Live Now

Rajasthan News Live: पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत में बढ़ रही है गुर्जरों की भीड़, समर्थन देने पहुंची बयाना विधायक ऋतु बनावत

Rajasthan News Live, 8 June: भरतपुर के पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत का आयोजन हो रहा है, जिसमें गुर्जर समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो रहा है. पुलिस प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Rajasthan News Live: पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत में बढ़ रही है गुर्जरों की भीड़, समर्थन देने पहुंची बयाना विधायक ऋतु बनावत
Image Credit: Rajasthan News Live, 8 June

Rajasthan News Live, 8 June: भरतपुर के पीलूपुरा में आज गुर्जर महापंचायत का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इस महापंचायत में गुर्जर समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो रहा है और सरकार से सकारात्मक जवाब की उम्मीद कर रहा है. गुर्जर समाज के नेता जय बैंसला ने प्रशासन के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को रखा है. इस बार गुर्जर समाज आर-पार की लड़ाई के मूड में है और अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है. बयाना विधायक ऋतु बनावत ने गुर्जर समाज को समर्थन देने के लिए महापंचायत में शामिल हो गई हैं. महापंचायत के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आरएसी की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं और आईजी राहुल प्रकाश ने विजय बैंसला से मुलाकात की है. अब देखना होगा कि गुर्जर समाज की मांगों पर सरकार क्या जवाब देती है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

07:46:17 Jun 08, 2025, 02:35 PM (IST)

Rajasthan News Live, 8 June: भरतपुर के पीलूपुरा में आज गुर्जर महापंचायत का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इस महापंचायत में गुर्जर समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो रहा है और सरकार से सकारात्मक जवाब की उम्मीद कर रहा है. गुर्जर समाज के नेता जय बैंसला ने प्रशासन के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को रखा है. इस बार गुर्जर समाज आर-पार की लड़ाई के मूड में है और अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है. बयाना विधायक ऋतु बनावत ने गुर्जर समाज को समर्थन देने के लिए महापंचायत में शामिल हो गई हैं. महापंचायत के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आरएसी की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं और आईजी राहुल प्रकाश ने विजय बैंसला से मुलाकात की है. अब देखना होगा कि गुर्जर समाज की मांगों पर सरकार क्या जवाब देती है.

15:57:25 Jun 08, 2025, 03:57 PM (IST)

Rajasthan News Live: दौसा में स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने लिया तैयारियों का जायजा. जीरोता पायलट स्मृति स्थल पर होगा आयोजन. सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा भी रहे मौजूद. राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन. इस बार बड़ी तादाद में नेता और लोगों के आने की उम्मीद. ऐसा पहली बार जब सचिन पायलट पहुंचे है तैयारियों का जायजा लेने. 11 जून को होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.

15:39:29 Jun 08, 2025, 03:39 PM (IST)

Rajasthan News Live: महापंचयत में बोले गुर्जर नेता अतुल प्रधान

महापंचयत में बोले गुर्जर नेता अतुल प्रधान. राजनैतिक दल में बैठे नेता की मजबूरी होती है लेकिन सामाजिक संगठन में बैठे नेता की मजबूरी नहीं होती. सरकारों ने धोखा दिया इसलिए 50 के टेम्परेचर में यहां एकत्रित हुए है. बातचीत के रास्ते हमेशा खुले रखना चाहिए.

15:35:44 Jun 08, 2025, 03:35 PM (IST)

Rajasthan News Live: गुर्जर महापंचायत में यूपी के सरधरा से विधायक अतुल प्रधान का सम्बोधन

पीलूपुरा के कारवाड़ी में गुर्जर महापंचायत में यूपी के सरधरा से विधायक अतुल प्रधान का सम्बोधन. कर्नल किरोड़ी बैंसला को नमन. किसान नेता राजेश पायलट को नमन. नेता के इशारे पर जो भीड़ चलती है उसके ही मायने होते हैं. इस धरती में 76 लोगों की शहादत का लहू शामिल है. आवाज दो हम एक है का नारा लगवाया. गुर्जर महापंचायत के फैसले पर जयपुर ही नही दिल्ली में बैठी सरकार की भी नजर.

