&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 7 July: जयपुर में एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज (7 जुलाई 2025) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. राज्य सरकार ने एक प्रार्थना पत्र दायर कर भर्ती रद्द करने की गुहार वाली याचिका को सारहीन बताकर खारिज करने की मांग की है. सरकार का तर्क है कि भर्ती को निरस्त न करने के निर्णय को अलग याचिका के जरिए चुनौती दी जानी चाहिए.
Rajasthan News Live, 7 July: जयपुर में एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज (7 जुलाई 2025) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. राज्य सरकार ने एक प्रार्थना पत्र दायर कर भर्ती रद्द करने की गुहार वाली याचिका को सारहीन बताकर खारिज करने की मांग की है. सरकार का तर्क है कि भर्ती को निरस्त न करने के निर्णय को अलग याचिका के जरिए चुनौती दी जानी चाहिए.
#Jaipur : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी जन समस्याएं@KumariDiya #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/1feyJkQaEd
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 7, 2025
#Jaipur : SOG मुख्यालय से बड़ी खबर@PoliceRajasthan @PantVinay @Sog_Rajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/1uPFYlM8QK
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 7, 2025
SI भर्ती रद्द करने की याचिका पर आज सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से 5 जुलाई को एप्लीकेशन पेश की गई थी. राज्य सरकार ने याचिका को ही खारिज करने की बात रखी है.
यहां पढ़ें पूरी खबर- SI भर्ती रद्द करने की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार और अभ्यर्थियों ने रखी अपनी बात
देश में खदानों से मिनरल निकालने के साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनसमुदाय के हितों के लिए कार्य करने वाली खदानों को 5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- 5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित हुईं खदानें, मिनरल माइनिंग, सुरक्षा और निवेश में राजस्थान बना अग्रणी केंद्र
अजमेर जिले में रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. जहां एक युवक से नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये हड़प लिए.
यहां पढ़ें पूरी खबर- रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, जालसाजों के चंगुल में फंसा बेरोजगार युवक
Dungarpur News: जिले से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने साइबर ठगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद ने राजस्थान पुलिस के मुखिया ओर डीजीपी को लेटर लिखा है. इसमें आदिवासी क्षेत्र के 500 से ज्यादा छात्रों ओर उनके परिवार के लोगों के बैंक खाते खोलकर उनसे 1800 करोड़ रुपए की साइबर ठगी ओर फर्जी लेनदेन के आरोप लगाए है. सांसद ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है.
Sikar News: जिले के श्रीमाधोपुर में अजितगढ़ राजमार्ग पर अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, अस्पताल में इलाज के समय बड़ी लापरवाही बरती गई.
Dholpur News: जिले के राजाखेड़ा में रिश्तों को कलंकित करने की घटनाएं क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ रही हैं. राजाखेड़ा पुलिस ने जहां नाबालिग फुफेरी बहन के अपहरण और दुष्कर्म के मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरी ओर एक कलयुगी मामा को अपनी भांजी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को भी धर दबोचा.
Dausa Weather News: जिले में देर रात आए तूफान ने जिले भर में तूफान मचा दिया. हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों के टीन टप्पर और छप्पर पोस घर उड़ गए तो वहीं, कई जगहों पर मकान की दीवारें ढह गईं. कालाखो गांव की चोला की ढाणी में दीवार गिरने से कानाराम मीणा की मौत हो गई तो वहीं बेटा और पत्नी गंभीर घायल हो गए.
Sikar Weather News: सीकर शहर सहित जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं, बारिश से शहरी इलाकों में हुए जल भराव से लोगों की परेशानी हो रही है. सीकर शहर की तो शहर के नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, फतेहपुर रोड, बजाज रोड, लोहारू बस स्टैंड, दो नंबर डिस्पेंसरी इलाके और राधाकिशनपुरा अंडरपास सहित कई निचले इलाकों की मुख्य सड़कें बारिश के पानी से दरिया में तब्दील होती नजर आई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. वसुंधरा राजे ने सिरोंज में पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है. एक्स पर एक लंबी पोस्ट में वसुंधरा राजे ने लिखा कि मौसम और इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं. आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं, एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं. पर प्रो. सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे.
