&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 6 September 2025: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. सीएम भजनलाल शर्मा आज 162 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. 160 एक्सप्रेस और 2 सुपरलग्जरी बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. रोडवेज प्रशासन 2 सुपरलग्जरी बसों को कैंचीधाम के लिए चलाएगा. प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझनू पहुंचेगे. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 162 नई बसें जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. अमर जवान ज्योति से बसों का विधिवत पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- CM भजनलाल ने रोडवेज को दी 162 नई बसों की सौगात, कैंची धाम तक चलेंगी 2 लग्जरी बसें
मंत्री मदन दिलावर जोधपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने लूणी पंचायत समिति में अधिकारियों की मीटिंग में हिस्सा लिया और अधिकारियों से साफ सफाई के बारे में सवाल जवाब किया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- सफाई व्यवस्था को लेकर VDO को भड़के मदन दिलावर, बोले- आपके जैसा झूठा इंसान...
राजस्थानी व्यंजन इसकी समृद्ध विरासत और शुष्क जलवायु परिस्थितियों से प्रभावित है. ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर व्यंजन राजस्थानी मारवाड़ी बेसन गट्टे की सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर उसका लुप्त उठा सकते हैं.
यहां पढ़ें पूरी खबर- मारवाड़ी गट्टे की सब्जी आपने खाया क्या? एक बार खाए तो कभी नहीं भूलेंगे जायका!
सुभाष चौक की घटना के बाद फिर सक्रिय हुआ निगम प्रशासन. बारिश की चेतावनी को देखते हुए निगम की टीम फील्ड में सक्रिय. जोनवार जर्जर भवनों का पुनः सर्वे किया गया. जर्जर भवनों पर चेतावनी बोर्ड और बैनर लगाए गए. रहवासियों को नोटिस देकर खाली करने की दी गई चेतावनी. मुनादी के जरिए आमजन को किया सतर्क. आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता. भारी बारिश में खतरे वाले भवनों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश. जलभराव या किसी भी आपदा की स्थिति में आश्रय स्थलों पर जा सकते हैं लोग. गांधी घर, बांगड़ अस्पताल परिसर, जेएलएन रोड, लाल कोठी महिला छात्रावास के पीछे, पुलिस मुख्यालय के पास, स्टेडियम रोड, सांगानेर स्थित नगर निगम का पुराना भवन, थड़ी मार्केट, मानसरोवर हाजिरीगाह, झालाना बाईपास, सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास, जगतपुरा रेलवे स्टेशन के सामने पुराना पंचायत भवन, भांकरोटा.
परशुराम ज्ञानपीठ का उद्घाटन. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी इस महीने प्रदेश दौरे पर आयेंगे. उनके आगमन पर अब तक के निवेश की प्रगति हम जनता से साझा करेंगे. 3 लाख करोड़ से ज़्यादा के MOU धरातल पर उतर चुके हैं. पहले पेपर लीक होते थे. कांग्रेस के राज में हर बार पेपर लीक होता था. हमने कहा था एक बार भी पेपर लीक नहीं होने देंगे. अगर कहीं भी पेपर लीक होगा तो हम बख्शेंगे नहीं. हमारी सरकार ने कोई पेपर लीक नहीं होने दिया. इस बार हमने 11 करोड़ 25 लाख पौधे लगाए हैं. अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगायें.
40 घंटे बाद भी पानी नहीं गिरने पर टूटा लोगों के सब्र का बांध, तहसीलदार ओमसिंह लखावत के साथ कॉलोनीवासियो की हुई तू तू मैं मैं, राहत कार्य तेजी से करने की बात को लेकर हुई दोनों पक्षो में बहस, कुछ देर के लिए लोगों ने प्रशासन हाय हाय के लगाए नारे, मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्रसिंह राठौड़ ने संभाले हालात, लोगों के गुस्से को शांत कर काम में तेजी के दिए निर्देश.
धर्मात्मान सेवा समिति द्वारा हो रहा आयोजन, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने की विधिवत पूजा अर्चना, बड़ी संख्या में शहरवासी रहे मौजूद, शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकल रही गणेश विसर्जन यात्रा, यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से किए सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम भी.
