&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 8 September 2025: जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हैरो कैफे पर छापा मारा और कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश किया. पुलिस ने मौके से कैफे मैनेजर अर्जुन प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा, हुक्का पी रहे 10 लोगों के कोटपा एक्ट के तहत चालान भी काटे गए. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्के, चिलम और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया है. यह कार्रवाई थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में की गई.
राजस्थान में हाल की अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों को हुए नुकसान को लेकर सरकार भरपाई में जुट गई है. नुकसान की भरपाई को लेकर लेकर CM भजनलाल शर्मा ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में CM भजनलाल ने प्रभारी मंत्रियों और वरिष्ठ सचिवों से जिलेवार नुकसान की रिपोर्ट ली.
यहां पढ़ें पूरी खबर- अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई में जुटी सरकार, CM भजनलाल शर्मा ने ली बड़ी बैठक
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजस्थान के सभी सांसदों की बैठक होगी. मंगलवार सुबह 8:30 बजे कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के आवास पर बैठक होगी. अर्जुन राम मेघवाल के कार्यालय से फोन कर सूचना दी गई. राजस्थान से राज्यसभा-लोकसभा के सभी बीजेपी सांसदों को फोन किया गया. सभी सांसद मीटिंग और ब्रेकफास्ट के बाद सीधे संसद भवन पहुंचेंगे. सभी केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग प्रदेशों के सांसदों की बैठक की जिम्मेदारी दी गई है.
राजस्थान सरकार के फ्लैगशिप पंच गौरव कार्यक्रम को लेकर सचिवालय में एक अहम बैठक हुई. मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हुई इस पहली राज्य स्तरीय बैठक में साफ संकेत दिया गया कि गांव से लेकर शहर तक हर स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग होगी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- सुधांश पंत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पंच गौरव समिति की पहली बैठक
राज्य सरकार के स्तर पर पहली बार मसाला कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है. कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे. वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए.
यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान मसाला कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन, CM भजनलाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि
मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय पंच गौरव समिति की पहली बैठक. पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति-जिला स्तरीय कार्ययोजनाओं की समीक्षा. नोडल विभागों के प्रस्ताव और बजट पुनर्विनियोजन पर हुई चर्चा. सीएस ने सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश. 86.18 करोड़ का बजट जिलों को आवंटित करने पर चर्चा. संभाग के जिलों को 50 लाख,अन्य जिलों को 25 लाख अनटाइड फंड. पंच गौरव कार्यक्रम के पांच घटक-उपज, वनस्पति प्रजाति, उत्पाद, पर्यटन स्थल, खेल. योजना का लक्ष्य-जिले की विशिष्ट पहचान, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता.
प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े. राज्यपाल ने पीएम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कई विषयों पर हुई चर्चा.
जयपुर मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, विदाई की ओर अग्रसर मानसून!, धीमा पड़ा मूसलाधार बारिश का दौर, सितंबर में ही पूरी तरह मानसून की वापसी के आसार , अगले एक हफ्ते तक पारे का ग्राफ चढ़ेगा ऊपर, लेकिन झमाझम बारिश से अब मिलेगी राहत, वेस्ट राजस्थान में आज भी तेज बारिश के आसार, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही में तेज बारिश का अलर्ट, बाकी हिस्सों में बारिश की रफ्तार पर लगा ब्रेक.
जयपुर श्याम नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मारा हैरो कैफे पर छापा, कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का किया पर्दाफाश, कैसे मैनेजर अर्जुन प्रजापत को किया गिरफ्तार, मौके पर हुक्का पी रहे 10 लोगों के काटे कोटपा एक्ट के तहत चालान, मौके से बड़ी मात्रा में हुक्के, चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू सहित अन्य सामान किया बरामद थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई.
जयपुर मानसरोवर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान, दुष्कर्म के दो अलग–अलग मामलों में दो इनामी अपराधी दबोचे, पुलिस ने आरोपी गोविंद और राजवीर मौर्य को किया गिरफ्तार, पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी, ऐसे में दोनों आरोपियों पर घोषित किया गया था इनाम, आज कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को मिली सफलता.
बसेड़ी उपखंड क्षेत्र में सागर बांध के ओवरफ्लो होने से 10- 12 गांव जलमग्न, गांव हरजूपुरा पिपरोन तुरसीपुरा बाबूपुरा नगला रायजीत, अंतापुरा और नरीपुरा समेत कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया जिससे किसानों को काफी नुकसान, किसानों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी खरीफ की फसल भी हो गई नष्ट.
मातृकुंडिया बांध में लगातार पानी की आवक बनास नदी उफान पर, 11.30 बजे खोले जायेगे 5 गेट 1-1 फिट, बनास मारेगी उफान, हमीरगढ़ मंगरोप बडलियास क्षेत्र मे कई पुलिया पर चल रहा है पानी,मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा नें पुलिया पर लगाए जवान,नदी और पुलिया से दूर रहने की अपील.
जोधपुर महामंदिर चौराहे पर हादसा, सिटी बस की टक्कर से सुमेर स्कूल की छात्रा घायल सिटी बस चालक की लापरवाही के चलते सुमेर स्कूल की एक छात्रा को जोरदार टक्कर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल छात्रा को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और मौके पर ही बस को रोक लिया. स्थानीय लोग मौके पर जुटे हुए हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
जयपुर, राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित एक निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेज कर स्प्रिंग फील्ड स्कूल को दी गई बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां पहुंची मौके पर , स्कूल में मौजूद तमाम बच्चों और स्टाफ को निकाला गया बाहर, स्कूल के चप्पे–चप्पे की ली जा रही तलाशी.

जयपुर, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में आज विधानसभा परिसर में होगा प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक 10.15 बजे विधानसभा परिसर के मीडिया लॉन के पास होंगे इकट्ठा.
जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में दिल्ली-अजमेर हाइवे पर अप्पूघर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
Bharatpur News: राजस्थान के कामां में जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव डूबोकर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शमीम मेव का दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया. यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था. मकान के मलबे में दबने से 5 वर्षीय बालिका जारा मेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
Ajmer News: अजमेर जिले के अरांई क्षेत्र के झाड़ोल गांव में सागर तालाब की पाल टूटने से हड़कंप मच गया. भारी बारिश के कारण तालाब की पाल कमजोर होने से पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया. सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. एसडीएम नीतू मीणा, तहसीलदार हिम्मत सिंह, बीडीओ शिवदान सिंह, सहायक बीडीओ दौलत सिंह और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सरपंच राजबाला सकलेचा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भी प्रशासन का पूरा साथ दिया.
Jaipur Land Fraud: जयपुर में 150 करोड़ के जमीन घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई! जमीन कारोबारी ज्ञानचंद अग्रवाल और सहयोगियों के 20 ठिकानों पर 4 दिन की छापेमारी में ठोस सबूत जुटाए. अग्रवाल पर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की सक्रियता के कारण मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.