Live Now

Rajasthan News Live: बानसूर हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर ली थी हत्या की जिम्मेदारी

Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. सीएम भजनलाल शर्मा विशेष योग्यजन बहनों से राखी बंधवाएंगे. सीएम विशेष योग्यजन बहनों का सम्मान करेंगे. वासुदेव देवनानी गुजरात दौरे पर ऱहेंगे. 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

Rajasthan News Live: बानसूर हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर ली थी हत्या की जिम्मेदारी
Image Credit: Rajasthan News LiveSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 8 August 2025: कोटपूतली पुलिस ने बानसूर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है. कृष्ण पहलवान पर सुनील उर्फ टुल्ली हत्याकांड में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हत्या के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी और प्रशासन को खुला चैलेंज दिया था. भाबरू थाना और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एनएच-48 पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा. आरोपी के खिलाफ दर्जनों गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाश का नगरपालिका तिराहे से मुख्य चौराहे तक जुलुस निकाला.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:54:30 Aug 08, 2025, 07:04 PM (IST)

Rajasthan News Live, 8 August 2025: कोटपूतली पुलिस ने बानसूर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है. कृष्ण पहलवान पर सुनील उर्फ टुल्ली हत्याकांड में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हत्या के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी और प्रशासन को खुला चैलेंज दिया था. भाबरू थाना और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एनएच-48 पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा. आरोपी के खिलाफ दर्जनों गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाश का नगरपालिका तिराहे से मुख्य चौराहे तक जुलुस निकाला.

16:20:40 Aug 08, 2025, 04:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: फेल हुआ टोंक रोडवेज डिपो मैनेजर का त्योहारी सीजन सिस्टम ?

टोंक बस स्टैंड पर यात्रियों की लगी भारी भीड़, महिला यात्रियों को नहीं मिल रही बसें, बसों का इंतज़ाम नहीं होने से यात्रियों का बढ़ रहा ग़ुस्सा, सुबह से महिला यात्री अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए हो रही परेशान, ऐसे में बड़ा सवाल, आख़िर टोंक रोडवेज डिपो मैनेजर क्यों नहीं कर पा रहे पुख्ता इंतज़ाम?

16:20:34 Aug 08, 2025, 04:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: बेगूं के झर्रिया महादेव मंदिर मार्ग पर दिखा जंगली भालू

सुबह दर्शन को जा रहे यात्रियों ने भालू को देखा जंगल में, यात्रियों ने डर के बीच चुपचाप मोबाइल में कैद की भालू की हरकतें, बस्सी वन क्षेत्र की सेंचुरी में स्थित है झर्रिया महादेव मंदिर, जंगल के रास्ते से होकर पैदल पहुंचते हैं श्रद्धालु मंदिर तक, भालू दिखने की घटना कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल.

16:20:26 Aug 08, 2025, 04:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान शिक्षक संघ बेगूं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग, स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग प्रमुख मुद्दा, संविदा शिक्षकों को नियमित करने की रखी गई मांग, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की भी मांग, ज्ञापन उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को सौंपा गया, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार से शीघ्र समाधान की अपील.

16:20:19 Aug 08, 2025, 04:20 PM (IST)

Rajasthan News Live: ग्राम पंचायत रोजड़ी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

तहसील प्रशासन ने 50 साल पुराना अतिक्रमण हटाया, चारागाह भूमि पर लोगों ने कर रखा था अतिक्रमण, सरपंच महेंद्र कुमावत, राजस्व टीम और पुलिस रही मौजूद, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटने से लोगों में खुशी की लहर, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण से गोवंशों को हो रही थी परेशानी.

15:07:14 Aug 08, 2025, 03:07 PM (IST)

Deedwana News: परबतसर में जुटी बैलों की फौज - नजारे देख रह जाओगे दंग!

Rajasthan News: डीडवाना जिले के परबतसर में वीर तेजा पशु मेले में अब तक 134 पशु पहुंचे, जिनमें 131 गौवंश और 3 भैंसवंश शामिल हैं. ऊंट व अश्व वर्ग की एंट्री नहीं हुई. नागौरी बैल मेले की खास पहचान हैं. जानें मेले की सारी खासियत.

पढ़ें पूरी खबर…

14:51:25 Aug 08, 2025, 02:51 PM (IST)

Rajasthan News Live: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाज़ी कर जताया विरोध

जयपुर के माधोराजपुरा पंचायत समिति का है मामला, नारेबाज़ी कर एसडीएम राजेश मीणा को दिया ज्ञापन, पीसीसी सदस्य हरिनारायण चौधरी, मोहन धाभाई समेत कई कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन.

14:51:17 Aug 08, 2025, 02:51 PM (IST)

Rajasthan News Live: RLD प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर अवाना पहुंचे झालावाड़

जिला अस्पताल में भर्ती स्कूल हादसे के घायल बच्चों से मिले, उनके परिजनों का भी जाना दर्द, पीपलोदी जाकर भी पीड़ित परिवारों से मिलेंगे, देर शाम मीडिया से भी करेंगे वार्ता.

14:51:11 Aug 08, 2025, 02:51 PM (IST)

Rajasthan News Live: कालाडेरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी फिरोज खान को तलवार के साथ किया गिरफ्तार, आरोपी रीको इलाके में तलवार दिखा रहा था भय, कालाडेरा SHO बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, आरोपी से एक धारदार तलवार भी की बरामद, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, चौमूं रेनवाल रोड रामगट्टा बस स्टैंड के पास की है घटना.

14:19:00 Aug 08, 2025, 02:19 PM (IST)

Rajasthan News Live: रावला जिलेभर में NIA की टीम द्वारा छापेमारी का मामला

रावला के गांव 9PSD में NIA के टीम ने की छापामारी, गांव 9PSD में साहिल बिश्नोई के घर में चलाया NIA ने सर्च अभियान, साहिल बिश्नोई को माना जा रहा है लॉरेंस गैंग का सदस्य, NIA ने साहिल बिश्नोई के परिवार से भी ली जानकारी, साहिल बिश्नोई पूर्व के एक मामले में है जेल में बन्द.

14:18:54 Aug 08, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan News Live: पुलिस लाइन में भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास

एसपी के निर्देश पर QRT बल ने किया अभ्यास, अभ्यास के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, आर आई भैयालाल के नेतृत्व में जवाब में पुलिस के जवानों ने छोड़े अश्रु गैस के गोले, भीड़ नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने का किया अभ्यास, प्राथमिक उपचार व विभिन्न प्रकार की नाकाबंदी और घटनास्थल सुरक्षा जैसा भी दिया गया प्रशिक्षण.

14:01:09 Aug 08, 2025, 02:01 PM (IST)

Rajasthan News Live: RK पुरम थाना क्षेत्र में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

मृतक संतोष बैरवा इटावा क्षेत्र के गण्डावत की निवासी थी, पति रणवीर ने बताया केले खाने का बाद अचानक तबीयत बिगड़ी, चक्कर, उल्टी की शिकायत पर अस्पताल ले जाने पर रास्ते में ही बेहोश हुई महिला, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा, पुलिस जुटी मामले की जांच में.

14:01:02 Aug 08, 2025, 02:01 PM (IST)

Rajasthan News Live: पत्थर कारोबार पर पुलिस प्रशासन की सख्ती का बाजार में दिख रहा असर

रक्षाबंधन त्योहार पर भी बाजारों से भीड़ हुई गायब, त्योहारी सीजन में भी दुकानों पर नहीं पहुंच रहे ग्राहक, रोजगार के अभाव में बड़ी संख्या में मजदूर क्षेत्र से कर चुके हैं पलायन, पिछले कुछ महीनों से सरकार की पत्थर व्यापार पर बनी हुई है टेड़ी नजर, सरमथुरा इलाके में पत्थर व्यवसाय से जुड़े हैं बड़ी संख्या में मजदूर एवं व्यापारी.

14:00:56 Aug 08, 2025, 02:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: कपासन नगर पालिका से बाइक चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक भी बरामद की हैं, 22 और 23 जुलाई को नगर पालिका परिसर से हुई थी बाइक चोरी, पीड़ित राधेश्याम बैरवा ने कपासन थाने में दर्ज करवाया था मामला, एएसआई शंकरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, खारखंदा निवासी रतन भील और परमेश्वरपुरा निवासी कालू भील गिरफ्तार, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ.

14:00:51 Aug 08, 2025, 02:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: NGT की आंख में धूल झोंक रहा कोटा निगम प्रशासन

चंबल नदी में निगम द्वारा एक नाला गिरना बताया वास्तविकता में गिर रहे 17 नाले, बिना किसी शोधन के प्रदूषित जल सीधे चंबल नदी में गिर रहा, खतरे में जलीय जीवों का अस्तित्व, नगर निगम एनजीटी को कर रहा गुमराह, जिम्मेदार अधिकारी जमीनी हकीकत के विपरीत AC वाले कमरों में बैठे बैठे कर रहे तोथी कार्रवाई, पूर्व में उठा था मुद्दा, कुछ समय बाद सब सामान्य.

