&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live, 9 August 2025: झुंझुनू के खेतड़ी स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में बदमाशों ने रात को आतंक मचा दिया. 20 से 30 युवकों का समूह लाठी-सरियों से लैस होकर अस्पताल पहुंचा और इमरजेंसी कक्ष में घायल मरीज के साथ मारपीट करने लगे. जब डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी बीच-बचाव करने आए, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान बदमाशों ने इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ भी की और डॉक्टरों व अस्पतालकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी. मारपीट के बाद आरोपी युवकों की गैंग अस्पताल से फरार हो गई. अस्पताल के कर्मचारियों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है.
10 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में 4 साल से चल रहा था फरार, आरोपी चतर सिंह चारण को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, तत्कालीन थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने स्विफ्ट कार से पकड़ा था 304.235 किलो डोडा चूरा मामले में वर्ष 2021 से ही फरार चल रहा था आरोपी चतर सिंह, थाना प्रभारी विक्रम सेवावत ने दी जानकारी.
कस्बे में शहीद जगदीश बिश्नोई की बहनों ने भाई की प्रतिमा को बांधी राखी, शहीद स्मारक पर पहुंच कर बड़ी बहन सुमित्रा छोटी बहन सुशीला ने परंपरा का निर्वहन किया.
हादसे में दो बाइक सवारों की हुई मौत, 108 द्वारा लाया गया राजकीय उप जिला चिकित्सालय, डॉक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित, ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर हुआ मौके सें फरार, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, शवों को रवखवाया मोर्चरी में, परिजनों को दी सूचना, रीको एरिया में हुआ हादसा.
रक्षाबंधन पर्व पर आदर्श विद्या मंदिर की बहिनों ने बांधी राखी, बहिनों ने स्थानीय पुलिस थाना परिसर में पहुंच जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने कलाई पर राखी बंधवाकर छात्राओं की सुरक्षा का लिया संकल्प, बहिनों ने बड़े उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की.
पलकी नदी में मिला शव एक सप्ताह पहले का होना सामने आया है, हत्या या हादसा इसकी जांच में जुटी पुलिस, शव पर चोट के निशान होने की आशंका है, और शरीर पर कपड़े नहीं मिले है, अज्ञात के शव को बिजोलिया अस्पताल की मोर्चरी में रखाया गया है, बिजोलिया पुलिस आसपास जिले के थानों में गुमशुदगी की सर्च में जुटी.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के PSO के घर पुलिस ने दी दबिश! राजकुमार यादव के घर पर दी 'अज्ञात' पुलिस ने दबिश. अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात हैं हैड कांस्टेबल राजकुमार यादव. बीती रात का बताया जा रहा है घटनाक्रम. राजकुमार यादव को अपने साथ ले गई अज्ञात पुलिस. स्थानीय पुलिस और परिजनों को नहीं पता क्या हुआ घटनाक्रम.
जेल प्रशासन ने भाई बहन के इस पर्व पर की विशेष व्यवस्था, बड़ी संख्या मे पहुंची बहनों ने अपने भाइयों की कलाई सजाई, इस दौरान कई भावुक क्षण भी देखने को मिले, बहनों ने राखी बांध भाइयों की सलामती की प्रार्थना की, भविष्य मे इस तरह जेल पहुंच राखी का पर्व ना मनाये ऐसी प्रार्थना की.
सदर पुलिस थाना ने देराठूं रोड स्थित महावीर कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र बाबूलाल को लिया हिरासत में, किशनगढ़ निवासी अशोक राव ने महावीर कॉलोनी में से मोटरसाइकिल चोरी की सदर पुलिस थाना को दी थी रिपोर्ट, सदर पुलिस थाना आरोपी से कर रही है पूछताछ, अन्य वारदात के खुलासे की जताई जा रही है संभावना.
सुरेश तेतरवाल को राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, सुरेश तेतरवाल ने राहुल गांधी, सचिन पायलट, उदय भानु चिब, अभिमन्यु पूनिया व मनीष चौधरी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार, नियुक्ति के साथ बधाई देने वाला का सिलसिला, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे, सुरेश तेतरवाल है कांग्रेस नेता और बज्जू प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल के पुत्र.