बहरोड़ के नेशनल हाईवे-48 पर सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा होने से टल गया. नीमराना से बहरोड़ के सोतानाला जा रही आरपीएस स्कूल की बस नंबर 45 का अचानक चलते समय एक्सल टूट गया, जिससे उसका एक पीछे का पहिया बस से अलग होकर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा. तेज धमाके के साथ बस एक तरफ झुक गई और उसमें बैठे करीब सैकड़ो बच्चों में चीख-पुकार मच गई.
Video: अपनी ही बेटी की जान से खिलवाड़, भरतपुर की खतरनाक REEL वायरल
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला-पुरुष बांध की रेलिंग पर अपनी छोटी नाबालिग बच्ची को उतारते दिखाई दे रहे हैं. छोटी सी चूक बच्ची को बांध के गहरे पानी में गिरा सकती थी.
प्रतापगढ़ जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जब एक कार चालक ने सामने से आ रहे बाईक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन पर नियंत्रण खो दिया.
यहां पढ़ें पूरी खबर- बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी कार, दंपति और दो साल का मासूम घायल
अलवर में खैरथल जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 8 बजे के समीप हुए एक दर्दनाक हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई.
यहां पढ़ें पूरी खबर- रात के अंधेरे में अचानक बिजली हुई गुल, खेलते-खेलते बच्ची के साथ...
कार की तेज टक्कर से गीतादास निवासी नाटई की हुई मौत, केलवाड़ा उपचार करा कर घर नाटई जा रही महिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, केलवाड़ा थाना क्षेत्र का है मामला.
#Sirohi : महाराष्ट्र में मारवाड़ियों के साथ भाषा को लेकर मारपीट का मामला@CMOMaharashtra @Dev_Fadnavis @DGPMaharashtra @otaramjidewasi @sharad_tak #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/GimRs1V3vv
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 7, 2025
Rajasthan News: सीकर, खाटूश्यामजी और सालासर से जुड़ी रेलवे खबरों में एक राहत और उम्मीद की लहर है. भारतीय रेलवे अब न सिर्फ जयपुर और लोहारू रूट पर दोहरीकरण की योजना पर तेजी से काम कर रहा है.
मोघो से छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की, मोघों से छेड़छाड़ करने पर नहीं मिलेगा पूरा पानी, नहरी चैयरमेन पर षड्यंत्र रचकर मोघे ऊंचे करवाने के प्रयास का लगाया आरोप, मोघों से छेड़छाड़ करने पर आंदोलन की दी चेतावनी, किसानों ने नहर में पानी आने से पहले पुल की सफाई करवाने की मांग की, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जांच के दिये निर्देश, अनूपगढ़ के गांव खोखरावाली का है मामला.
ग्रामीणों ने जमीन को कृषि भूमि घोषित करने की भी मांग उठाई, विधायक राजेंद्र भाम्बू ने ग्रामीणों की मांग का किया समर्थन, विधायक भाम्बू ने कहा, किसानों ने मेहनत से जमीन को उपजाऊ बनाया, जब सरकार ने वर्षों तक राजस्व लिया, तो अब यह कब्जा कैसे हो सकता गैरकानूनी, नोटिस निरस्त करने और ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की मांग की.
कहा- अशोक गहलोत का हर हमला अब नाकाम है, उनकी तलवार में अब धार नहीं रही, मानहानि मामले में अशोक गहलोत को सजा होने की नौबत, इसलिए माफी मांग रहे.
मोटरसाइकिल पर आए दो युवक बैग लेकर हुए फरार, मैनेजर पैसे लेकर जा रहा था बैंक में जमा कराने, जसोल नाकोड़ा रोड का बालाजी मंदिर के पास का मामला, बैग में बताए जा रहे लाखों रुपये, जसोल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास जारी.
