Rajasthan News Live:निर्जला एकादशी का पर्व आज बीकानेर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, खासकर लक्ष्मीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा हुआ है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 6 June Friday: निर्जला एकादशी का पर्व आज बीकानेर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, खासकर लक्ष्मीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा हुआ है.इस विशेष दिन पर दान-पुण्य का दौर दिन भर चलेगा, जिसके लिए पुलिस व्यवस्था भी तैनात की गई है.
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक के दौरे पर थे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर अपने विचार व्यक्त किए.
रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन. परिवहन मुख्यालय पर किया जा रहा प्रदर्शन. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध फेडरेशन द्वारा किया जा रहा विरोध. लोक परिवहन बसों को परमिट दिए जाने को लेकर है विरोध. परिवहन विभाग 2000 बसों को देने जा रहा परमिट. रोडवेज कर्मचारियों का आरोप, इससे रोडवेज को होगा नुकसान. रोडवेज को आर्थिक नुकसान से कर्मचारियों के लिए भी बढ़ेगा संकट. वहीं राज्य में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों का बढ़ेगा संचालन.
जयपुर क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे श्रद्धांजलि देने पहुंची.
जयपुर में शराब के नशे में धुत्त कांस्टेबल हेड कांस्टेबल से भिड़ गया. दोनों के बीच में जमकर हाथापाई हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो. सदर थाना इलाके का बताया जा रहा वीडियो. पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आया कांस्टेबल राजेश बताया जा रहा शराब के नशे में. बुधवार दोपहर का बताया जा रहा वीडियो. कांस्टेबल राजेश का मेडिकल करा उसे फिर से भेज दिया गया पुलिस लाइन. वहीं पूरे मामले की जांच भी पेश की गई आलाधिकारियों को.
राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 न्यायिक अधिकारियों को दिया अतिरिक्त प्रभार. रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने जारी किया है आदेश. सीताराम मीना को एडीजे नदबई भरतपुर का अतिरिक्त चार्ज. विश्व बंधु को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 बीकानेर, दीपक कुमार जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 हनुमानगढ़, राजपाल सिंह को एडीजे चाकसू जयपुर महानगर प्रथम, राजेन्द्र सिंह जाटव एडीजे संख्या 3 जयपुर महानगर द्वितीय, दीपा गुर्जर सेशन जज एसीबी कोर्ट झुंझुंनू का अतिरिक्त चार्ज. नीतु रानी को सीजेएम खैरथल तिजारा का अतिरिक्त प्रभार. आशा कुमारी को सेशन जज एसीबी प्रतापगढ़. आशा कुमारी को जज एससी एसटी प्रतापगढ़, नाहर सिंह मीना को एडीजे छोटी सादड़ी, मीनाक्षी जैन को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 सवाई माधोपुर, अयुब खान को सेशन जज एसीबी कोर्ट टोंक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
जयपुर में शिक्षा विभाग स्कूलों में लगवाएगा नेत्र परीक्षण शिविर. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में अहम कदम. शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने इसके बारे में बताया. सभी राजकीय स्कूलों में आयोजित होंगे शाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर. जिसके तहत स्कूली बच्चों व बाल वाहनी चालकों की होगी नेत्र जांच. आवश्यकता अनुसार बच्चों व चालकों को किए जाएंगे निःशुल्क चश्मे वितरण.
बीकानेर, निर्जला एकादशमी का पर्व आज, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का लगा ताता, सुबह 4 बजे से मंदिरों में नज़र आ रही लंबी कतारे, लक्ष्मीनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दिन भर चलेगा दान पुण्य का दौर, आज के दिन का है विशेष महत्व, व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस की भी तैनाती.
टोंक, सचिन पायलट विधानसभा क्षेत्र से के दौरे पर, कहा- बीजेपी की डबल इंजन की सरकार सिर्फ धुआं फैक रही है, हमारी सरकार में शुरू हुए कार्यों की देखरेख भी नहीं कर रहे हैं, दुखद है कि सरकार का ध्यान दिल्ली के आकाओं को खुश करने में लगा है, अपनी कुर्सी बचाने के लिए, सत्ता के संघर्ष में सारी सरकार लगी हुई है अफसर हावी है मनमर्जी से काम हो रहे हैं, सत्ता धारी लोग भी बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं वो भी रोते फिरते हैं, जनता तीन साल तक और भुगतेगी, कांग्रेस पर लोगों का विश्वास है आने वाले दिनों में आशीर्वाद मिलेगा.
जयपुर, चांदी 4000 रू महंगी रही,सोना 200 रू महंगा रहा, आज सराफा बाजार में चांदी 107,800 रू प्रति किलो, शुद्ध सोना आज 100,100 रू प्रति दस ग्राम रहा, जेवरात सोना 93,800 रू प्रति दस ग्राम रहा, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से भाव जारी किया.
जयपुर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ दौड़, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एनएसएस, एनसीसी, दी बार एसोसिएशन आमेर, शिक्षाविद समेत बड़ी संख्या में आमेर के आमजन शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भी शामिल हुए आमेर SDM बजरंग स्वामी, आमेर तहसीलदार समेत अन्य ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर युवाओं को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया.
जयपुर, घुमंतु जातियों के बच्चों का बिना दस्तावेज के होगा स्कूलों दाखिला,कोविड के बाद सरकारी स्कूलों से घटते नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने की नई पहल,घुमंतू है विमुक्त जातियों के बच्चों को जोड़ा जाएगा राजकीय स्कूलों से, घूमन्तु प्रजातियों के बच्चों को बिना दस्तावेजों के दाखिला देने की बनाई योजना,इन समुदायों के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की वैधता की समाप्त.