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर. प्रदेश से भी तीन नामों को लेकर सियासी चर्चाएं. वसुंधरा राजे, घनश्याम तिवाड़ी और ओम माथुर को लेकर चर्चाएं. वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद चर्चाओं ने पकड़ा जोर. धनखड़ के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी हैं तिवाड़ी. पीएम मोदी के साथ तिवाड़ी की मुलाकात की भी फोटो आई थी सामने. सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का नाम भी चर्चाओं में. पीएम मोदी ही नहीं संघ के भी काफी करीबी माने जाते हैं माथुर. संघ और भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ता की छवि. हालांकि अभी 21 अगस्त है नामाकंन की आखिरी तारीख.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो होगी पुख्ता कार्रवाई, साइबर सेल की पूरी तरह से सोशल मीडिया पर नजर, कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश, असामाजिक तत्वों पर भी पैनी निगाह रखने के निर्देश.
चोर गोदाम का ताला तोड़कर नगदी से भरा हुआ गल्ला लेकर हुए फरार, दुकान के गल्ले में करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा रखे हुए थे, साथ ही तांबे के भरे हुए दो कट्टे जरूरी दस्तावेज भी किये चोरी, वारदात स्थल पर सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक आए नजर, बालाजी की ढ़ाणी में हुई चोरी.
अस्पताल के कर्मचारी उतरे पुलिस प्रशासन के विरोध में, अस्पताल के आगे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी और राज कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करने की है मांग, अस्पतालकर्मियों को भी दी गई थी जान से मारने की धमकी, अस्पताल कर्मचारियों ने मरीज की जान पर खेल कर बचाई थी जान.
Rajasthan News: प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना पुलिस ने 3 लाख की लूट के मामले में 1 साल से फरार बदमाश को कानोड़ उप जेल से गिरफ्तार किया. घटना में किराना व्यापारी के कर्मचारी से 4 नकाबपोशों ने मारपीट कर पैसे, मोबाइल लूटे थे. तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, चौथे से पूछताछ जारी है.
#Jaipur एयरपोर्ट पर सुबह से यात्रियों की भीड़@kashiram_journo @Jaipur_Airport #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee #RakshaBandhan2025 pic.twitter.com/8fE8v13XSs
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 9, 2025
पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज, एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की गई दर्ज, पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहा शुष्क, दौसा के महआ में 71.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज, सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, निम्नतम न्यूनतम तापमान झुंझुनू में 23.6 डिग्री सेल्सियस.
Ajmer Blackmail Case: अजमेर ब्लैकमेल कांड के आरोपियों को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने उनकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है. यह फैसला न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई के बाद दिया गया है.
कोटा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना नान्ता थाना क्षेत्र के पत्थरमंडी रामनगर में हुई, जहां युवक मंगल बावड़ी पर नशे में धुत भाई सन्नी ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू सीने में लगा और युवक की मौत हो गई. आरोपी घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
Jaipur News: रक्षा बंधन के पर्व पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज को रक्षा-सूत्र बांधकर अपना स्नेह प्रदान किया. खास बात यह रही कि कार्यक्रम में दलित बहन के साथ मुस्लिम समाज की बहनों ने भी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य को राखी बांधी.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान समेत कई जिलों में 9 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी भाग अपेक्षाकृत शुष्क रहेंगे.
Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें भारत की चुनाव प्रक्रिया और संविधान की व्यवस्थाओं की सामान्य जानकारी होती तो वे ऐसे बयान नहीं देते. शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की पुस्तक जेब में रखते तो हैं, लेकिन उसे पढ़ते नहीं हैं. उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे संविधान की पुस्तक पढ़ें और इसकी जानकारी प्राप्त करें.
Alwar Crime: अलवर में ठगी का मामला: प्राइवेट स्कूल संचालक नवीन सैनी से 4 लाख की ठगी, डेढ़ करोड़ की जमीन 25 लाख में बेचने का झांसा दिया गया था. पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.