&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 7 August 2025: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान है कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार राहुल गांधी को लगाई है फटकार , फिर से चुनाव आयोग पर इस तरह का बयान देकर के एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट की फटकार का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं, वहीं आसाराम को अंतरिम जमानत में बड़ी राहत मिली है. इधर उदयपुर में नॉनवेज को लेकर दुकानदार की हत्या कर दी गयी. राजस्थान की तमाम खबरों से रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि आज देश #VoteChori की हकीकत जान गया है. नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi ने कर्नाटक की एक सीट से जुड़े इलेक्शन कमीशन की भूमिका, विश्लेषण और वास्तविकता को गहराई से उजागर किया है. कैसे डेटा में गड़बड़ी के चलते फर्जी वोटरों को लिस्ट में शामिल किया गया. यह एक बेहद गंभीर विषय है, जहां डेटा में हेरफेर कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है.
देश के लोकतंत्र के साथ यह खुला खिलवाड़ है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वोटर लिस्ट मैनीपुलेशन के जरिए चुनावों को हाईजैक किया जा रहा है-यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है. कांग्रेस पार्टी ने कई बार चुनाव आयोग को शिकायतें दर्ज कराई हैं, परंतु चुनाव आयोग ने कभी कोई ठोस जवाब या कार्रवाई नहीं की. डिजिटल वोटर लिस्ट और सीसीटीवी फुटेज को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उसमें मौजूद गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके. चुनाव आयोग की निष्पक्षता, नैतिकता और भूमिका पर कई सवाल हैं.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi ने आज वोट चोरी को लेकर बेहद महत्वपूर्ण तथ्य मीडिया के जरिए समस्त देशवासियों के साथ साझा किए हैं. राहुल की बातें बेहद गंभीर हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं.
एक ही वोटर का नाम 4-4 जगह दर्ज होने, सिंगल बेडरूम के घर में अस्सी लोगों के वोट दर्ज होने, फर्स्ट टाइम वोटर की जगह पर हजारों की संख्या में 60 वर्ष से अधिक आयु के नाम दर्ज होने, इनवेलिड फोटो जैसी बातें दिखा रही हैं कि कैसे देशवासियों के वोट की ताकत को खत्म कर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की जगह गृहमंत्री अमित शाह को शामिल करना, चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को 45 दिन में नष्ट करने जैसी घटनाएं भी इन सबूतों को और मजबूती देती हैं. इससे देशवासियों के मन में आशंकाएं बढ़ना स्वाभाविक है. अब समय आ गया है कि देशवासियों को जानना चाहिए कि कैसे उनके मताधिकार का हनन हो रहा है. इस खुलासे के बाद महज 25 सीट ज्यादा होने से बनी इस NDA सरकार के नैतिक अधिकार पर भी सवाल खड़ा हो चुका है.
ऐतिहासिक महत्व के चित्तौड़गढ़ किले के संरक्षण लेकर सांसद महिमा कुमारी की कोशिश. संसद की याचिका समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी के समक्ष रखी. संरक्षण की बात सांसद महिमा कुमारी ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्रियों के कारण नष्ट हो रही ऐतिहासिक धरोहर किले के संरक्षण को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी की मुलाकात. सांसद ने कहा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से करवाया जाए किले का संरक्षण.
जोधपुर के ऑटो चालक धनराज रक्षाबंधन पर बहनों से किराया नहीं लेते. अपनी दिवंगत बहन की याद में वे इस दिन सभी बहनों को मुफ्त सफर कराते हैं. उनका यह अनोखी पहल प्यार, सम्मान और भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल पेश करता है, जिसे लोग भावुक होकर सराहते हैं. पढ़ें पूरी खबर
अलवर में वार्ड नंबर 11 में 15 साल से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कलेक्टर और जलदाय विभाग के चक्कर लगाकर थकने के बाद आखिरकार प्रदर्शन का रास्ता अपनाया और धरने की चेतावनी दी. पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी की राखियाँ देशभर में भाई-बहन के रिश्ते की डोर को और भी पक्की बना रही हैं. अद्भुत बात ये है कि इन राखियों को बनाने वाले ज़्यादातर कारीगर मुस्लिम परिवारों से हैं, जो पूरे समर्पण और प्रेम से अपने हिन्दू भाइयों के लिए राखियाँ तैयार करते हैं. पढ़ें पूरी खबर
घर में घुसे चारों ने बुजुर्ग महिला पर किया चाकू से हमला, चाकू लगने पर महिला हुई घायल, सोपुरिया गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 65 वर्षीय सायरी बलाई के गले से सोने के गहने चुराये, जाग होने पर महिला ने कुछ देर चोर से की छीना-झपटी, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बड़लियास थाना क्षेत्र का है मामला.
