Live Now

Rajasthan News Live: आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP का 'संविधान हत्या दिवस', जयपुर में CM भजनलाल करेंगे संबोधित

Rajasthan News Live, 25 June 2025: देश में आपातकाल के 50 बरस पूरे हुए. 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी. आज देश भर में बीजेपी लोकतंत्र हत्या दिवस मना रही है. इस दौरान सीएम  भजनलाल शर्मा जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संबोधन करेगें।

Rajasthan News Live: आपातकाल की 50वीं बरसी पर BJP का 'संविधान हत्या दिवस', जयपुर में CM भजनलाल करेंगे संबोधित
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News Live, 25 June 2025: देश में आपातकाल के 50 बरस पूरे हुए. 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी. आज देश भर में बीजेपी लोकतंत्र हत्या दिवस मनाएगी. राजस्थान में बीजेपी की ओर से जिलों में लोकतंत्र हत्या दिवस विरोधी कार्यक्रम आज होंगे. डिप्टी सीएम दीया कुमारी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर आएंगे. डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे. नेहरू पार्क समीप गोविंदम भवन में समारोह होगा. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड ने जानकारी दी.

Add Zee News as a Preferred Source
07:09:44 Jun 25, 2025, 10:16 AM (IST)

Rajasthan News Live, 25 June 2025: देश में आपातकाल के 50 बरस पूरे हुए. 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी. आज देश भर में बीजेपी लोकतंत्र हत्या दिवस मनाएगी. राजस्थान में बीजेपी की ओर से जिलों में लोकतंत्र हत्या दिवस विरोधी कार्यक्रम आज होंगे. डिप्टी सीएम दीया कुमारी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर आएंगे. डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे. नेहरू पार्क समीप गोविंदम भवन में समारोह होगा. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड ने जानकारी दी.

16:44:32 Jun 25, 2025, 04:44 PM (IST)

जयपुर संविधान हत्या दिवस 2025 सीएम भजनलाल शर्मा कांस्टीट्यूशन क्लब में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा इंदिरा गांधी ने राष्ट्र पति को मजबूर कर इमरजेंसी लगाई, लोगों को जबरन जेलों में ठूंस दिया गया, कांग्रेस ने लोकतंत्र को कब्जे में ले लिया, बिल पेश कर आपातकाल के खिलाफ कोई भी कहीं भी अपील नहीं कर सकता, PRO और कलेक्टर की अनुमति के बिना अखबार में कुछ भी नहीं छप सकता था.

16:13:12 Jun 25, 2025, 04:13 PM (IST)

धौलपुर- केंद्रीय गृह राज्य एवं कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी धौलपुर में, भाजपा कार्यालय में आयोजित आपातकाल "काला दिवस" कार्यक्रम में हुए शामिल, कार्यक्रम में आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया, मंत्री ने कहा-आपातकाल में संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुचली गई थी, जनता पार्टी और भाजपा के संघर्ष को याद किया गया, चौधरी ने देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए भाजपा की भूमिका को बताया अहम, प्रेसवार्ता में मंत्री ने केंद्रसरकार की नीतियों को गिनाया, कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.

16:11:52 Jun 25, 2025, 04:11 PM (IST)

जयपुर ACB मुख्यालय से खबर तीन ASP के किए गए तबादले, प्रेरणा शेखावत को जयपुर से लगाया झालावाड़ चौकी, जगराम मीणा को झालावाड़ चौकी से लगाया भीलवाड़ा सेकेंड चौकी, महावीर प्रसाद को जयपुर से लगाए चूरू चौकी, DG एसीबी डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने जारी की तबादला सूची.

15:39:41 Jun 25, 2025, 03:39 PM (IST)

जयपुर, नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025' प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, चोपड़ा को सीएम ने उज्ज्वल भविष्य की दी हार्दिक शुभकामनाएं.

14:55:58 Jun 25, 2025, 02:55 PM (IST)

चूरू , विदेशी अवैध पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार, सादुलपुर पुलिस ने की बड़ी कारवाई,  13 जिंदा कारतूस भी किए बरामद,  आरोपी सादुलपुर के महलाना निवासी 35 वर्षीय सुभाष सिंह को किया गिरफ्तार,  जीतू जोहड़ी व प्रवीण जोहड़ी से लेना बताया जारहा है हथियार, जीतू जोहड़ी से पहले ही पुलिस कर चुकी हैं दो AK 47 बरामद, Asp किशोरीलाल, IPS निश्चय प्रसाद एम के सुपरविजन में हुई कार्रवाई, पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ.