कोटा, शिक्षा निदेशालय ने संस्था प्रधानों व शिक्षकों के मूल्यांकन के नियम किए तय, खराब रिजल्ट रहने पर शिक्षकों को खिलाफ 17 CCA तक की कार्रवाई, बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा परिणाम पर सम्मान, वही 60% से काम तो होगी कार्रवाई , शिक्षकों के लिए निर्धारित किया क्राइटेरिया , शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षा विभाग की सराहनीय पर.
जोधपुर, बासनी थाना पुलिस को मिली कामयाबी, अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार, सांगरिया इलाके से किया गिरफ्तार, व्यक्ति से पुलिस कर रही पूछताछ, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया मामला.
धौलपुर, राशन डीलर ने पोश मशीन में अंगूठा लगवा नहीं दिया राशन , करीब 400 क्विंटल गेहूं का किया गबन , आँगई पुलिस ने राशन डीलर को किया गिरफ्तार , राशन डीलर कैलाशी धोबी सनौरा गांव का है निवासी , आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई.
चौमूं, पार्ट 01 नीट परीक्षा 2020 में डमी अभ्यर्थी का चौमूं कलेक्शन नीट-2020 की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने से जुड़ा मामला, आरोपी सचिन गोरा व अजीत गोरा के खिलाफ दर्ज हुआ, मामला वर्ष 2020 में आयोजित हुई नीट परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठने की बात आई सामने, सचिन गौरा की जगह अजीत गौरा बना था डमी अभ्यर्थी, जोधपुर एम्स अस्पताल से सचिन गौरा को किया गिरफ्तार.
जयपुर, LDC भर्ती परीक्षा दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और मौका, 9 जून को मालवीय नगर महात्मा गांधी स्कूल में करा सकते हैं सत्यापन, अभी तक 500 अभ्यर्थी रहे हैं अनुपस्थित, शिक्षा विभाग ने कहा- 'अब भी अभ्यर्थी नहीं आए तो पात्रता होगी निरस्त'.
जयपुर, प्रदेश में आज भी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का जारी किया अलर्ट कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों के बारिश का येलो अलर्ट वहीं कल से फिर शुरू होगा हीटवेव का दौर बीकानेर, श्रीगंगानगर में हीटवेव का कल रहेगा ज्यादा असर कुछ शहरों में भी 43 से 45 डिग्री तक जा सकता है तापमान.
जयपुर, खाटू श्याम जी एकादशी मेले पर स्पेशल ट्रेन संचालन, यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी, 09633 रेवाड़ी-रींगस मेला स्पेशल 5 से 7 जून तक होगी संचालित, रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 1.35 बजे रींगस पहुंचेगी, 09634 रींगस-रेवाड़ी मेला स्पेशल 6 से 8 जून तक चलेगी, रींगस से रात 2.20 बजे चलकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी, बीच में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम-का-थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन.
जयपुर, क्षत्रिय युवक संघ संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन, जयपुर के SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस, 2 फरवरी, 1944 को सीकर के रोलसाहबसर गांव में हुआ था जन्म, पिता मेघ सिंह और माता गोम कंवर की 5वीं संतान थे भगवान सिंह रोलसाहबसर, 1963 में रतनगढ़ में 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद हुए कर्मशील, संघ के एक समर्पित स्वयंसेवक के रूप में कर्मशील हुए रोलसाहबसर, रोलसाहबसर ने राजपूत छात्रावास की शाखा का दायित्व भी संभाला था, सिवाना के ठाकुर तेज सिंह की सुपुत्री से हुआ था रोलसाहबसर का विवाह, अक्टूबर 1989 में संघ प्रमुख का दायित्व संभाला था, संघ के करीब 500 शिविरों में शामिल हो चुके भगवान सिंह रोलसाहबसर, अंतिम दर्शनों के लिए संघ शक्ति भवन में रखी जाएगी पार्थिव देह, कल दोपहर 3 बजे जयपुर में होगा रोलसाहबसर का अंतिम संस्कार.
जोधपुर, एसपी जोधपुर ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने दिए जांच के आदेश, खेड़ापा थाने में कानूनी प्रक्रिया के बाद डोडा पोस्ट नष्ट करने से पूर्व हुआ संदेह, डोडा पोस्त की जगह कचरा होने का संदेह, 2 दर्जन कट्टो की सिलाई दोबारा होने का संदेह, भोपालगढ़ वर्त्ताधिकारी को सौंपी गई पूरे मामले की जांच, पीपाड़ थाने में भी आया था कुछ ऐसा ही मामला सामने.
जयपुर, पहचान पोर्टल से जारी प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध, आमजन की सुविधा-सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए पहल, जन्म,मृत्यु एवं विवाह पंजीयन का कार्य ‘पहचान’ पोर्टल पर हो रहा, कम्प्यूटरीकृत और ई-साईन युक्त प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे, जिन्हें आवेदक स्वयं पोर्टल से डाउनलोड कर सकते, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक विनेश सिंघवी ने बताया, अब जन्म,मृत्यु,विवाह प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर उपलब्ध होंगे, सुविधा का लाभ उठाने के लिए करवाना होगा नंबर रजिस्टर्ड, आवेदक को पंजीयन के समय रजिस्टर्ड व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर देना होगा.