Live Now

Rajasthan News Live: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के बैंक कर्मचारियों का कल हड़ताल

Rajasthan News Live: जयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है और यह कल भी जारी रहेगी. याचिकाकर्ता के वकील ओपी सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से ठीक से जवाब नहीं दिया जा रहा है. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog. 

Rajasthan News Live: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के बैंक कर्मचारियों का कल हड़ताल
Image Credit: Rajasthan News LiveSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 8 July 2025: जयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है और यह कल भी जारी रहेगी. याचिकाकर्ता के वकील ओपी सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से ठीक से जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन अब उसकी मंशा बदल गई है और वह परीक्षा को रद्द नहीं करना चाहती है.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

ट्रेंडिंग न्यूज़

08:01:26 Jul 08, 2025, 04:50 PM (IST)

Rajasthan News Live, 8 July 2025: जयपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है और यह कल भी जारी रहेगी. याचिकाकर्ता के वकील ओपी सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से ठीक से जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन अब उसकी मंशा बदल गई है और वह परीक्षा को रद्द नहीं करना चाहती है.राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.

17:11:32 Jul 08, 2025, 05:11 PM (IST)

एसआई भर्ती 2021

एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़ा मामला. हाईकोर्ट ने पूर्व में दिए अपने आदेश को किया संशोधित
महाधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर दिए आदेश. जस्टिस समीर जैन ने दिए आदेश. अदालत ने अपने आदेश में महाधिवक्ता को लेकर कही थी बात. भर्ती को लेकर याचिकाकर्ता के आरोपों का खंडन नहीं करने की कही थी बात. महाधिवक्ता की ओर से कहा गया. उन्होंने नहीं किया था याचिकाकर्ता की बात का समर्थन. ऐसे में आदेश को किया जाए संशोधित. अदालत ने राज्य सरकार को भर्ती का रिकॉर्ड पेश करने के भी दिए आदेश. कल होगी मामले में आगामी सुनवाई. 

17:10:34 Jul 08, 2025, 05:10 PM (IST)

Rajasthan Live News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का मामला. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट. लिखा- लोकतंत्र में काले झंडे दिखाना विरोध करने का एक सामान्य तरीका है परन्तु जिस प्रकार भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से बार-बार लोकतांत्रिक विरोध करने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है, वह बेहद निंदनीय है. सीकर, बीकानेर, अनूपगढ़, चूरू के बाद आज धौलपुर में भी ऐसा किया गया है. पुलिस को इन युवाओं को अविलंब रिहा करना चाहिए. 

16:56:55 Jul 08, 2025, 04:56 PM (IST)

Rajasthan Live News

झुंझुनूं जिले में धनुरी थाना क्षेत्र के लादूसर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महज चार साल का मासूम अजीत खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गया.

यहां पढ़ें पूरी खबर- छत पर खेलते-खेलते चार साल के बच्चे की मौत, वजह जान खौल उठेगा खून

16:31:06 Jul 08, 2025, 04:31 PM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर, SI भर्ती और प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती के लिए बड़ा फैसला, नए सिरे से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए अंक,DGP राजीव शर्मा ने जारी किए आदेश.

16:29:07 Jul 08, 2025, 04:29 PM (IST)

Rajasthan Live News

 भरतपुर, भरतपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एएसपी एसीबी अमित सिंह के नेतत्व में कार्रवाई, अवनीश सोनी,अधिशाषी अभियंता (Xen) सिविल, भरतपुर, आरआरवीपीएन (बिजली विभाग) 30000 की रिश्वत लेते ट्रैप,कार्रवाई जारी.

16:12:40 Jul 08, 2025, 04:13 PM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर, धौलपुर- कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने का मामला, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ट्वीट, लिखा- भाजपा सरकार में विरोध की आवाज़ को कुचलना, …और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई करने का चलन बन गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दमनकारी कार्रवाई, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय , भाजपा सरकार आए दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह हिरासत में,लेकर लोकतंत्र के खिलाफ कर रही है काम. सरकार अविलंब हिरासत में लिए युवाओं को रिहा करे।

15:43:04 Jul 08, 2025, 03:43 PM (IST)