14:55:11 Jun 25, 2025, 02:55 PM (IST)

जयपुर, आपातकाल की 50 वीं बरसी पर संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा जयपुर शहर की ओर से आयोजन सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन शुरु कहा - आपातकाल में देशभक्तों को जेल में डाला पत्रकारों का गला घोटा गया, लोकतंत्र सेनानियों पर आपातकाल में अत्याचार हुआ, लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं का सामना किया लाल कृष्ण आड़वाणी , अटल बिहारी वाजपेई ने सत्याग्रह किया महापुरुषों का योगदान सिर्फ इसलिए नहीं था, कि एक परिवार कुर्सी पर बैठा रहे कांग्रेस के नेता हाथ में संविधान की किताब लिए घूमते है, बाबा साहब को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया ना ही चुनाव लड़वाया.

14:53:28 Jun 25, 2025, 02:53 PM (IST)

सीकर डिप्टी सीएम दिया कुमारी का सीकर में संबोधन खाटूश्यामजी के लिए 87 करोड़ स्वीकृत हो चुके है, धार्मिक स्थल के विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही है, सड़को के लिए 157 करोड़ दिए है, जन प्रतिनिधि क्वालिटी देखे जल्दी काम करवाए.

14:17:21 Jun 25, 2025, 02:17 PM (IST)

सैंपऊ पंचायत समिति प्रधान दुष्यंत बघेल के नेतृत्व में कैथरी बोर्डर पर अरुण चतुर्वेदी का किया भव्य स्वागत, आपातकाल "काला दिवस" के अवसर पर धौलपुर में भाजपा कार्यालय पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे अरुण चतुर्वेदी. 
 

14:16:27 Jun 25, 2025, 02:16 PM (IST)

ईओ देवेंद्र कुमार जिंदल की टीम कर रही है कार्रवाई, दर्शन मार्ग में आ रहे दुकानदारों को दे रहे नोटिस, 40 फुट निकास मार्ग करने की प्रशासन की कवायद, 24 घंटे का नगर पालिका प्रशासन दुकानदारों को दे रहे नोटिस, स्वामित्व दस्तावेज पेश करने का दे रहे हैं समय सीमा, राजू की चैन से श्याम मंदिर निकास तक 40 फुट रास्ता है प्रस्तावित.

14:16:06 Jun 25, 2025, 02:16 PM (IST)

मौसम विभाग की 3.30 बजे तक के लिए तात्कालिक चेतावनी, अलवर, जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, साथ ही भारी बारिश की भी संभावना, वहीं जयपुर शहर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, अजमेर, पाली, भीलवाजडा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिले के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट.
 

13:48:55 Jun 25, 2025, 01:48 PM (IST)

साइकिल सवाल दोनों मृतक युवकों के परिजनों ने किया आपसी समझौता, दोनों शवों का पोस्टमार्टम के सौंपा अपने-अपने परिजनों को, आज दोनों शवों का होगा अंतिम संस्कार, कल देर शाम ओसियां चैराई फाटे पर हुआ था हादसा, CI राजेंद्र चौधरी ने दी जानकारी.
 

13:48:50 Jun 25, 2025, 01:48 PM (IST)

तत्कालीन पटवारी गिरदावर और नायब तहसीलदार ने एक ही दिन में की कार्रवाई, जांच में खुलासा होने पर निबंधक राजस्व मंडल को पत्र भेज कार्रवाई की अनुशंसा, सेवानिवृत्त हो चुके नायब तहसीलदार के विरुद्ध आला अधिकारियों को लिखा पत्र, अमरगढ़ सायपुर निवासी कमलेश कुमारी की 2017 हो गई मौत, 2023 में पटवारी गिरदावर और नायब तहसीलदार ने गैर खातेदारी भूमि की खातेदारी कर दी कमलेश नाम, मामले में शिकायत होने पर कराई जांच तो हुआ खुलासा, कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने तत्कालीन पटवारी लोकेश मीणा, गिरदावर ब्रह्मदत्त शर्मा के विरुद्ध की चार्ज शीट प्रस्तावित, पटवारी का मुख्यालय मंडरायल और गिरदावर का मुख्यालय किया मासलपुर.
 

