Live Now

Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, लगेगा एक करोड़ रुपये का जुर्माना

Rajasthan News Live: जयपुर आबकारी विभाग में 1 अप्रैल 2025 तक लगभग 2237 करोड़ रुपये की बड़ी राशि बकाया है. यह बकाया राशि वित्त वर्ष 2021-22 से काफी बढ़ी है. आलोचकों का मानना है कि दुकानों का ऑक्शन सिस्टम इस घाटे का मुख्य कारण है. 
 

Rajasthan News Live: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, लगेगा एक करोड़ रुपये का जुर्माना
Image Credit: Rajasthan News Live

Rajasthan News Live, September 2025: जयपुर आबकारी विभाग में 1 अप्रैल 2025 तक लगभग 2237 करोड़ रुपये की बड़ी राशि बकाया है. यह बकाया राशि वित्त वर्ष 2021-22 से काफी बढ़ी है. आलोचकों का मानना है कि दुकानों का ऑक्शन सिस्टम इस घाटे का मुख्य कारण है. जयपुर शहर में अकेले 164.46 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसे वसूलना अब विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.

20:23:17 Sep 09, 2025, 08:23 PM (IST)

Rajasthan vidhansabha

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र जारी है. ऐसे में आज विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कैमरों को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारी हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- टीकाराम जूली ने कैमरों को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान! कहा-हमारी हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

17:39:16 Sep 09, 2025, 05:39 PM (IST)

Rajasthan vidhansabha

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल हुआ. इस दौरान बहस में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया और कांग्रेस विधायक हंगामा करते रहे. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान दिया. 

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, टीकाराम जूली ने कहा- 11 साल से PM मोदी हैं, तब क्यों नहीं बना कड़ा कानून?

15:22:08 Sep 09, 2025, 03:22 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर चोरों ने बनाया सूने फ्लैट और कपड़ा फैक्ट्री को निशाना. कृष्णा अपार्टमेंट में फ्लैट के ताले तोड़ चुराए लाखों के जेवर और नगदी. वहीं अशोक विहार में फैक्ट्री के ताले तोड़ चुराया लाखों का कपड़ा. मनोहर लाल और मुकेश चौधरी ने कराया मुहाना थाने में मामला दर्ज मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस.  

13:35:35 Sep 09, 2025, 01:35 PM (IST)

Rajasthan News Live

विधानसभा में गतिरोध को लेकर बोले टीकाराम जूली अभी वार्ता हुई है, हमारे सदस्यों से चर्चा करके देखेंगे क्या करते हैं, अति दृष्टि से फसल खराबी को लेकर बोले टीकाराम जूली अभी तक किसी प्रकार की राहत नहीं दिए सरकार ने, सरकार आंख मिचोली खेलने का खेल बंद करें मीटिंग मीटिंग खेलना बंद करें, दिखावा बंद करें टीकाराम जूली ने कहा मुख्यमंत्री दो बार सदन में आए लेकिन सदन में मौजूद नहीं रहते सदन में चर्चा होती है, लेकिन विधानसभा में अपने चेंबर में चले जाते हैं मुख्यमंत्री सदन के नेता हैं ,चर्चा के दौरान चेंबर में बैठे रहते हैं जबकि सदन में नहीं आते सरकार को अतिवृष्टि में हुए नुकसान को लेकर विशेष बजट जारी करना चाहिए.

12:55:55 Sep 09, 2025, 12:55 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर राशि बकाया, 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में करीब 2237 करोड़ राशि बकाया, जयपुर शहर में 164.46 करोड़ की राशि बकाया, दरअसल वित्त वर्ष 2021-22 से बढ़ी विभाग में बकाया राशि। नई पॉलिसी को लेकर बड़े स्तर पर हुई थी आलोचना, दुकानों का ऑक्शन सिस्टम साबित हुआ घाटे का कारण, जबकि इससे पहले वर्ष 2020-21 तक थी बहुत कम बकाया, अब पुरानी बकाया वसूलना विभाग के लिए कठिन चुनौती.

12:54:23 Sep 09, 2025, 12:54 PM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर सुभाष चौक थाना इलाके में पानों का दरीबा में जर्जर मकान गिरने से दो लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने का मामला, हादसे में घायल हुए वासुदेव के पर्चा बयान के आधार पर सुभाष चौक थाने में मकान मालिक शाहाबुद्दीन के खिलाफ दर्ज हुआ, मामला गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया, मामला थानाधिकारी लिखमाराम कर रहे मामले की जांच.

12:52:07 Sep 09, 2025, 12:52 PM (IST)

Anupgarh News: अनूपगढ़ में बादल फटने जैसे हालात! घग्घर नदी में उठा सैलाब, चार गांवों से संपर्क टूटा

घग्घर नदी में जलस्तर बढ़ने से अनूपगढ़ के चार गांवों का संपर्क टूट गया है. एसडीएम ने छात्रों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक स्कूल की व्यवस्था की है. आवाजाही के लिए नाव और सुरक्षा के लिए निरीक्षण जारी है.

पढ़ें पूरी खबर..