Rajasthan Live News

बेगूं, चित्तौड़गढ़ सर्प दंश से 12 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत, घटना बेगूं उपखंड के झाड़ोल गांव की बताई जा रही है, मृतक बालक की पहचान करण पुत्र जयराम गंवार बंजारा के रूप में हुई, करण कक्षा 7 का छात्र था और अपने पिता का इकलौता बेटा था, देर रात घर में सोते वक्त   सांप    ने डंसा, सुबह अचेत हालत में बेगूं अस्पताल लाया गया, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

15:19:18 Jul 08, 2025, 03:19 PM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर,  सोशल वेलफेयर और साइबर क्राइम पर संवाद कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ होंगे मुख्य अतिथि, एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप DCP अमित बुढ़ानिया होंगे विशिष्ट,  आज शाम 6:30 बजे होटल आईटीसी राजपूताना में होगा कार्यक्रम,  FORTI की ओर से किया जा रहा आयोजन.

15:17:00 Jul 08, 2025, 03:17 PM (IST)

Rajasthan Live News

अजमेर, पुष्कर में सीज हुए 100 करोड़ के होटल प्रोजेक्ट के मामले में नया अपडेट. अवैध भू-रूपांतरण की शिकायत के बाद जिला कलेक्ट्रेट एक्शन मोड में, कलेक्ट्रेट ने ADA को अनियमितता के मामले में लिखा पत्र, ADA के आयुक्त को तथ्यात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश, कलेक्ट्रेट ने मांगी जल्द ही कार्रवाई की रिपोर्टे, हालांकि इस मामले में नहीं उठाया अभी तक कोई तथ्यात्मक कदम, आखिर क्यों लालफीताशाही में उलझा हुआ है ADA ?, भू-राजस्व अधिनियम की उड़ाई गई थी धज्जियां ,  पर्यटन इकाई के नाम भू-रूपांतरण करने की मिली थी शिकायत, पुष्कर सरोवर के कैचमेंट एरिया, जल भराव क्षेत्र का किया था भू-रूपांतरण,  कैचमेंट एरिया व जल भराव क्षेत्र में भू-रूपांतरण पर प्रतिबंध के थे आदेश, ऐसे में ADA के जिम्मेदार अफसर सवालों के घेरे में.

14:42:03 Jul 08, 2025, 02:42 PM (IST)

Rajasthan Live News: परिवहन विभाग में रिव्यू डीपीसी के आदेश जारी


 

14:41:56 Jul 08, 2025, 02:41 PM (IST)

Rajasthan Live News: सांचौर 12 कक्षाओं में 260 छात्रों पर महज 3 शिक्षक

कैसे होगी छात्रों की पढ़ाई, सुबह 7 बजे बुजुर्ग भाखराराम गोदारा ने अन्न-जल का किया त्याग, सुबह से न तो पिया पानी और न ही खाया खाना, स्कूल में शिक्षक लगाने की कर रहे है मांग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डकी का मामला. 
 

14:41:50 Jul 08, 2025, 02:41 PM (IST)

Rajasthan Live News: परिवहन विभाग में पदोन्नतियां


 

14:41:44 Jul 08, 2025, 02:41 PM (IST)

Rajasthan Live News: सरमथुरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किये हुए एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक माइक, एक सेटअप बॉक्स एवं दो कैमरे किये जब्त, चोरों ने राजकीय विद्यालय मडासिल का ताला तोड़ कर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम, आरोपी आलोक मीणा मडासिल एवं हरीमोहन मीणा बरौली गांव का हैं निवासी, थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई.
 

14:19:04 Jul 08, 2025, 02:19 PM (IST)

Rajasthan Live News: बेगूं थाना क्षेत्र में बड़ी मादक पदार्थ तस्करी की कार्रवाई

पुलिस ने फोरच्यूनर कार से जब्त किया 395 किलो 370 ग्राम अवैध डोडा चूरा, कार चालक मौके से भागा, पुलिस को खाली हालत में मिली फोरच्यूनर, सादलपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान मिली तस्करी की बड़ी खेप, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर की गई कार्रवाई, थानाधिकारी शिवलाल मीणा और टीम ने की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी.
 

14:18:58 Jul 08, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan Live News: SP राजेंद्र कुमार मीणा एक्शन में

ढाबे पर पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों के बीच झड़प से जुड़े मामले में एक्शन, 2 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, एसपी कुमार राजेंद्र मीणा ने किया लाइन हाजिर, हिंडोली NH-52 बाइपास स्थित ढाबे का था मामला, DSP अरुण मिश्रा कर रहे हे मामले की जांच.
 

