Rajasthan News Live: जयपुर में मुहर्रम का जुलूस आज, 400+ ताजिये शामिल होंगे. वहीं उदयपुर में दर्दनाक हादसा, बारिश से मकान की दीवार गिरने से 10 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन घायल.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 6 July: जयपुर में आज मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा. इस दौरान 400 से अधिक ताजिये शामिल होंगे, जो मुहल्ला ताजिया से इमामबाड़े तक के मार्ग पर निकलेंगे. पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जुलूस के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे जुलूस के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और शांति बनाए रखें. उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र के कोटडा तहसील के नेत्रावला गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिससे 10 वर्षीय उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन अनिता घायल हो गई. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला. घायल अनिता को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने सरपंच, तहसीलदार, पटवारी और सचिव को भी घटना की जानकारी दी.
Rajasthan News Live, 6 July: जयपुर में आज मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा. इस दौरान 400 से अधिक ताजिये शामिल होंगे, जो मुहल्ला ताजिया से इमामबाड़े तक के मार्ग पर निकलेंगे. पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जुलूस के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे जुलूस के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और शांति बनाए रखें. उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र के कोटडा तहसील के नेत्रावला गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिससे 10 वर्षीय उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन अनिता घायल हो गई. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला. घायल अनिता को कोटडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने सरपंच, तहसीलदार, पटवारी और सचिव को भी घटना की जानकारी दी.
#Ajmer : पुष्कर में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय ऊंट दौड़ प्रतियोगिता@RajGovOfficial @SureshRawatIN @Abhijeetdave6 @Abhishe78882163 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/kRyzMLvTbb
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 6, 2025
प्रताप नगर के सेक्टर 26 के मकान में सांप, मकान मालिक ने विंडो AC चलाया तो सांप दिखा, इसके बाद नेचर केयर संस्था को सूचना दी गई, इसके बाद AC के अंदर से कोबरा सांप का रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के बाद सांप को झालाना के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा.
#Dudu : दूदू में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का किया स्वागत @VasundharaBJP @BJP4Rajasthan @jprdilip #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/Z5t8KOAZZg
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 6, 2025
देर रात चोरों ने अष्ठ धातु से निर्मित मूर्ति सहित लड्डू गोपाल भी चुराए, घटना को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश, अकलेरा के पुरानी तहसील के पास स्थित मंदिर का मामला.
Rajasthan News: उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित के भांजे और उसके एक साथी को गिरफतार किया है.
भारी कीचड़ और पानी भरा होने से किसानों को आवागमन में होती है परेशानी, वर्तमान में मिर्च की फसल के लिए पौध तैयार करने, खेतों की तरफ इसी रास्ते से जाते हैं किसान, किसानों के दुपहिया-चौपहिया वाहनों को नहर के रास्ते निकालना हुआ मुश्किल, मजबूरी में करीब 3 किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेतों तक पहुंच रहे हैं किसान, किसानों ने मुख्य नहर का रास्ता ठीक करवाने की रखी मांग.
सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, बच्चे के रेस्क्यू को लेकर किए जा रहे प्रयास, थानाधिकारी जयमल ने दी जानकारी.
DEO ने लापरवाही बरतने पर 3 शिक्षकों के विरुद्ध की कार्रवाई, मामले को गंभीरता से लेते हुए 1 अध्यापक कैलाश चौधरी को किया निलंबित, वहीं दो शिक्षिकाओं काजोल और अजीत कंवर को किया APO, रोहट क्षेत्र के चोटिला स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में शुक्रवार को 5 वर्षीय मानव गिरी को कक्षा में ही छोड़, बाहर लगा दिया था ताला, दो घंटे बाद जब छात्र मानव गिरी घर नहीं पहुंचा तो परिजन पहुंचे स्कूल, मानव गिरी के चिल्लाने की आवाज पर कक्षा कक्ष का ताला तोड़ निकाला था बाहर, पाली DEO माध्यमिक खींवाराम चौधरी ने संज्ञान लेते हुए की कार्रवाई, CBEO कालिंद नंदिनी शर्मा ने दी जानकारी.
सदर बाजार स्थित मस्जिद से रवाना हुआ ताजिया का जुलूस, ढोल ताशों की मातमी धुन के साथ मोहर्रम पर निकाला जा रहा है ताजिया, मुस्लिम समुदाय के युवा कर रहे हैं अखाड़ा प्रदर्शन विभिन्न मार्गो से होता हुआ देर शाम पहुंचेगा करबला शरीफ, फूलियाकलां कस्बे में मोहर्रम पर निकाला जा रहा है ताजिया.
मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन, बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला की तोड़ी चेन, कावेरी पथ का बताया जा रहा घटनाक्रम, बेटे को स्कूल छोड़ स्कूटी से घर लौट रही थी मोनिका, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने लूटी चेन, मोनिका ने कराया मानसरोवर थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस.
शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना पर शिवदासपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह पहुंचे मौके पर, शव को कब्जे में लेकर रखवाया MG अस्पताल के मोर्चरी में, महोली यूपी निवासी लखमीचंद के रूप में हुई मृतक की पहचान, मृतक लखमीचंद प्रहलादपुरा में लकड़ी फैक्ट्री में करता था मजदूरी का काम, पुलिस जुटी मामले की जांच में, शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा गांव की घटना.
पुलिस गिरफ्त में आए लूट के आरोपी, कोटा सिटी एसपी करेगी कुछ देर में पूरे मामले का खुलासा, केथूनीपोल थाना इलाके में हुई थी 90 लाख गोल्ड लूट की वारदात.
पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार, बल्लूपुरा निवासी विनोद कुमार मीणा है आरोपी, आरोपी पर अपहरण, लुट, मारपीट के चार मामले है दर्ज, पुलिस जुटी आरोपी से पूछताछ में, एक मई 2025 को दर्ज हुआ था प्रकरण, एसपी सागर राणा के निर्देश पर महवा पुलिस की कार्रवाई.
दस्तावेज पूरे नहीं होने पर युवक को कहा गया दस्तावेज लाने के लिए जिस पर युवक ने किया हंगामा और कार्यालय के गेट पर लगा दिया ताला, साथ ही एक वीडियो बना पोस्ट किया ग्राम निमेडा के ग्रुप पर, पूरे घटनाक्रम को लेकर VDO अनीश कुमार शर्मा ने, बिंदायका थाने में दर्ज कराया राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर, कार्यालय में ताला लगा हंगामा करने का मामला दर्ज, पुलिस ने अजय चौधरी के खिलाफ दर्ज किया मामला.
जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन में डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग और संगोष्ठी, संगोष्ठी में रविंद्र भारती, आत्माराम सिंघल और प्रमोद शर्मा होंगे वक्ता, डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर होगा संवाद, शाम 6 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम.
जयपुर से किशनगढ़ जाते समय पूर्व सीएम राजे का स्वागत, दूदू में जिला परिषद सदस्य रामरतन नासना के नेतृत्व में स्वागत, राजे ने वाहन रोककर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया स्वीकार, कार्यकर्ताओं ने राजे को साफा पहनाकर, चूनड़ी ओढ़ाकर किया अभिनंदन, वसुंधरा राजे ने जाते जाते समय लोगों से हाथ भी मिलाया.
जयपुर आरटीओ प्रथम के उड़नदस्ते के साथ हुआ वाकया, गाड़ोता से मोखमपुरा के बीच गाड़ी का टायर फटा, परिवहन निरीक्षक राजकुमार सिंह थे गाड़ी में मौजूद, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा जा रहे थे किशनगढ़.
सेवादारों ने स्थानीय एडवोकेट के साथ की जबरदस्त मारपीट, एडवोकेट बहादुर सिंह शेषमा के साथ सेवादारों ने की मारपीट, एडवोकेट शेषमा खाटूधाम व्यापार मंडल के है विधि सलाहकार, स्थानीय व्यापारी पुलिस थाने पर जता रहे हैं विरोध, बाबा श्याम के मासिक मेले में बाहरी व्यापारी बनते हैं सेवादार, जल सेवा परिवार के सेवादर उतरे गुण्डागर्दी पर, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव पहुंचे पुलिस थाने पर.
महाराष्ट्र में राजस्थानी नागरिकों पर हो रहे हमले को लेकर की कड़ी निंदा, ओझा ने कहा- कि महाराष्ट्र में राजस्थानी नागरिक मराठी भाषा नहीं बोलने के कारण उन पर हमले हो रहे हैं, ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए.
Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के सांगड़ थाना क्षेत्र से रुह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो किसानों की मौत हो गई.
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर गजनपुरा गांव के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. हालांकि पुलिस जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है.
चोरी का खुलासा नहीं होने से कॉलोनी वासियों ने रोष, हाउसिंग बोर्ड वाशिंदों ने किया थाने में प्रदर्शन, प्रदर्शन कर दिया थानाधिकारी को ज्ञापन, कालोनी के पास खाली पड़े भूखंड बन रहा है शराबियों, जुवारियो का अड्डा, महिलाएं भी कतराने लगी बाहर निकलने से, कालोनी निवासियों पर चोरों का डर लगा है सताने, चोरी का शीघ्र खुलासा नहीं किया तो आंदोलन की दी चेतावनी.
बालिका गृह से भाग निकली एक नाबालिग, किशोरी दीवार के सहारे छत पर चढ़ भाग निकली बालिका गृह से, मुख्य गार्ड रामनिवास मीणा ने कराया बजाज नगर थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर बालिका की तलाश में जुटी पुलिस.
महज कुछ सेकंड में दिया चोर ने वारदात को अंजाम, सांगानेर बाजार का बताया जा रहा घटनाक्रम, रामरतन ने कराया मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस.
#Sikar #रींगस देवशयनी एकादशी पर उमड़ा अस्था का सैलाब@SikarPolice @DcDmSikar @AshokSingh_Zee #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/GgXsEyMw9p
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 6, 2025
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में 4 प्रकरण किये दर्ज, पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत का 331 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, डोडा पोस्त में परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन 1 कार और लोडिंग टैम्पो जब्त कर तस्कर श्यामलाल विश्नोई को किया गिरफ्तार, तस्कर श्यामलाल विवेक विहार पुलिस थाना से चल रहा था फरार, लूणी थानाधिकारी हनवंतसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कारवाई.
Rajasthan News: राजस्थान में बारिश का कहर जारी! उदयपुर से श्रीगंगानगर तक भारी तबाही, 2 मासूम बच्चियों की मौत, कई घायल. प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए, आगे और बारिश की चेतावनी.
Jaipur ED Raids Debock Company: जयपुर में शेयर बाजार की सबसे बड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी और उसके प्रमोटर्स पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप है. ED ने छापेमारी में 78 लाख रुपये नकद बरामद किए और 1000 वर्ग गज के प्लॉट पर 8 लग्जरी गाड़ियां भी सीज की हैं.
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में पहली मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है. बारिश के कारण कई घर धराशायी हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है और राहत कार्य जारी है.
Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में तूफानी बारिश और बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. दो मकानों की छतें गिरने से 5 वर्षीय बच्ची मनु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए. भारी बारिश के कारण क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं. इस बीच, प्रदेश के कई बांधों में पानी की भरपूर आवक होने से 30 से अधिक बांधों के गेट खोलने पड़े हैं.