15:33:28 Jun 08, 2025, 03:33 PM (IST)

Rajasthan News Live: आठ नए जिलों में होमगार्ड के लिए कार्यालयों के लिए पदों की मंजूरी

आठ नए जिलों में होमगार्ड के लिए कार्यालयों के लिए पदों की मंजूरी. गृह विभाग के अनुसार यह पद कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, ब्यावर, बालोतरा, डीडवाना, फलौदी तथा सलूम्बर में मंजूर किए गए हैं. डिप्टी कमांडेंट, कम्पनी कमांडर, प्लाटून कमांडर के आठ-आठ पद. मुख्य आरक्षी के 16, आरक्षी के 32, वाहन चालक के आठ, वरिष्ठ सहायक के आठ. कनिष्ठ सहायक के आठ पदों को दी गई मंजूरी. होमगार्ड कार्यालयों में  सहायक आठ कर्मचारी संविदा पर लिए जा सकेंगे. सभी कार्यालयों में एक एक टेलीफोन लगाए जाने की सहमति दे दी. नए भवन उपलब्ध कराने तक किराए के भवनों में चलाए जा सकेंगे.

15:30:20 Jun 08, 2025, 03:30 PM (IST)

Rajasthan News Live: देवली शहर में आमजन के जीवन से हो रहा खिलवाड़ !

14:59:35 Jun 08, 2025, 02:59 PM (IST)

Rajasthan News Live: सिरोही छात्रावास में चल रहे काबा स्कूल का ताला तोड़ने को लेकर विवाद

पुलिस, समाज प्रतिनिधि और संचालक के बीच वार्ता रही बेनतीजा, विद्यालय संचालक के खिलाफ सुथार समाज में गहरा आक्रोश, विद्यालय परिसर में धरने पर बैठे सुथार समाज के लोग, समाज के लोग छात्रावास परिसर खाली करवाने की कर रहे मांग, विद्यालय संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंचे कुछ लोग, विवाद के बीच पुलिस ने बढ़ाया जाब्ता.

14:53:46 Jun 08, 2025, 02:53 PM (IST)

Rajasthan News Live: गुर्जर महापंचायत में बोले वक्ता

गुर्जर समाज के नेता पहले राजेश पायलट थे. अब सचिन पायलट हैं. लेकिन एमबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय बैसला हैं. इसमें कोई गतिरोध नहीं है, विजय बैंसला संघर्ष समिति के सर्वमान्य नेता.

14:53:04 Jun 08, 2025, 02:53 PM (IST)

Rajasthan News Live: गुर्जर महापंचायत में बयाना विधायक ऋतु बनावत का सम्बोधन

गुर्जर समाज ने जब कोई निर्णय लिया है तब मैं साथ रही हूं, आगे भी रहूंगी, बातचीत से ही समस्या का समाधान होता है, सरकार को मौका देना चाहिए बातचीत का, जो पूर्व समझौता हुआ वह पूर्व की सरकार से हुआ, हमें इस सरकार को मौका देना चाहिए, बाकी समाज जो निर्णय लेगा उसके साथ हूं.

14:51:38 Jun 08, 2025, 02:51 PM (IST)

Rajasthan News Live: गुर्जर महापंचायत में बयाना विधायक ऋतु बनावत का सम्बोधन

बयाना की गुर्जर महापंचायत में बयाना विधायक ऋतु बनावत का सम्बोधन, गुर्जर महापंचायत में आये गुर्जर सरदारों का स्वागत बयाना विधानसभा में, विधायक होने के नाते मैंने एमबीसी समाज को 9वीं अन सूची में डालने की मांग उठाई सदन में, विधानसभा में मैं गुर्जर समाज का परिधान लूंगड़ा पहनकर गई, गुर्जर समाज की हर मांग सदन में उठाई, कर्नल किरोड़ी बैंशला को किया याद, शिक्षा से हर समस्या का समाधान होगा.