13:48:43 Jun 25, 2025, 01:48 PM (IST)

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका की रेखा के रूप में हुई पहचान, पीहर पक्ष ने पति पर हत्या करने का लगाया आरोप, कालाडेरा के रायथल गांव का मामला, कालाडेरा SHO बाबुलाल मीणा पहुंचे मौके पर, FSL टीम को भी बुलाया मौके पर.
 

13:48:38 Jun 25, 2025, 01:48 PM (IST)

दिन दहाड़े भीड़-भाड़ वाले पाली बाजार की घटना, चेन स्नेचिंग करते बाइक सवार युवकों को लोगों ने पकड़ा, लोगों ने दोनों युवकों पर हाथ साफ कर किया पुलिस के हवाले, महिला के गले में दुपट्टा फसने के कारण चैन लूटने में रहे नाकाम, अब सिटी थाना पुलिस दोनों युवको से कड़ाई से कर रही पूछताछ.
 

13:24:26 Jun 25, 2025, 01:24 PM (IST)

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रुप, आग से दुकान में रखा किराना सामान सहित कूलर पंखा जलकर हुए राख, दुकान की छत की पट्टीयों में भी आई दरारे, खामोर पंचायत के बहका खेड़ा गांव का मामला, आग से 70 से 80 हजार के नुकसान का अनुमान.
 

13:12:33 Jun 25, 2025, 01:12 PM (IST)

गंभीर अवस्था में घायल युवक कों एमजी चिकित्सालय किया भर्ती, घायल युवक गोपाल की हालत में आया सुधार, गोपाल अपनी नाबालिग साली कों भगा के ले गया था, नाबालिग की माँ नें थाने में कराया था मामला दर्ज, पुलिस नें गोपाल और नाबालिग कों गुजरात से किया डिटेन, पुलिस जब गोपाल कों थाने लेकर पहुंची तो गोपाल नें ब्लेड से अपना गला काटा.
 

13:12:04 Jun 25, 2025, 01:12 PM (IST)

खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनरी , दुपट्टा ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत, जयपुर से सीकर जाने के दौरान किया स्वागत, सीकर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और आपातकाल के 50 वर्ष पर आयोजित संगोष्ठी में लेगी भाग.
 

11:58:37 Jun 25, 2025, 11:58 AM (IST)

Rajasthan Famous Tourist Places: राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में स्थित बूंदी शहर संस्कृति, वास्तुकला और खानपान के लिए काफी प्रसिद्ध है. बूंदी में कई सारी घूमने लायक जगह है. यदि आप राजस्थान ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए. 

पढ़ें पूरी खबर…

11:45:01 Jun 25, 2025, 11:45 AM (IST)

बीसलपुर बांध के समीप ग्रामीण बैठे है अनिश्चितकालीन धरने पर, देर रात एक ग्रामीण को जानलेवा बिच्छू ने मारा डंक, आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से रातभर तड़पता रहा ग्रामीण, आखिरकार देशी उपचार के बाद आज सुबह ली राहत, किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण बैठे है धरने पर.
 

11:44:55 Jun 25, 2025, 11:44 AM (IST)

27 को आयेंगी बीकानेर, आपातकाल की 50वीं बरसी पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में तैयारिया शुरू, बीजेपी संभाग मुख्यालय में की तैयारी बैठक, 27 जून को सुबह 11 बजे रवींद्र रंगमंच में संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगी, बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, रहे मौजूद. बीजेपी जिला मंत्री मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी.
 

11:44:42 Jun 25, 2025, 11:44 AM (IST)

गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर दिया बयान, कहा- 'मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने का चल रहा षड्यंत्र, राजस्थान और दिल्ली में उनके खिलाफ किया जा रहा षड्यंत्र, हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बार-बार कर रहे हैं आगाह, वह नहीं समझ रहे हैं हमारी बात', पहली बार युवा को मौका मिला है तो उनको संभल कर चलना चाहिए, जनता के हितो में अधिक से अधिक करने चाहिए काम.
 

11:44:35 Jun 25, 2025, 11:44 AM (IST)

भव्य रथ यात्रा के साथ शुरू होगा 10 दिवसीय महोत्सव, 27 जून को राधा कृष्ण मंदिर गोपाल जी मोहल्ला से रथ में विराजित, होकर भगवान जगन्नाथ करेंगे नगर भ्रमण, 28 जून से 4 जुलाई तक श्री बांके बिहारी मंदिर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, पुंडरिकचार्य महाराज श्रीमुखारविंद प्रवंच के होंगे आयोजन, रोजाना शाम 8बजे भजनोत्सव कार्यक्रम भी होंगे, रथ यात्रा प्रमुख विजय तंवर और अध्यक्ष माणक डाणी ने दी कार्यक्रम की जानकारी.
 