14:18:00 Jul 08, 2025, 02:18 PM (IST)

Rajasthan Live News: पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 36 घंटो में किया खुलासा

पचेरी खुर्द इलाके में नग्न अवस्था मे मिला था युवक का शव, शराब के नशे में 5 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम, मृतक युवक की अभी तक नही हो सकी शिनाख्त, पचेरी पुलिस और AGTF झुंझुनूं की टीम ने संयुक्त रूप से की मृतक युवक द्वारा नाम नहीं बताने पर पांचो लोगों ने पीट-पीट कर दी थी युवक की हत्या, कार्यवाहक SP देवेंद्र सिंह ने दी जानकारी.
 

14:17:50 Jul 08, 2025, 02:17 PM (IST)

Rajasthan Live News: केकड़ी राजकीय कन्या महाविद्यालय सरवाड़ में छात्राओं की पढ़ाई हो रही है चोपट

हिस्ट्री राजनीतिक विज्ञान संस्कृत हिंदी इंग्लिश भूगोल गृह विभाग सहित सात विषय है संचालित, कालेज में 325 छात्राएं हैं, अध्यनरत उनको पढ़ाने वाले दो सहायक आचार्य स्थानीय लोगों ने कन्या महाविद्यालय में पद भरने की की मांग.
 

14:00:01 Jul 08, 2025, 02:00 PM (IST)

Jhalawar News: उफनती कालीसिंध नदी पर मछली का शिकार, पैर फिसला और मौत

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में उस वक्त मातम पसर गया. जब कालीसिंध नदी पर मधली का शिकार करने गए एक युवक का पैर फिसल गया. जिसके बाद तेज बहाव में बह गया.

पढ़ें पूरी खबर…

13:59:38 Jul 08, 2025, 01:59 PM (IST)

Bhiwadi News: हरियाणा का रैंप भिवाड़ी की परेशानी, सीएम के फोन का भी नहीं हुआ असर

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में पानी की निकासी के लिए हटाए गए रैंप को हरियाणा के अधिकारियों ने फिर से बना दिया गया. जिसके चलते दोनों राज्यों में विवाद उत्पन्न हो गया.

पढ़ें पूरी खबर…

12:33:54 Jul 08, 2025, 12:33 PM (IST)

Rajasthan Live News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी का निधन

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया गहरा दुख, सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें.
 

12:33:48 Jul 08, 2025, 12:33 PM (IST)

Rajasthan Live News: खेत पर खेलते खेलते कुएं में जा गिरा 4 साल का मासूम

अपने ही खेत के कुएं में गिरने से मौत, करण सिंह की पानी में डूबने से हुई मौत, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों की सहायता से बालक को निकलवाया कुएं से बाहर, जहाजपुर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम शुरू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
 

12:33:42 Jul 08, 2025, 12:33 PM (IST)

Rajasthan Live News: शिक्षा सत्र शुरू हुए 8 दिन लेकिन नहीं मिली पाठ्य पुस्तके

प्रदेश के 30 हजार स्कूलों में नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तके, हर वर्ष आधी नई व आधी पुरानी पुस्तकों का होता था वितरण, लेकिन इस वर्ष कक्षा 1 से 6 के पाठ्यक्रम में किया बदलाव, जिसके चलते कक्षा 6 तक के बच्चों को मिलेगी पूरी नई किताबें, प्रदेश के 40 लाख बच्चों को हो रहा नई पुस्तक मिलने का इंतजार, पाठ्य पुस्तक वितरण में देरी से बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट.
 

12:33:36 Jul 08, 2025, 12:33 PM (IST)

Rajasthan Live News: सायला चार बाइक की भिड़ंत,6 जने घायल

घटना में 6 जने हुए घायल, चार की हालत गंभीर,आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया सायला के राजकीय अस्पताल, ग्रामीणों के कई के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस,चार को प्राथमिक उपचार के बाद आगे किया रेफर,फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर,जालोर-सायला स्टेट हाईवे ओटवाला के पास की घटना.
 