विधायक DC बैरवा ने ट्वीट पर जाहिर की पीड़ा, लिखा- दौसा में चोरों के हौसले बुलंद, नाम की रह गई हैं पुलिस, 11 जून को मेरा मोबाइल चोरी होना, मेरे निज निवास से 14 जून को मोटर साइकिल, आज रात को ट्रेक्टर-ट्रॉली का चोरी होना, अपने आप में कानून व्यवस्था पर है प्रश्न चिह्न? मेरा निवेदन है कि पुलिस जल्द करे कार्रवाई.
सप्ताह में दूसरी बार मानवता को झकझोर देने वाला मामला आया सामने, पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कुमाता की जांच जारी, उम्मेद सागर रोड स्थित पानी की टंकी के पास का है मामला.
नेछवा में दलित किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, जमीन पर भू माफिया के कब्जा करने का आरोप, कलेक्टर से मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन.
पुलिस थाने में उमेद राम सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई दर्ज, पिताजी के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, खेड़ापा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू, सिली गांव का मामला.
Rajasthan News: राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने राज्य के पूर्व मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला है. इसी के साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम से माफी मांगने के लिए भी कहा है.
3 खदानों को 7 स्टार रेटिंग से किया गया सम्मानित, नवकारी लाइमस्टोन माइन (अल्ट्राटेक सीमेंट) को किया गया सम्मानित, नावमंडी आयरन अयस्क (टाटा स्टील) और कामथरू आयरन मैंगनीज अयस्क माइंस को किया गया सम्मानित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया सम्मानित, इसके अलावा 95 फाइव स्टार रेटेड माइंस को भी किया जा रहा सम्मानित.
13 जुलाई को आयोजित होगा सम्मान समारोह, 450 प्रतिभाओं का होगा सम्मान, खिदमते खल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन द्वारा होगा आयोजन.
नगर निगम के अधिकारियों पर द्वेषता पूर्ण रवैया का किया विरोध, निगम गेट से AC वाले गणेश जी तक निकली दंडवत यात्रा, नगर निगम मुर्दाबाद, आयुक्त होश में आओ के लगे नारे, प्रशासनिक अधिकारियों को सदबुद्धि देने को लेकर गणेश जी से करेंगे प्रार्थना, CM के कोटा दौरे को लेकर जताया विरोध, पूर्व में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बता चुके समस्या.
#Bharatpur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे डीग के पूंछरी लौठा और भरतपुर@BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee @devendra_zee pic.twitter.com/Js0dqhEIPM
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 7, 2025
टोल कर्मियों को धमकाने का भी आरोप, बिनावास टोल नाके की है घटना, कापरड़ा थाने में दर्ज करवाई गई नामजद रिपॉर्ट, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में.
स्टेट जूड़ो प्रतियोगिता के लिए जिला टीम कि चयन प्रक्रिया जूडो क्लब जक्शन मे 10 जुलाई को होंगी,जिला जूडो संघ सचिव विनीत बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2005 से लेकर 2010 में जन्म तिथि वाले खिलाड़ी ही ले सकते हिस्सा,18 से 20 जुलाई तक कडोडी स्टेडियम रामपुरा खंडेला,सीकर में होगा जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन,पुरुष एवं महिला वर्ग मे होंगी चैंपियनशिप,राजस्थान राज्य जूडो संघ,सीकर जूडो संघ के सयुंक्त तत्वाधान मे होगा आयोजन.
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों का उठा मुद्दा, आसपुर विधायक उमेश डामोर ने उठाया मुद्दा, कहा जिन गांवों में मिशन के तहत काम हुए पूर्ण वहा नहीं मिल रहा पानी, आए दिन लोग करते है उन्हें शिकायत, विधायक ने कहा मेरे गांव में भी काम पूर्ण लेकिन नहीं मिली पानी की एक बूंद, बैठक में अन्य सदस्यों ने जल जीवन मिशन के कार्यो की धीमी गति पर जताई नाराजगी.
श्याम के दरबार में दर्शन करने वाले का भक्तों उमड़ा रैला, अलसुबह से श्रद्धालु 14 लाइनों से गुजरते पहुंच रहे श्याम की चौखट, द्वादशी को भक्तों ने लगाया खीर चूरमें का भोग, बाबा की पूजा अर्चना कर धोक लगाकर बच्चों के उतरवाये जडुलें, श्रीश्याम मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस का जाब्ता है सुरक्षा में तैनात.