11:33:02 Jun 25, 2025, 11:33 AM (IST)

कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल MBS में बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्था. रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल के बाद ठेका कर्मचारी उतरे हड़ताल पर. अधीक्षक कक्ष के बाहर बैठे धरने पर. वेतन की मांग को लेकर ओर ठेकेदार को हटाने की मांग. मरीज हो रहे परेशान इमरजेंसी में की गई वैकल्पिक व्यवस्था. 
 

11:05:56 Jun 25, 2025, 11:05 AM (IST)

अजमेर रोड पर मोखमपुरा पुलिया के पास बड़ा हादसा, केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा. टैंकर पलटते ही भीषण आग लगी. हादसे के बाद रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लगा. ट्रैफिक को रोका, राहगीर बचाव कार्य में लगे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. दमकल और सिविल डिफेंस टीम द्वारा आग बुझाने के प्रयास तेज़ी से जारी है. राहत एवं बचाव कार्यों में टीमें जुटी.

10:18:57 Jun 25, 2025, 10:18 AM (IST)

कोटा शहर में आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम पर हमला बोल दिया. कुत्तों ने हमला कर बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और 3-4 फीट घसीटा. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

यहां पढ़ें पूरी खबर- आवार कुत्ते ने घर के बाहर से डेढ़ साल के बच्चे को घसीटा और नोंच खाया

10:16:48 Jun 25, 2025, 10:16 AM (IST)

 चूरू जिले के रतनगढ़ में नेशनल हाईवे 11 पर टैंकर व ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को एम्बुलेंस रतनगढ़ जिला अस्पताल लाया गया. घटना में ट्रैक्टर पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया.

यहां पढ़ें पूरी खबर- रतनगढ़ में नेशनल हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट, टैंकर-ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन घायल

08:52:40 Jun 25, 2025, 08:52 AM (IST)

खाटू श्याम मंदिर में चोरी की कोशिश, चोरों ने मंदिर के पुजारी के कमरे को बाहर से कुंडी लगाई. बीती रात तीन अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी का प्रयास किया. मंदिर परिसर में सो रहे चौकीदार के जागने से चोरी की कोशिश नाकाम रही.

08:09:48 Jun 25, 2025, 08:09 AM (IST)

राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में एक पुलिया के पास युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर हथियार से हमले के निशान भी पाए गए.

यहां पढ़ें पूरी खबर-राजसमंद में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले हथियार के निशान

07:43:21 Jun 25, 2025, 07:43 AM (IST)

अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला का दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दिया. मामला रैणी थाने के अंतर्गत का है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- एक ही परिवार में ब्याही दो बहनों में से एक की मौत, दूसरी ने किए सनसनीखेज खुलासे

07:30:25 Jun 25, 2025, 07:30 AM (IST)

राजस्थान में मानसून के शुरू होने से बीते कुछ दिनों से बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं. प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर जलभराव हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में मानसून ने मचाया कहर! इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

07:15:53 Jun 25, 2025, 07:15 AM (IST)

डिप्टी सीएम दीया कुमारी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर आएंगे. डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे. नेहरू पार्क समीप गोविंदम भवन में समारोह  होगा. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड ने जानकारी  दी.

07:15:34 Jun 25, 2025, 07:15 AM (IST)

देश में आपातकाल के 50 बरस पूरे हुए. 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई थी. आज देश भर में बीजेपी लोकतंत्र हत्या दिवस मनाएगी. राजस्थान में बीजेपी की ओर से जिलों में लोकतंत्र हत्या दिवस विरोधी कार्यक्रम आज होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री सहित भाजपा नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे. जनता और कार्यकर्ताओं को संगोष्ठी, सम्मेलनों में इमरजेंसी के दौरान हुए हालात की जानकारी देंगे. जयपुर में जवाहर नगर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे. जयपुर दक्षिण में शिवदासपुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य वक्ता होंगे. दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से लोकतंत्र सेनानियों का कांस्टीट्यूशन क्लब में सम्मान किया जाएगा. सम्मान से पहले लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री की ओर से भोज दिया जाएगा.

About the Author

Aman Singh