&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 2 September 2025: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद जिले का दौरा किया और कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने प्रशासन को बारिश और बाढ़ जैसी आपात स्थितियों के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया. जी मीडिया से बात करते हुए बैरवा ने कहा कि राजसमंद प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है.
बांसवाड़ा
न्यूक्लियर पावर प्लांट का प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास. पीएम का 20 से 25 सितंबर के बिच है प्रस्तावित कार्यक्रम. पीएम के कार्यक्रम कों लेकर जिला प्रसाशन हुआ अलर्ट.
अधिकारियो ने प्रस्तावित शिलान्यास स्थल का लिया जायजा. संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण. डीएम डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी सुधीर जोशी भी रहे मौजूद. अधिकारियो ने दिए जरुरी दिशा निर्देश.
सड़क का बड़ा हिस्सा धराशायी, एक तरफा मार्ग से बह रहा पानी मूसलाधार बारिश से हो रहा लगातार कटाव, पानी रुका स्थान पर, बढ़ रही स्थिति की गंभीरता, एसडीएम डॉ अंशु प्रिया ने माउंट आबू ने आबू से आबूरोड़ मार्ग पर लगाया प्रतिबंध, उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया की अपील रास्ते की मरम्मत तक माउंट ना आए.
जिले में अतिवृष्टि इलाको का किया अवलोकन, कलेक्ट्रेट में ले रहे है बैठक, खराबे की कर रहे है समीक्षा, नानी बीड़ और नवलगढ़ पुलिया पर हो रहे जलभराव समस्या पर की चर्चा, विधायक गोवर्धन वर्मा, विधायक सुभाष मील, विधायक राजेंद्र पारीक, विधायक हाकम अली, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी प्रवीण नायक नुनावत भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद.
Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने पद प्रति इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की मिशाल पेश की, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेट हुई मंत्री की भतीजी, आधे घंटे तक गिड़गिड़ाती रही. लेकिन फिर भी मंत्री ने अपनी भतीजी की पैरवी नहीं की.
Rajasthan News: अनूपगढ़ के गांव एक बीएमएम में घग्घर नदी के बांध में 50 फीट चौड़ा कटाव आने से पानी 150 बीघा खेतों में फैल गया, जिससे नरमा व धान की फसल खतरे में है. रास्ता न होने से मरम्मत में दिक्कतें आ रहीं, प्रशासन व ग्रामीण मिलकर खेतों के पास अतिरिक्त बांध बना रहे हैं.
29 सितंबर से चिड़ावा में होगें राज्य स्तरीय मुकाबले, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्राचार्य राजेश कुमार अंकुर के मुख्यातिथि एवं नांगलभीम प्रधानाचार्य. भवानी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित.
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 सितंबर को पंचायत समिति बीकानेर के प्रधान पद का उप निर्वाचन होना था, उच्च न्यायालय ने इस चुनाव को आगामी तिथि तक स्थगित करने के निर्देश दिए, इस निर्देश की पालना में यह उप निर्वाचन अब आगामी आदेश तक स्थगित, जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने किया आदेश जारी.
भैरु बाबा के नहीं लगता है कोई भी ग्रहण, सूतक काल के दौरान भी भक्तों को दे रहे दर्शन, देशभर में आज रात को देखा जाएगा चंद्रग्रहण, श्मशान में वास करते हैं रींगस के भैरु बाबा, भगवान शिव के है पांचवें रुद्र अवतार, मंदिर पुजारी मामराज गुर्जर ने दी जानकारी.
पहली पारी में 64.78% उपस्थिति दर्ज, पहली पारी में 3 लाख 59 हजार 786 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, इसमें से 2 लाख 33 हजार 81 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा.
बांध में कटाव आने से 150 बीघों में फैला घग्घर नदी का पानी, सूचना मिलने पर ADM अशोक सांगवा, पटवारी इंद्रजीत सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर, कटाव तक जाने के लिए रास्ता नही होने के कारण प्रशासन को आ रही है समस्या, पटवारी इंद्रजीत मौके पर ग्रामीणों की मदद से नदी के पानी को आगे फैलने से रोकने के कर रहे है प्रयास.
घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक, वार्ड नंबर 6 निवासी शायर सिंह के घर में लगी आग, राजोता सरपंच गोपीराम गुर्जर व पटवारी मौके पर पहुंचे, तहसीलदार सुनील कुमार ने घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी, पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की कही बात.
आज अंतिम दिवस पर पत्रकार वार्ता, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर कर रहे सम्बोधित, कहा- बैठक के दौरान महिलाओ का सहकार बढ़े, 887 कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए उसमें महिलाओं ने भाग लिया, देश के सभी क्षेत्रो में महिलाओं का सहभाग बढ़ रहा है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी मंथन हुआ, शिक्षा के जुड़े संगठनों ने अपने स्तर पर प्रयास किया, उस पर भी चर्चा हुई, एनसीआरटी व शिक्षा के लिए पुस्तक लेखन में योगदान दिया, भाषा, इतिहास, ज्ञान के संबध में पाठ्य पुस्तकों में सही दिशा में काम हो रहा है.