11:37:39 Jul 08, 2025, 11:37 AM (IST)

Rajasthan Live News: SMS अस्पताल की इमरजेंसी डीडीसी में दवाओं पर संकट


 

11:37:06 Jul 08, 2025, 11:37 AM (IST)

Rajasthan Live News: शहर के वार्ड नंबर-45 के लोगों का फूटा गुस्सा

पिछले चार दिनों से वार्ड से बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से फूटा गुस्सा, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर फोरलेन मार्ग पर धरना लगाकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, नगरपालिका प्रशासन के विरुद्ध कर रहे जमकर नारेबाजी, बड़ी संख्या में बाढ़ की महिलाएं भी धरना स्थल पर मौजूद, वार्डवासियों ने प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप, वार्ड के घरों और गलियों में 4 दिन से भरा है कई फुट पानी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जनजीवन हुआ प्रभावित.
 

10:23:22 Jul 08, 2025, 10:23 AM (IST)

Rajasthan News Live

विमान पर मधुमक्खियों का हमला, 1 घंटे अटकी रही फ्लाइट. इंडिगो की जयपुर आ रही फ्लाइट में हुआ घटनाक्रम. फ्लाइट 6E-784 सूरत से आ रही थी जयपुर. सूरत एयरपोर्ट से शाम 4:20 बजे फ्लाइट हो रही थी रवाना. तभी विमान पर आया मधुमक्खियों का झुंड. विमान के लगेज वाले गेट पर मधुमक्खियों ने किया हमला. झुंड के चलते लगेज चढ़ाने का कार्य हुआ बंद. वहीं यात्रियों की बोर्डिंग भी हुई प्रभावित. पहले धुंआ करके मधुमक्खियों को हटाने का हुआ प्रयास, फिर फायर ब्रिगेड की तेज बौछार से हटाया गया.

10:21:13 Jul 08, 2025, 10:21 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर 
महाराष्ट्र में प्रवासी राजस्थानी व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला. मराठी भाषा ना बोलने को लेकर  असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट घटना. जिला युवा कांग्रेस देहात की ओर से जताया गया आक्रोश. राष्ट्रपति के नाम दिया गया जिला कलेक्टर को ज्ञापन. घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय. पुखराज दिवराया के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन.

08:13:19 Jul 08, 2025, 08:13 AM (IST)

Rajasthan News Live

प्रदेश में मानसून के बादलों की गर्जना जारी. मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट. 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी. धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, बांसवाड़ा जिलों में हो सकती है भारी बारिश. वहीं जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर में आज भी रह सकता है सूखा. इन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के येलो अलर्ट जारी. इससे पहले कल बारिश के कारण प्रदेश में हुई 3 मौतें. दौसा में बारिश-अंधड़ से दीवार गिरी, एक महिला की मौत. कोटा से पिकनिक मनाने गए दो लोगों एमपी में हुई मौत. एमपी के भानपुरा में पिकनिक मनाने गए थे दोनों युवक.    
 

08:11:57 Jul 08, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से  शुरू होगा  0 8 , 9, 14 और 15 जुलाई दिन को आयोजित किया जाएगा. रिटर्निंग अधिकारी डॉ.जीएल शर्मा के निर्देशन में होगी ट्रेनिंग. इस प्रशिक्षण में प्रत्येक दिनर 50 बीएलओ लेंगे ट्रेनिंग. अंतिम दिवस पर शेष बीएलओ व समस्त सुपरवाईजर भाग लेंगे. सभी बीएलओ को मतदाता सूची संबंधी गणना फॉर्म वितरित करने दोबारा दस्तावेज जमा करने संबंधी, विभिन्न बीएलओ संबंधी फॉर्म प्रपत्र और मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया जायेगा.      
 

08:11:14 Jul 08, 2025, 08:11 AM (IST)

Rajasthan News Live

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र के 5 दिवसीय दौरे पर. आज  सुबह 8 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, आमजन से कैंप कार्यालय पर करेंगे मुलाकात, शाम को 5:30 दशहरा मैदान में श्री राम कथा में लेंगे भाग, 7 बजे स्टोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा.


 

08:10:33 Jul 08, 2025, 08:10 AM (IST)

Rajasthan News Live

सीएम भजनलाल शर्मा आज  दो जिलों के दौरे पर. चूरू, बीकानेर के दौरे पर रहेंगे सीएम. दोपहर . 12.05 बजे जयपुर से रवाना होंगे. दोपहर . 01.00 बजे चुरू के जोड़ी गांव पहुंचेंगे. अन्त्योदय संबल पखवाड़े के शिविर का करेंगे. अवलोकन मंत्री अविनाश गहलोत सीएम के साथ रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More