जयपुर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, इंद्रा बाजार पार्क का बताया जा रहा घटनाक्रम.फारूक ने कराया कोतवाली थाने में मामला दर्ज, फिरोज के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, फिरोज पर लगाए लोहे की सांकल से सिर पर वार करने के आरोप, हमले में घायल फारूक के सिर में आए 7 टांके हमला करने के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी, फिरोज मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.
खेतड़ी (झुंझुनूं) वन विभाग की टीम ने अवैध आयरन खनन के खिलाफ छेड़ी बड़ी मुहिम, 26 आयरन स्पॉट को गहरी खाई खुदवा कर किया गया बंद, खनन माफिया रात के अंधेरे में करते थे अवैध खनन, बांशियाल रिजर्व कंजर्वेशन के भोपा की ढाणी से एक जेसीबी किया जप्त, वन क्षेत्र में उखाड़ रहा था ग्रेवल , चालक हुआ मौके से फरार एसीएफ कमल कुमार व सीनियर रेंजर विजय कुमार फगेड़िया की टीम ने की कार्रवाई.
जयपुर प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से मिलेगी राहत. सरकार APO चल रहे 183 डॉक्टर्स को देगी पोस्टिंग, चिकित्सा मंत्री की मंजूरी के बाद निकाले गए आदेश, प्रदेश के जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में 437 डॉक्टरों की कमी. APO चल रहे डॉक्टरों की तैनातगी से सुधरेगी स्थिति.
करौली, क्षेत्र में आधी रात को जोरदार बारिश, बारिश से तापमान में आई गिरावट, कई स्थानों पर खेतों में भरा पानी, करौली में भी गौशाला क्षेत्र में सड़क पर हुआ जलभराव, जल भराव से वाहन चालक और राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी.
कोटा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चार दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौर पर कोटा पहुँचे, सुबह 5.15 बजे अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट ट्रेन से पहुँचे कोटा, कोटा उत्तर निगम प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा ने की स्पीकर की अगवानी, बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित, कोटा बूंदी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे बिरला उपस्तिथ.
जयपुर, एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण, हाईकोर्ट में आज होगी मामले पर सुनवाई, मामले में राज्य सरकार ने दायर किया है प्रार्थना पत्र, याचिका को सारहीन होना बताकर खारिज करने की गुहार, भर्ती को निरस्त नहीं करने के निर्णय को अलग याचिका के जरिए चुनौती देने कही बात, याचिका में भर्ती को रद्द करने की है गुहार.
जैसलमेर के सांगड़ थाना इलाके में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पचपदरा निवासी दो किसानों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों किसान भूराराम व सुरताराम खेती के लिए ट्रैक्टर लेकर मोहनगढ़ जा रहे थे. इस दौरान भेलानी टोल नाके के पास एक ट्रेक्टर पंचर हो गया. पंचर निकालते समय सेना के अधिकारी की स्विफ्ट कार ने ट्रैक्टर को तेज गति से टक्कर मारी.
राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के 12 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आने की उम्मीद है. विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन तेज बारिश और आंधी से कहीं-कहीं परेशानी भी हो सकती है.
भगवान जगन्नाथ और जानकी मैया का विवाह अलवर में धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ ने अपना चतुर्भुज रूप दिखाया, जो साल में केवल एक बार देखने को मिलता है. विवाह समारोह में गुलाब और मोगरे के फूलों से बनी वरमालाओं के साथ ही चांदी की वरमाला भी शामिल थी, जिसमें कुल 10 से अधिक वरमालाएं पहनाई गईं. वरमाला महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर "जानकी मैया जय जगदीश" के जयकारों से गूंज उठा. रूपबास की महिलाओं ने नोहरे में कन्यादान किया. जानकी मैया की सवारी के आगमन पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और मंदिर महंत परिवार के पंडितों ने विवाह धूमधाम से संपन्न कराया. सवारी से पहले इंद्रदेव ने बारिश कर स्वागत किया.
राजस्थान में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. चूरू में 17 वर्षीय बालक को बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.