राजसमंद राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का राजसमंद जिला दौरा, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की ली अहम बैठक, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, बैठक के राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जी मीडिया से की खास बातचीत, बोले,प्रशासन बड़ी ही मुस्तैदी से कार्य कर रहा है, अधिक वर्षा के बीच प्रशासन हर समय है अलर्ट मोड पर, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार, राजसमंद जिला प्रशासन बारिश को देखते हुए सभी को कर रहा जागरुक.
जयपुर हरमाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार , आरोपियों से 50 हजार रुपए से अधिक की नगदी की बरामद, BNS की धारा 112 के तहत की गई कार्रवाई.
भरतपुर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे भुसावर के सलेमपुर कलां में, शहीद सत्येंद्र सिंह चौधरी की मूर्ति अनावरण समारोह में गांव सलेमपुर कलां में कर रहे हैं शिरकत, समारोह में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया भी मौजूद.
सरमथुरा,धौलपुर- सरमथुरा में कल लगेगा सामाजिक न्याय विभाग का शिविर, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को घर के नजदीक मिलेंगी विभागीय सेवाओं का लाभ, शिविर में चिन्हित लोगों को कृत्रिम अंग व उपकरण बांटे जाएंगे, अधिकारिता विभाग के अधिकारी रहेंगे मौके पर मौजूद.
जोधपुर RSS तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के सानिध्य में हुई बैठक, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बैठक में की शिरकत, बैठक में संघ और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने की शिरकत, बैठक स्थल पर हो रही प्रेसकॉन्फ्रेंस अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ले रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन दिनों में हुए मंथन,मनन और चिंतन के दे रहे जानकारी संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की दे रहे जानकारी.
बांसवाड़ा मानगढ़ से संतरामपुर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, गुजरात के भमरी रोड पर सड़क धसी पहाड़ी पर बनी सड़क, पूरी धस गई एक कार भी सड़क के मलबे के साथ, खाई में गिरी कार सवार कों आई चोट, आनंदपुरी से संतरामपुरा मार्ग हुआ बंद, यह हादसा कल बरसात के दौरान हुआ.
बीकानेर से बड़ी खबर प्रकृति का कहर ! आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक मवेशियों की मौत, पशु पालको में मचा हड़कंप, सौ के करीब बकरिया और 10 के करीब भेड़ो के चपेट में आने की खबर, हदा गांव की घटना, अधिकारियो को दी गई सूचना.
जोधपुर, पूंजला नाड़ी में डूबे युवक से जुड़ी खबर, सिविल डिफेंस की टीमों ने सुबह फिर रेस्क्यू किया शुरू, कड़ी मस्कत के बाद युवक के शव को निकाला गया बाहर, मगरा पूंजला निवासी भरत के शव को निकाला गया बाहर, पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में.
Bhilwara News: भीलवाड़ा में दिल दहलाने वाला हत्याकांड! कमलेश सुथार की गला रेतकर निर्मम हत्या, रणवीर उर्फ बबलू सिसोदिया पर आरोप. आक्रोशित लोगों ने किया एमजी हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, रविवार को भीलवाड़ा बंद का आह्वान.
Naresh Meena: नरेश मीणा 42 दिन बाद झालावाड़ जेल से रिहा! बोले, "जिस नेता ने मुझे जेल भेजा, उससे गिन-गिनकर हिसाब लूंगा." समर्थकों ने की नारेबाजी.
Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश हादसों का सबब बन रही है. कहीं लोग बहाव में फंस रहे हैं तो कहीं जर्जर मकान मौत का खतरा बने हुए हैं. आज सुबह करीब 6:30 बजे शहर की तेलियां की गली में 150 साल पुराना खंडहरनुमा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा.
कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का जमवारामगढ़़ दौरा आज . कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा सुबह 6 बजे पहुंचेंगे रामगढ़ बांध, क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा के कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह रामगढ़ बांध पर क्लाउड सीडिंग का चौथा ऑपरेशन होगा शुरू.
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत आज चंद्रग्रहण से। इस बार श्राद्ध पक्ष पर विशेष संयोग बन रहा. चंद्रग्रहण के साथ श्राद्ध पक्ष शुरू होंगे. चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से शुरू होगा, समापन रात 1:27 बजे होगा. इसका सूतक 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे लग जाएगा और 21 सितंबर को श्राद्ध पक्ष का सूर्यग्रहण से समापन होगा. हालांकि सूर्यग्रहण ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस बार तृतीया व चतुर्थी का श्राद्ध एक ही दिन. 10 सितंबर को होने से एक श्राद्ध का क्षय हुआ.
एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़ा मामला हाईकोर्ट की एकलपीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अपील जस्टिस एसपी शर्मा की खंडपीठ आज करेगी मामले पर सुनवाई. विक्रम पंवार और पायल शर्मा की याचिकाओं पर करेगी सुनवाई. एकलपीठ ने गत दिनों राज्य सरकार को मामले में दिए थे आदेश राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आरपीएससी को देने और आयोग को भर्ती रद्द के संबंध में दिए थे आदेश. साथ ही आयोग की कार्यप्रणाली पर लिया था स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान.
प्रदेश भर में 3 लाख 81 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा. राजधानी जयपुर में 165 परीक्षा केंद्र पर होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा. परीक्षा प्रतिदिन दो पारी में होगी. इसके लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5:00 बजे तक होगी.