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में हुई कार्रवाई, आईपीएस हेमंत कलाल ने कार्रवाई को दिया अंजाम, 250 से अधिक गैस सिलेंडर किए गए जब्त, तीन ट्रक किए गए जब्त, डी एस ओ को बुलाया गया मौके पर, गोरा होटल के पास की गई है कार्रवाई.
सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के दूसारना गांव की घटना, सेरूणा पुलिस पहुंची मौके पर, मृतक के शव को डिग्गी से निकलवाकर मोर्चरी भेजा, ASI पूरणमल बुडानिया पहुंचे घटनास्थल पर मामले की कर रहे हैं जांच, मृतक की पहचान हेतराम मेघवाल निवासी हिमटसर के रूप में हुई, कारणों का नहीं हुआ खुलासा.
ग्रामीणों ने भाबरू थाने के बाहर दिया धरना, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ माल बरामद करने की कर रहे मांग, कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू थाने का है मामला.
पुलिस को कामयाबी मिलने की मिल रही है सूचना, चार आरोपियों को को पकड़े जाने की मिल रही है सूचना, पुलिस आज कर सकती है मामले का खुलासा.
जालोर की बेटी सुनीता चौधरी ने जॉर्जिया के बटूमी शहर में आयोजित इंटरनेशनल ओपन वुशू प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत से चयनित 16 खिलाड़ियों में राजस्थान से अकेली थी सुनीता, जिला वुशू संघ ने दी बधाई, जालोर में पहली बार आया वुशू में स्वर्ण पदक, जिलेभर में खुशी की लहर, राजस्थान को इस माह दूसरी बार बेटियों ने दिलाया स्वर्ण सम्मान.
10 हिंदू पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र. सालों की बेमुल्क ज़िंदगी के बाद मिला भारत से कानूनी नाता. प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल,कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने सर्टिफिकेट सौंपे. भारत माता के जयकारे,हर चेहरे पर मुस्कान, हर आंख में खुशी के आंसू. अब कोई नहीं कहेगा-आईडी दिखाओ. अब ना डर है, ना अपमान..अब है सुकून, सुरक्षा और सम्मान. पति-पत्नी, भाई-बहन…अब सिर्फ रिश्ते नहीं, भारत के नागरिक भी हैं. पाक में गूंज नहीं सकती थी पूजा की घंटी, अब हैं मंदिर-तिलक दोनों. बेटियां अब खुलकर हंस सकती हैं…बहनें बेहिचक बाहर जा सकती हैं. अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण संतोष मीना ने कहा. 1955 के नागरिकता अधिनियम के तहत मिली भारतीय नागरिकता. भारत ने दिया सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, भरोसे का वजूद.
हर घर तिरंगा यात्रा , विभाजन विभीषिका को लेकर कार्यशाला में संबोधन. 11 साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी परिवर्तन हुआ है. आज तिरंगा यात्रा की किस लिए जरूरत है ? जिन्होंने देश की आजादी के लिए काम किया है. आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी देनी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा महाराणा प्रताप जैसा राजा दुनिया में नहीं मिलेगा. मुझे देश के बाहर भी जाने का मौका मिला है. विदेशों में राजस्थान के बारे में जो विचार हैं, सराहनीय है..आज कई देश भारत के पीछे खड़े होकर चलने के लिए तैयार हैं.
राजस्थान के उदयपुर से रुह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां पर एक नॉनवेज दुकान मालिक को चार बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर जान से मार डाला. घटना की खबर सुनते ही पूरे उदयपुर में सनसनी फैल गई है.
हैरिटेज निगम के किशनपोल जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, दस अवैध निर्माण को किया सीज, जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने की कार्रवाई.