14:27:08 Jun 08, 2025, 02:27 PM (IST)

Rajasthan News Live: लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका उपचुनाव

वार्ड संख्या 9 के उपचुनाव के लिए 1466 मतदाता कर रहे मतदान, 01 बजे तक 48.60 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदान के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया.

14:08:39 Jun 08, 2025, 02:08 PM (IST)

Rajasthan News Live: सांसद घनश्याम तिवारी के पौत्रों का उपनयन संस्कार हुआ

13:50:03 Jun 08, 2025, 01:50 PM (IST)

Rajasthan News Live: रतनगढ़ में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

रतनगढ़ तहसील के गांव गोगासर की है घटना, मृतक की मानसिक स्थिति बताई गई है खराब, मृतक था गोगासर का 23 वर्षीय वासुदेव पारीक, मृतक के ताऊ नोरंगराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों के सुपुर्द.

13:33:04 Jun 08, 2025, 01:33 PM (IST)

Rajasthan News Live: राजस्थान में हो सकते हैं आईएएस के ट्रांसफर

आईएएस के तबादलों को लेकर चर्चाएं गर्म. विभागों के गलियारों में तबादलों को लेकर सुगबुगाहट. तबादला लिस्ट आएं तो कुछ विभागों को मुखिया मिले. पर्यटन आयुक्त, पर्यटन अतिरिक्त निदेशक और SGST चीफ कमिश्नर अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रहे. विभाग के मुख्यालय में मुखिया नहीं तो हाल क्या होंगे. राजधानी में कुछ विभाग तो अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रहे. ऐसे में तबादला लिस्ट को लेकर विभागों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय गलियारों में बज रही फोन की घंटियां. 21 जून योग दिवस तक कोई चांस नहीं तबादला लिस्ट आने का. योग दिवस के बाद ही तबादला लिस्ट आने की जता रहे संभावना.    

13:29:51 Jun 08, 2025, 01:29 PM (IST)

Rajasthan Tourism: सिर्फ पर्यटन नहीं, अब करियर भी बना रहा राजस्थान! विदेशी टूरिज्म से रोजगार में उछाल

Rajasthan News: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) व यूनाइटेड किंगडम( यूके) सहित यूरोपिय देशों के पर्यटकों की राजस्थान पहली पसंद बना हुआ है. राजस्थान में विदेशी पर्यटकों के भ्रमण में यूएसए व यूके पहले व दूसरे स्थान पर हैं.

पढ़िए पूरी खबर…

13:03:24 Jun 08, 2025, 01:03 PM (IST)

Rajasthan News Live: बालोतरा में कल्याणपुर पंचायत समिति उपचुनाव: वार्ड 10 में मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

12:12:56 Jun 08, 2025, 12:12 PM (IST)

Rajasthan News Live: कोटा में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम 973 किलो डोडा चूरा किया बरामद

कोटा में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने चित्तौड़ के बांगेडा घाटा-कनेरा रोड पर पिकअप गाड़ी से 973 किलो डोडा चूरा बरामद की, यह कार्रवाई कोटा उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के निर्देशन में की गई

12:05:29 Jun 08, 2025, 12:05 PM (IST)

Rajasthan News Live: बारां नगर परिषद वार्ड 13 उपचुनाव में कई मतदाता वोटर लिस्ट से नाम गायब

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में आज उपचुनाव हो रहा है, कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के कारण दर्जनों वोटर मतदान से वंचित रह गए, बीएलओ ने बताया कि एसडीएम ऑफिस में गड़बड़ी हुई है, वोट देने से वंचित रह गए मतदाता मायूस होकर लौटे.

11:44:36 Jun 08, 2025, 11:44 AM (IST)

Rajasthan News Live: भरतपुर पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत

जमवारामगढ़ उपखंड से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग बसों में भरकर पीलूपुरा की महापंचायत के लिए रवाना हुए, समाज ने अपनी मांगों को पूरा न किए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है.