11:37:18 Sep 09, 2025, 11:37 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, राजधानी में नहीं थम रहे स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के मामले, आज फिर दोबारा मिला स्प्रिंग फील्ड स्कूल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई–मेल, वहीं शिप्रा पथ थाना इलाके में स्थित महर्षि अरविंद स्कूल को भी मिला धमकी भारा ई–मेल. पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां पहुंची स्कूल, एक स्कूल में सर्च किया जा चुका पूरा नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु , दूसरे स्कूल में सर्च जारी.

11:24:59 Sep 09, 2025, 11:24 AM (IST)

Sanchore News: अचानक उफनाई लूणी नदी, 23 लोग फंसे,गर्भवती महिला और बच्चों को ऐसे बचाया गया

सांचौर में लूणी नदी में फंसे 23 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला. टीम ने एक गर्भवती महिला और बच्चों को बचाया, साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में राशन और दवाइयां भी पहुंचाईं.

पढ़ें पूरी खबर

10:49:09 Sep 09, 2025, 10:49 AM (IST)

Rajasthan News Live

बिलाड़ा नदी पार करना युवकों को पड़ा भारी, सड़क पार करते समय बाइक सहित तीन युवक नदी में गिरे, सड़क मार्ग पर पुलिया के ऊपर चल रही नदी, नदी में बाइक असंतुलित होकर नदी के वेग में बही, तीनों युवकों ने पेड़ के टहनियों को पकड़ कर खड़े हुए, ग्रामीणों की लगी भीड़, ग्रामीणो ने सुरक्षित निकाला बाहर, बिलाड़ा के निकटवर्ती झाक नदी का मामला.

10:48:15 Sep 09, 2025, 10:48 AM (IST)

Rajasthan News Live

जयपुर, स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्री परेशान, फ्लाइट SG-57 के अत्यधिक लेट होने से यात्री हो रहे परेशान. जयपुर से सुबह 9:30 बजे फ्लाइट जाती है दुबई. आज इनकमिंग फ्लाइट अभी तक नहीं पहुंच सकी है जयपुर. बताया जा रहा, दोपहर 1:10 बजे फ्लाइट हो सकेगी दुबई के लिए रवाना.

10:47:09 Sep 09, 2025, 10:47 AM (IST)

Rajasthan News Live

विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, पंचायत और निकाय चुनाव जल्द कराने की माँग, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में विपक्ष की नारेबाजी, आज इस मुद्दे पर सदन में विपक्ष रहेगा सरकार पर हमलावर.

10:22:12 Sep 09, 2025, 10:22 AM (IST)

Rajasthan News Live

रींगस में दिनदहाड़े हुई चैन स्नैचिंग की घटना, महिला के गले की चेन तोड़ ले गए बाइक सवार 3 युवक, चंदा देवी के गले से तोड़ी एक तोला वजनी सोने की चेन, गाय को रोटी खिलाकर घर जा रही थी महिला, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, रींगस-खाटू मार्ग पर स्थित श्रीराम कॉलोनी में हुई घटना, पीड़ित महिला के बेटे सतीश सोनी ने दी जानकारी.

10:21:22 Sep 09, 2025, 10:21 AM (IST)

Alwar News: अलवर में अवैध खनन बना जानलेवा, पहाड़ से गिरी जेसीबी, तीन मजदूर मलबे में दबे

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित गोठड़ी गुरु गांव में अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. खनन के लिए किए गए विस्फोट के बाद पहाड़ी का मलबा गिरने से एक जेसीबी मशीन नीचे खड़ी ट्रॉली पर जा गिरी. इस हादसे में तीन लोग, जिनमें पिता-पुत्र और जेसीबी ड्राइवर शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए.

पढ़ें पूरी खबर

08:07:47 Sep 09, 2025, 08:07 AM (IST)

Rajasthan News Live

विधानसभा में आज समिति के प्रतिवेदन रखे जाएंगे पटल पर. गृह - स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति का रखा जाएगा प्रतिवेदन. सभापति जितेंद्र गोठवाल रखेंगे 10 प्रतिवेदन.

07:38:48 Sep 09, 2025, 07:38 AM (IST)

Rajasthan News Live

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में राज्य बजट-2024-25 के कियान्वयन को लेकर बैठक आज. पुष्कर-अजमेर में ब्रह्मा मंदिर कोरिडोर व सरोवर परिक्रमा मार्ग की अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार डीपीआर का प्रस्तुतिकरण होगा. बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष,प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण समेत पर्यटन विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे. राजस्थान पर्यटन विभाग  में दोपहर 2 बजे बैठक होगी.

07:36:40 Sep 09, 2025, 07:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

विधानसभा की कार्यवाही. आज विधानसभा में धर्मांतरण को लेकर विधेयक पारित करवाया जाएगा. धर्मांतरण कानून के तहत कठोर प्रावधान किए गए हैं. कांग्रेस भी विशेष रणनीति के साथ सदन आएगी.

07:36:08 Sep 09, 2025, 07:36 AM (IST)

Rajasthan News Live

पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपराष्ट्रपति पद के  चुनाव  आज होने जा रहे हैं. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राज्यसभा और लोकसभा के सांसद सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. 5 बजे मतदान खत्म होने के 1 घंटे बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी. इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है. दोनों सदनों में दलीय स्थिति देखें तो एनडीए के पास बहुमत से 48 सांसद ज्यादा है. ऐसे में एनडीए उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More