Rajasthan Road Accident: सवाई माधोपुर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुर्रा माताजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई. सभी मृतक लालसोट के चिमनपुरा गांव के बताए जा रहे हैं.
Rajasthan News: कोटपुतली-बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने शहर की खराब सफाई और बंद विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद कमिश्नर नूर मोहम्मद पर नाराजगी जताई. जलभराव और गंदगी की समस्याओं को उठाया, विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की सफलता भी साझा की.
Rajasthan Politics: कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने झालावाड़ में जिला जेल में बंद पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से मुलाकात की. उन्होंने दया याचिका और राज्यपाल से क्षमा दिलाने के प्रयासों पर चर्चा की, अब खुद भी गवर्नर से मिलने का निर्णय लिया.
सुभाष चौक सर्किल स्थित 4 मंजिला जर्जर हवेली ढही. मलबे में दबे 7 लोग, सभी को बाहर निकाला. SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि हादसे में पिता प्रभात और बेटी पीहू की मौत. पत्नी सुनीता (25) समेत 5 लोग घायल, SMS हॉस्पिटल में भर्ती. 4 लोगों वासुदेव, सुकन्या और उनके दो बेटे सोनू-ऋषि का किया रेस्क्यू. तीन लोगों को सुबह निकाला गया. जिनमें पिता-पुत्री मृत, मां घायल,अस्पताल में इलाज जारी. बारिश और जर्जर हालत से गिरी हवेली. हवेली पुराने चूने से बनी, लंबे समय से जर्जर थी. बिल्डिंग में 20 से ज्यादा लोग किराएदार के रूप में रहते थे. सिविल डिफेंस और SDRF की टीम ने निकाला.
मौसम ने फिर बदला अपना रुख, मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल. जयपुर में 3 मिनट की तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी. टोंक रोड, JLN मार्ग और चार दीवारी इलाके में झमाझम बारिश. सुबह कहा गया था "बारिश नहीं", दोपहर में पानी-पानी हुआ जयपुर. जलभराव से ट्रैफिक जाम, लोग हुए परेशान.
जिला कारागार पहुंचे मंत्री किरोड़ी मीणा. अंता पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा से की मुलाकात. राज्यपाल दयायाचिका मामले में हुई चर्चा. मंत्री किरोड़ी मीणा से मीडिया से की बात. बोले- कंवरलाल मीणा विधानसभा के हैं पुराने साथी. दया याचिका मामले में वह खुद भी गवर्नर से मुलाकात कर करेंगे प्रयास. बाद में बारां के लिए रवाना हुए मंत्री किरोड़ी मीणा.
Rajasthan News: सुजानगढ़ में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. नाथो तालाब, दुलिया तलाई, भोजलाई बास और होली धोरा का जायजा लिया. पंचायत समिति सभा कक्ष में अधिकारियों संग बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की.
मंत्री सुरेश रावत के आवास पहुंचकर जताई शोक संवेदनाएं, पिछले दिनों मंत्री सुरेश रावत के पिताजी का हुआ था देहांत, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर दी संवेदनाएं.
अतिवृष्टि को लेकर लेंगे अधिकारियो की लेंगे बैठक, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ होगी बैठक, पंचायत समिति सभागार में होगी बैठक.
सरमथुरा में आरएसी लाइन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला एवं साफा पहनाकर किया मंत्री का स्वागत सम्मान, मंत्री ने लोगों से क्षेत्र में हरसंभव विकास करवाने का दिया आश्वासन, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, सपना गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद.
गांव का मुख्य सड़क मार्ग से संपर्क टूटा, तहसीलदार अजहर बेग ने कच्चे रास्ते से मौके पर पहुंच कर हालतों का लिया जायजा, चिकित्सा सुविधा ग्रामीणों को कारवाई उपलब्ध, सुनेल थाना क्षेत्र के कालियाखेड़ी गांव का है मामला.
जिले में बारिश के चलते नदी, नाले और तालाब उफान पर, निर्माणाधीन छापरखेड़ी पुलिया पर गोमती नदी बह रही तेज वेग से, 10 से 12 गांवों का टूटा संपर्क, गोमती नदी को देखने के लिए लोगों की लगी भारी भीड़, ले रहे हैं सेल्फी, पानी का बहाव और भी ज्यादा तेज होने पर हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं है मौजूद.
कलेक्ट्रेट सभागार में ले रहे बैठक, अतिवृष्टि की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा, इस दौरान बैठक में डीएम नम्रता वृष्णि, एसपी कावेंद्र सिंह सागर, निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद सीओ सोहनलाल, उपायुक्त यशपाल आहुजा, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी सहित तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद, इन मुद्दों पर मुख्य रूप से समीक्षा कर रहे प्रभारी सचिव - अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी – राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा, गिरदावरी की स्थिति – फसल नुकसान का सर्वेक्षण व बीमा दावों की प्रगति, पशुधन संबंधी स्थिति – पशुओं की मृत्यु/हानि का आकलन व चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, पंचायतीराज योजनाओं की समीक्षा – गतिविधियों की प्रगति और जनता तक संदेश पहुंचाने हेतु कार्यवाही, गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान व सहकारिता सदस्यता अभियान की स्थिति की समीक्षा.
रोडवेज की 160 एक्सप्रेस बसों का डिपो को किया गया आवंटन. वैशाली नगर डिपो को सर्वाधिक 40 बसें की गई आवंटित. विद्याधर नगर और शाहपुरा डिपो को 22-22 बसें आवंटित. दौसा और जयपुर डिपो को 20-20 बसें की गई आवंटित. अजमेर और अजयमेरु डिपो को 7-7 बसें आवंटित. कोटपूतली, हिंडौन, सवाईमाधोपुर, धौलपुर डिपो को 5-5 बसें. भीलवाड़ा डिपो को 2 बसें की गई आवंटित. 12 सुपर लग्जरी बसों में से 7 बसें दिल्ली रूट पर चल रहीं. जयपुर-जोधपुर-उदयपुर रूट पर 3 बसें की जा रही संचालित. 2 बसें अब जयपुर से काठगोदाम (कैंची धाम) के लिए चलेंगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को सौगात. अमर जवान ज्योति पर 162 नई बसों को हरी झंडी दिखाई. रोडवेज प्रशासन ने की है 300 नई बसों की खरीद. बजट में रोडवेज के लिए 500 नई बसें खरीदने और 800 बसे अनुबंध पर लेने की हुई थी घोषणा. इन 500 में से 300 बसों की खरीद वित्त वर्ष 2024-25 में हुई. जबकि 200 बसों की खरीद वित्त वर्ष 2025-26 में की जाएगी. इन 300 बसों में से अब तक रोडवेज को 172 बसें मिल चुकी. जबकि 128 बसों की डिलीवरी मिलना बाकी. 172 बसों में से 10 बसों का संचालन पिछले माह शुरू हुआ. इस तरह आज 162 बसों काे सीएम ने दिखाई हरी झंडी. डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने सीएम का फूल माला पहना किया स्वागत. विधिवत पूजन के साथ सीएम ने बसों को दिखाई हरी झंडी.
Udaipur News:उदयपुर में भारी बारिश के कारण भारतीय मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया, लेकिन यह फरमान देर से जारी होने के कारण कई छात्र स्कूल पहुंचने के बाद भीगते हुए वापस लौटने को मजबूर हुए।
जयपुर में बड़ा हादसा. सुभाष चौक सर्किल स्थित 4 मंजिला जर्जर हवेली ढही. मलबे में दबे 7 लोग, सभी को बाहर निकाला. हादसे में पिता प्रभात और बेटी पीहू की मौत. पत्नी सुनीता (25) समेत 5 लोग घायल, SMS हॉस्पिटल में भर्ती. 4 लोगों वासुदेव, सुकन्या और उनके दो बेटे सोनू-ऋषि का किया रेस्क्यू. तीन लोगों को सुबह निकाला गया. जिनमें पिता-पुत्री मृत, मां घायल,अस्पताल में इलाज जारी. बारिश और जर्जर हालत से गिरी हवेली. हवेली पुराने चूने से बनी, लंबे समय से जर्जर थी. बिल्डिंग में 20 से ज्यादा लोग किराएदार के रूप में रहते थे. सिविल डिफेंस और SDRF की टीम ने निकाला.
Jaipur News: रोज़ाना की थाली से लेकर त्योहारों की थाली तक अब घी, पनीर, बटर और दूध के दाम हल्के होंगे. केंद्र सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी की दर घटाने का ऐलान महज़ टैक्स सुधार नहीं, बल्कि सीधे आम आदमी की रसोई को राहत देने वाला कदम माना जा रहा है. 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी और इसके असर से जयपुर की रसोई का खर्च कम होगा.
Bhilwara News: आवारा डॉग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में विरोध हो रहा है तो वहीं शाहपुरा में एक आवारा डॉग खूब चर्चाओं में है. इसका कारण इसका तेज दिमाग. इसकी होशियारी देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए हैं. इसकी होशियारी के एक-दो नहीं बल्कि कई उदाहरण है, जिसे सुनकर आम आदमी सोचने के लिए मजबूर हो जाए कि आखिर एक जानवर इतना कैसे समझ सकता है?
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज रहेंगे सुजानगढ़ दौरे पर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री है अविनाश गहलोत, सुबह 11बजे सुजानगढ़ पहुंच कर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक, अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के बीच 15दिन बाद पहुंचेगी सरकार, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कल आएंगे प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों के बीच, 15दिन बाद भी नहीं हुई दुलिया बास,नाथोतालाब एवं भोजलाई बास की पानी निकासी, दर्जनों लोग अपना आशियाना छोड़कर अन्यत्र ले रखी है शरण.
आईएचएचए की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग और 12वां एनुअल कन्वेंशन,आज और कल जयपुर के कासल कानोता में आयोजित होगा कार्यक्रम , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा सुबह 10.30 बजे एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में शामिल होंगे शाम 4.45 बजे एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्यों को संबोधित करेंगे, आईएचएचए के प्रेसिडेंट एचएच महाराजा गजसिंह, आईएचएचए के महासचिव कैप्टन गजसिंह अलसीसर, आईएचएचए के उपाध्यक्ष,स्टीव बोर्जिया सहित राजस्थान पर्यटन विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे.
सीएम भजनलाल शर्मा आज 162 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी. 160 एक्सप्रेस और 2 सुपरलग्जरी बसों को हरी झंडी. रोडवेज प्रशासन 2 सुपरलग्जरी बसों को कैंचीधाम के लिए चलाएगा. एक दर्जन डिपो के लिए आवंटित की गई हैं 160 बसें. 40 बसें वैशाली नगर डिपो, 22 बसें जयपुर डिपो को दी गई. 20 बसें विद्याधर नगर डिपो, 20 बसें शाहपुरा डिपो को दी गई. 14 बसें अजमेर के दोनों डिपो को आवंटित की गई. 5-5 बसें हिंडौन, धौलपुर, कोटपूतली, सवाईमाधोपुर डिपो को आवंटित. 20 बसें दौसा डिपो और 4 बसें भीलवाड़ा डिपो को दी गई. अमर जवान ज्योति पर सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज अति व्यस्त कार्यक्रम. सुबह 11.00 बजे अमर जवान ज्योति जाएंगे सीएम. रोडवेज की नवीन बसों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत. 11.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक के साथ सरकार का होगा एमओयू. मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगा कार्यक्रम. 12:00 बजे देवराहा बाबा गौसेवा परिवार के गौ-महाकुंभ में शामिल होंगे सीएम. विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचेंगे सीएम. 04.00 बजे विप्र फाउण्डेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM. श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेंटर फॉर एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री. शिप्रा पथ, मानसरोवर में आयोजित होगा समारोह.