11:44:05 Jun 08, 2025, 11:44 AM (IST)

Rajasthan News Live: नगर परिषद वार्ड 14 उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 24.17% मतदान

सलूम्बर नगर परिषद वार्ड 14 के उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे, प्रातः 10 बजे तक 24.17% मतदान दर्ज हुआ, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है, प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सतर्क है, मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा

11:27:26 Jun 08, 2025, 11:27 AM (IST)

Rajasthan News Live: विवाहिता को रास्ते में रोक नीचे गिरा तेजाब फेंकने की दी धमकी

10:53:46 Jun 08, 2025, 10:53 AM (IST)

Rajasthan News Live: फागी के चकवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव आज

10:27:56 Jun 08, 2025, 10:27 AM (IST)

Rajasthan News Live: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ संयुक्त पुलिस कार्रवाई

 

09:48:31 Jun 08, 2025, 09:48 AM (IST)

Jodhpur News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए कापरड़ा गांव की अनूठी पहल

Jodhpur News: जोधपुर का कापरड़ा गांव बना जल संरक्षण का अनूठा उदाहरण! वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत, गांव ने पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए उठाए प्रभावी कदम. जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मिली सफलता! 
 

पढ़ें पूरी खबर…

09:01:42 Jun 08, 2025, 09:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

Jalore-सायला: विद्यालय में अज्ञात व्यक्तियों ने की तोड़ फोड़,फाड़ा विद्यालय का रेकर्ड ग्रीष्मकालीन अवकाश में बंद पड़े विद्यालय भवन में घुसकर तोड़े सीसीटीवी कैमरे,विद्यालय के ऑफिस में कम्प्यूटर,डिवीआर सहित में की तोड़फोड़, ऑफिस का सामान बिखेर फाड़ा विद्यालय रेकर्ड विद्यालय के संचालक ने जीवाना चौकी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दी रिपोर्ट,जालमपुरा ग्राम के आनंद शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला 

09:01:23 Jun 08, 2025, 09:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

पंचायत उपचुनाव 2025 जिला परिषद की कुंआ और पंचायत समिति की बनकोड़ा पर चल रहा मतदान दोनों सीटो के 53 बूथों पर चल रहा मतदान चौरासी विधायक अनिल कटारा ने अपने बूथ पर किया मतदान कटारा के विधायक बनने के बाद ही रिक्त हुई थी जिला परिषद की कुंआ सीट

09:01:02 Jun 08, 2025, 09:01 AM (IST)

Rajasthan News Live

दौसा रात के अंधेरे में बाइक सवार गिरा सूखे कुएं में करीब सौ फीट गहरे कुएं में गिरने से हुई मौत अपने साथियों के साथ निमला गांव में आया था खेल प्रतियोगिता में अलवर जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र निवासी नवीन गुर्जर है मृतक पुलिस ने शव रखवाया बसवा अस्पताल में टहला थाना क्षेत्र की है घटना    

09:00:50 Jun 08, 2025, 09:00 AM (IST)

Rajasthan News Live

जोधपुर करवड थाना पुलिस की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई मानणकलाव गांव के पास की कार्रवाई एक व्यक्ति को डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपों से पूछताछ जारी    

07:52:51 Jun 08, 2025, 07:52 AM (IST)

Rajasthan News Live

डूंगरपुर - पंचायत उपचुनाव आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई शुरू प्रदेश में जिला परिषद की 7 सीट, पंचायत समितियों की 18 सीट, 17 सरपंचों के लिए शुरू हुई वोटिंग गंगानगर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, धौलपुर ओर डूंगरपुर में जिला परिषद सीट पर हो रही वोटिंग डूंगरपुर की जिला परिषद सीट कुंआ और आसपुर पंचायत समिति की बनकोड़ा सीट पर शुरू हुई वोटिंग    

About the Author