14:00:45 Aug 08, 2025, 02:00 PM (IST)

Rajasthan News Live: युवती को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाने का मामला आया सामने

बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने एसपी को दिया परिवाद, एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया, एसपी के निर्देश में पुलिस ने किया मामला दर्ज, पीड़िता ने कहा मेरे साथ कई बार किया दुष्कर्म, कलमा पढ़ने और इस्लाम धर्म कबूल करने का बनाया दबाव, मारपीट का भी लगाया आरोप, आरोपी और उसकी मां पर पीड़िता ने लगाया आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन.

13:07:54 Aug 08, 2025, 01:07 PM (IST)

Jaipur News: जलदाय विभाग में 150 करोड़ का ट्यूबवेल घोटाला, 7 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

Rajasthan News: राजस्थान जलदाय विभाग में 150 करोड़ के ट्यूबवेल घोटाले का खुलासा हुआ. 7 इंजीनियरों को चार्जशीट और 2 फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है. बिना मंजूरी टेंडर 7 साल बढ़ाया गया और ट्यूबवेल संख्या 20 से बढ़ाकर 981 कर दी गई. जांच रिपोर्ट पर मंत्री और एसीएस ने कार्रवाई के आदेश दिए.

पढ़ें पूरी खबर…

12:52:36 Aug 08, 2025, 12:52 PM (IST)

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जामडोली

विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस में की शिरकत, राजस्थान सरकार द्वारा विशेष योग्यजन बहनों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया वृक्षारोपण, बहनों के राखी बांधने के साथ करेंगे बहनों को सम्मानित, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मौजूद, जामडोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल में चल रहा विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस.

12:52:30 Aug 08, 2025, 12:52 PM (IST)

Rajasthan News Live: पेयजल स्कीमों में एस्को मॉडल में 150 करोड़ का घोटाला

ट्यूबवेल घोटाले में PHED के 7 इंजीनियरों को मिलेगी चार्जशीट, 20 ट्यूबवेल का ठेका दिया था, बिना टैंडर के ही 981 का बढ़ाया, चीफ इंजीनियर मुख्यालय मनीष बेनीवाल ने भेजी चार्जशीट, अतिरिक्त सचिव संदीप शर्मा को भेजी इंजीनियर्स की चार्जशीट, जल्द ही इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाकर कार्रवाई की जाएगी, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, एसीएस अखिल अरोड ने दिए आदेश, MM कंस्ट्रक्शन कंपनी, राज एंटरप्राइजेज फर्म पर गिरेगी गाज, दोनों फर्मों को जलदाय विभाग करेगा ब्लेक लिस्टेड की कार्रवाई, ताराचंद कुलदीप, तत्कालीन एसई (जालोर) (सेवानिवृत्त) श्याम बिहारी बैरवा, तत्कालीन एसई, एक्सईएन, (जालोर), उमेश कुमार मीणा, तत्कालीन एक्सईएन (जालोर), वर्तमान ड्रिलिंग (जयपुर) आशीष द्विवेदी, तत्कालीन एक्सईएन जालोर (सेवानिवृत्त) जितेंद्र त्रिवेदी, तत्कालीन एक्सईएन भीनमाल (वर्तमान टीए,जालोर) हेमन्त कुमार वैष्णव, एक्सईएन भीनमाल को मिलेगी चार्जशीट.

12:52:21 Aug 08, 2025, 12:52 PM (IST)

Rajasthan News Live: भीनमाल वार्ड संख्या 4 और 7 में अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध

भीनमाल के पास 4 और 7 में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़, कार्रवाई के विरोध में आक्रोश रैली, सैंकड़ों की संख्या में रैली के रूप में पहुंचे एसडीएम कार्यालय, प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई का विरोध, निवासियों ने बताया पिछले 40 वर्षों से यहां रह रहे सरकारी सुविधाओं के भी है लाभार्थी, कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीब परिवारों को किया गया बेघर, इसके विरोध में किया जा रहा है प्रदर्शन.

12:21:26 Aug 08, 2025, 12:21 PM (IST)

Rajasthan News Live: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा आज देश में लोकतंत्र को खतरा है. सारी संवैधानिक संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं. ED, सीबीआई या इलेक्शन कमीशन आदि संस्थाएं दवाब में है. खास तौर से चुनाव आयोग. चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पार्टी मिल जायेंगे तो लोकतंत्र के लिए खतरनाक होगा. राहुल गांधी का कल का प्रेजेंटेशन बहुत बढ़िया था. जिस प्रकार से खेल हुआ, चार दिन में कानून बन गया. CJI को हटाकर गृह मंत्री अमित शाह को लगा देंगे तो संदेह पैदा होगा.

12:16:38 Aug 08, 2025, 12:16 PM (IST)

Rajasthan News Live: दिव्यांग बहनों से सीएम भजनलाल शर्मा ने बंधवाई राखी

दिव्यांग बहनों से सीएम भजनलाल शर्मा ने बंधवाई राखी. 6 साल की चीकू ने बांधी सीएम को राखी. दीपू और मंजू ने भी बांधी राखी. सीएम ने उपहार देकर बहनों को किया सम्मानित. सीएम ने माथे पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद. बहुत ही भावुक लम्हों के बीच आयोजित हो रहा कार्यक्रम.

12:11:45 Aug 08, 2025, 12:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: NIA की संगरिया में कार्रवाई

कार्रवाई कर वापिस रवाना हुई NIA की टीम, लोकल पुलिस को NIA ने नहीं दी कार्रवाई की जानकारी, गैंगस्टर, बॉर्डर पार हथियारों और नशे की तस्करी के मामले में कार्रवाई की आ रही सूचना, पिछले कुछ समय में जिले में बढ़ी हैं गैंगस्टरों की गतिविधियां.

12:11:39 Aug 08, 2025, 12:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर आज आएंगे ब्यावर

शहिद सुल्तान काठात की मूर्ति अनावरण समारोह में होंगे शामिल, सुबह 11.30 बजे झाड़ली मानपुरा स्थित राउमावि में होगा समारोह, रायपुर प्रधान कमलापति चौहान, सेंदड़ा सरपंच रतन सिंह भाटी रहेंगे मौजूद, कार्यक्रम में शहीद सुल्तान काठात की वीरांगना रुक्मणि देवी, मां दाखु देवी तथा पुत्र आमिर काठात भी रहेंगे मौजूद.

12:11:27 Aug 08, 2025, 12:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: भोदन की सरकारी स्कूल के आगे ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन शुरू

स्कूल की बिल्डिंग का सामान को खुर्द बुर्द करने का लगा रहे आरोप, चहेतो के बीच ही मात्र एक लाख रुपए में सामान का दे दिया टेंडर, जबकि सामान की कीमत 7 से 8 लाख रुपए के करीब, स्कूल प्रिंसिपल अशोक टेलर ने कहा गांव की स्कूल कमेटी के सामने छोड़ा गया है टेंडर, ग्रामीण कर रहे हैं पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग.

12:11:20 Aug 08, 2025, 12:11 PM (IST)

Rajasthan News Live: चोरियों की घटनाएं नहीं ले रही थमने का नाम

इटावा नगर के वार्ड 29 में गजानंद योगी की पानी की मोटर ले गए चोर, वहीं हरिद्वार योगी के खड़े ट्रेक्टर की बैटरी खोलकर ले गए चोर, क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की घटनाओं के चलते लोगों में आक्रोश.

12:10:46 Aug 08, 2025, 12:10 PM (IST)

Rajasthan News Live: नहरी क्षेत्र मे देर रात्रि चोरों ने मारी सेंध

खेत में झटका मशीन सौर ऊर्जा प्लेट सहित बैटरी पर चोरों ने हाथ किया साफ, खेत मालिक ने पुलिस थाने में मुकदमा करवाया दर्ज, नहरी क्षेत्र में पहले भी हुई चोरी का अभी तक नहीं हुआ कोई खुलासा, चोर बेखौफ होकर नहरी क्षेत्र में कर रहे हैं चोरी, चोरों को पुलिस प्रसाशन नहीं है कोई डर, नहरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर किसानों में आक्रोश.

11:30:30 Aug 08, 2025, 11:30 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर: राहुल  गांधी पर भाजपा का बड़ा हमला. मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा- राहुल गांधी पप्पू ही हैं और पप्पू ही रहेंगे. देश की जनता राहुल गांधी की सच्चाई जानती है. जो आदमी आलू से सोना बनाता हो, कैबिनेट के कागजात को मीडिया के सामने फाड़कर फेंक देता हो, उसकी गंभीरता से देश की जनता वाकिफ है. उनकी लॉन्चिंग फिर फेल हो गई है. चुनाव आयोग पर उनके आरोप बेबुनियाद हैं.

08:16:55 Aug 08, 2025, 08:16 AM (IST)

मिनटों में राख का ढेर बन गई सास-बहू, शख्स चीखता रहा- मेरी मां-बीवी को बचा लो

Udaipur News: उदयपुर की जिंदोली गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. बहु को बचाने के लिए गई सास भी इस आग की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. 
 

पढे़ं पूरी खबर

08:16:15 Aug 08, 2025, 08:16 AM (IST)

Rajsamand: 4 लड़कों ने की खेल रहे बच्चों को किडनैप करने की कोशिश, एक हाथ छुड़ाकर भागा और...

Rajsamand News: राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बता दे कि प्रज्ञा विहार के कैंपस में खेल रहे बच्चों का कुछ लड़कों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया. वहीं लोगों का कहना है कि चार लड़कों द्वारा प्रज्ञा बिहार के परिसर में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों का अपहरण करने का प्रयास किया, जिसमें से एक बच्चा हाथ छुड़ाकर भागा और परिजनों को सूचित किया. 
 

पढ़ें पूरी खबर

08:15:38 Aug 08, 2025, 08:15 AM (IST)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जानें कहां उमस, कहां बारिश होगी आज

8 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके चलते जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग में लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है. बताया जा रहा है कि झमाझम बारिश की वजह से एक बार फिर से व्यस्त होने की आशंका है. लोगों को रहने की जरूरत है.
 

पढ़ें पूरी खबर

08:01:51 Aug 08, 2025, 08:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

RLD प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना आज  पहुंचेंगे झालावाड़, पिपलोदी गांव स्कूल हादसे में घायल बच्चों से मिलेंगे अवाना. जोगिंदर सिंह अवाना सुबह 11:30 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे. मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल स्कूल के बच्चों का हालचाल जानेंगे. इसके बाद पिपलोदी गांव जाकर बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. दौरे के अंत में वे झालावाड़ सर्किट हाउस में श्याम 4 बजे मीडिया से रूबरू होंगे.
 

08:01:32 Aug 08, 2025, 08:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

वासुदेव देवनानी गुजरात दौरे पर आज  से. स्पीकर गुजरात में शुरू करेंगे देवदर्शन यात्रा द्वारिका, सोमनाथ समेत गुजरात के प्रमुख तीर्थों के करेंगे दर्शन. अहमदाबाद में वासुदेव देवनानी का होगा नागरिक अभिनंदन. गुजरात की तीन दर्जन संस्थाएं करेंगी देवनानी का सम्मान. प्रवासी राजस्थानी और सिंधी समुदाय भी जुटेगा कार्यक्रम में.
 

08:00:56 Aug 08, 2025, 08:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

पशुपालन सचिव डॉ. समित शर्मा ने जारी किए आदेश. स्वतंत्रता दिवस पर चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान. विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी. राज्य स्तरीय वीर तेजाजी पशु मेला, परबतसर और गोगामेडी पशु मेला, गोगामेडी में तिरंगा रैली निकाली जाएगी. कार्यालयों पर हर-हर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. विभागीय अधिकारियों को सेल्फी विद तिरंगा लेने के भी निर्देश. साथ ही सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा हैश टैग के साथ करना होगा पोस्ट. पशुपालकों, किसानों को भी अभियान में जोड़ने के निर्देश.    
 

08:00:44 Aug 08, 2025, 08:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड मामला, पूरे घटनाक्रम पर बनी फ़िल्म उदयपुर फाइल्स आज देश भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज, शहर के तीन मल्टीप्लेक्स रिलीज होगी फ़िल्म, 11:20 बजे उदयपुर में होगा फिल्म का पहला शो, कन्हैया लाल की पत्नी और बेटे परिवार के साथ दिखेंगे फिल्म को, पुलिस प्रशासन भी है पूरी तरह से है मुस्तैद,    

08:00:29 Aug 08, 2025, 08:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष योग्यजन बहनों से बंधवाएंगे राखी. सीएम विशेष योग्यजन बहनों का करेंगे सम्मान. आज 11.00 बजे सामाजिक न्याय संकुल परिसर, जामडोली में होगा कार्यक्रम दोप. 01.30 और शाम 05.00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर भी होंगे रक्षा बंधन से जुड़े कार्यक्रम.    

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More