पीड़ित को सुनसान जगह ले जा मारपीट कर लूटी राशि, पीड़ित के अचेत होने पर उसके ऊपर पेट्रोल डाल, पीड़ित को मरा हुआ समझ मौके से फरार हुए आरोपी, जामडोली स्थित एक लाइब्रेरी से किया गया पीड़ित का अपहरण, पीड़ित अजय गुर्जर ने कराया बस्सी थाने में मामला दर्ज, लोकेश, सुनील और उनके चार अन्य साथियों पर लगाए आरोप, अपहरण कर मारपीट कर 4500 रुपए लूटने, वहीं मारपीट का वीडियो बनाने के लगाए आरोप.
मकान के ताले तोड़ जेवरात और अन्य सामान किया चोरी, दिनेश कुलवाल ने कराया बनी पार्क थाने में मामला दर्ज, माधोसिंह रोड पर दिया चोरों ने वारदात को अंजाम, पीड़ित गया था बेंगलुरु और पीछे से मकान सूना देख चोरों ने की चोरी, फिलहाल मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस.
हादसे में बस सवार कुछ यात्रियों को आई हल्की चोटें, वहीं हादसे के बाद क्रेन मौके पर छोड़ फरार हुआ चालक, पिंक स्क्वायर मॉल के सामने गोविंद मार्ग पर हुआ हादसा, रोडवेज बस चालक प्रमोद कुमार शर्मा ने कराया, आदर्श नगर थाने में आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, क्रेन को सीज कर नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश जारी.
राजसमंद सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने दिए आवश्यक निर्देश, बस्तियों के आसपास जल भराव को चिन्हित कर उचित विधा से करें उपचारित, गांवों में कार्य कर रहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सीएचओ को किया गया निर्देशित, मौसमी बीमारियों को लेकर रहे सजग, आशा सहयोगिनीयों के साथ क्षेत्र का करें भ्रमण.
खेतों में घास काटते समय हुई घटना, बिछीवाडा थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा गांव की घटना, पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में करवाया पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मामला दर्ज कर जांच की शुरू.
कार्रवाई के दौरान करीब 250 गैस सिलेंडर किए बरामद, तीन ट्रक किए गए जब्त, बड़ी संख्या में अवैध रिफिलिंग का सामान बरामद, बासनी बेंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रशिक्षु आईपीएस और एसीपी हेमन्त कलाल ने दी जानकारी, डीएसओ को बुलाया गया है मौके पर, थोड़ी देर में पुलिस करेंगी मामले का खुलासा.
सुखाड़िया रंगमंच पर हो रहा आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा है मौजूद, 4 वर्गो में 56 विद्वतजनों को किया जाएगा सम्मानित.
दातारामगढ़ के बेनिया का बास गांव की घटना, ड्राइवर ने अपने घर के सामने खड़ा किया था ट्रक, चोरों ने ट्रक में लगे जीपीएस को तोड़ा, ट्रक मालिक जीवनराम ने दर्ज कराया दातारामगढ़ थाने में चोरी का मुकदमा, पुलिस कर रही है डंपर चोरों की तलाश.
बोले- 'पिपलोदी स्कूल दुखांतिका अत्यंत कष्टदायक', 'ये सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर विफलता', 'अगर समय रहते सजगता दिखाई होती', 'तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी', 'मुख्यमंत्री जी को यहां आना चाहिए था', 'सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सुरक्षा..., ... संवेदना और संबल है ही नहीं', 'शिक्षा और जीवन की कोई जगह नहीं दिखती', 'सरकार इन पीड़ित परिवारों को संबल नहीं दे सकती', 'उससे सहायता और मुआवजा की अपेक्षा करना बेकार', 'कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है खड़े', डोटासरा ने पिपलोदी स्कूल हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात.
14888 बाड़मेर-ऋषिकेश आज रद्द, उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित यह ट्रेन आज की गई रद्द.
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई तिरंगा रैली, मिशन ग्राउंड से आरंभ हुई तिरंगा रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंची, रैली में शामिल स्कूली विद्यार्थियों ने नारो के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने और शहर को साफ सुथरा रखने का शहरवासियों को दिया संदेश, इस उपलक्ष् में ब्यावर जिले का दूसरा स्थापना दिवस मनाया, कलेक्टर कमल राम मीना ब्यावर जिले के स्थापना दिवस की जिलेवासियों को दी बधाई.
नांगल राजावतान के कोल्यावास गांव पहुंचे राजन विशाल, जहां पौंड, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, ढेंचा, मिनीकिट्स का किया निरीक्षण, जिले के कृषि अधिकारियों को भी किया निर्देशित, सरकार की योजनाओं से किसानों को करे लाभान्वित, जिन किसानों को नहीं योजनाओं की जानकारी उन्हें कैंप लगाकर दे पूरी जानकारी, ताकि किसान लाभान्वित होकर बने सक्षम, इसके भरतपुर के लिए रवाना हुए शासन सचिव.
Rajasthan Tehsildar Transfer List: जयपुर में राजस्व मंडल ने नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें 275 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं. यह कार्रवाई तहसीलदारों के तबादले के बाद हुई है, जिनमें से 266 का तबादला कल ही किया गया था. इन तबादलों के जरिए प्रशासन में सुधार और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
Sikar News: बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर और निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाई गई. सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया और 30 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.
Rajasthani Famous Food: राजस्थान भारत का ऐसा राज्य है, जहां पर न केवल घूमने बल्कि खाने-पीने से जुड़े इतने बेहतरीन ऑप्शन मौजदू हैं कि लोग उन्हें खाने के बाद उसका स्वाद नहीं भूल पाते हैं. कुछ इसी तरह के नाश्ते की डिशेज की लिस्ट आज आपके लिए लेकर आए हैं.
Jaipur: आसलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा. ट्रेन से उतरते समय गिरने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, आसलपुर निवासी पूनम देवी पत्नी मनोज वर्मा के रूप में हुई पहचान, आसलपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में हुआ हादसा, सूचना पर GRP रेलवे पुलिस पहुंची मौके पर, GRP पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को किया सुपुर्द, थाना प्रभारी जोबनेर सुहैल खान ने दी घटना की जानकारी.
जोधपुर के वीर सपूत हवलदार हरा राम ऑपरेशन स्रो लिओपार्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए. वह उत्तरी कमान न्योमा (लेह) में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए. उनका निधन कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में 5 अगस्त को हुआ. उनकी पार्थिव देह 7 अगस्त को सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव कोनारी पहुंचेगी, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Jaipur News: एनसीईआरटी की किताब में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाए जाने को लेकर उठे विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी का एजेंडा है कि पूरे इतिहास को तोड़-मरोड़ कर नई पीढ़ी के सामने पेश किया जाए. गहलोत ने कहा, 'अगर इनका बस चले तो ये पूरे पाठ्यक्रम को अपने एजेंडे के अनुसार बदल दें. इनकी मानसिकता है कि शिक्षा के क्षेत्र में चाहे इतिहास हो या अन्य कोई विषय, सबकुछ बदला जाए ताकि नई पीढ़ी भ्रमित हो जाए.
Alwar News: खेड़ली थाना पुलिस ने एक महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खेड़ली थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि खेड़ली थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली महिला को घर में घुसकर कर दो जनों ने बच्चे की गर्दन दबाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी देकर चुप करा दिया.
Rajasthan Weather Update: मरुधरा में मानसून की रफ्तार पर धीरे-धीरे लगाम लगना शुरू हो चुकी है. मानसून की पकड़ धीरे होने के चलते कई जगहों पर गर्मी और उमस महसूस की जा रही है. पूर्वी राजस्थान में जहां कुछ जगह पर बारिश हो रही है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है. आमजन से लेकर किसान तक आसमान की तरफ टकटकी लगाकर बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं.
तिरंगा यात्रा और विभाजन की विभीषिका अभियान को लेकर कार्यशाला, बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर कलसुबह 10 बजे होगी कार्यशाला, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यशाला को संबोधित करेंगे, कार्यशाला में जिला, प्रदेश और अन्य स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
पाक विस्थापित हिंदुओ को नागरिकता प्रदान की जाएगी, प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल और कलेक्टर जितेंद्र सोनी की मौजदूगी में भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे.
अरुण चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद कई नेताओं की उम्मीदों को लगे पंख। साल भर से मंत्री के दर्जे की उम्मीद कर रहे बोर्ड आयोगों के अध्यक्षों का इंतजार हो सकता ख़त्म.
अध्यक्ष, वित्त आयोग, राजस्थान सरकार अरूण चतुर्वेदी आज दोपहर 1:45बजे वित्त भवन, अमर जवान ज्योति के पास, जन पथ, जयपुर स्थित कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे.