Rajasthan News Live: वोकेशनल टीचर भर्ती करने वाली कंपनियों के MOU की निरस्त. आपको बता दें कि VT भर्ती करने वाली कंपनियों पर लगातार धांधली के आरोप लग रहे थे. इसके साथ ही कई कंपनियों पर भ्रष्टाचार व अनियमिताओं के भी आरोप लगाए जा रहे थे.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: वोकेशनल टीचर भर्ती करने वाली कंपनियों के MOU की निरस्त. आपको बता दें कि VT भर्ती करने वाली कंपनियों पर लगातार धांधली के आरोप लग रहे थे. इसके साथ ही कई कंपनियों पर भ्रष्टाचार व अनियमिताओं के भी आरोप लगाए जा रहे थे. वहीं वोकेशनल टीचरों को समय पर भुगतान नहीं करने व नियमों की अवमानना करने के भी कई मामले सामने आए थे. जिसके कारण अधिकांश कंपनियां स्कूल शिक्षा परिषद की छवि को खराब कर रही थी.
जोधपुर रेज़िडेंट डॉक्टर राजेश बिश्नोई आत्महत्या मामला. SMS अस्पताल की मोर्चरी पर धरना तीसरे दिन भी जारी. सांसद हनुमान बेनीवाल दूसरी बार पहुंचे धरना स्थल. परिजनों का आरोप – प्रशासन ने अब तक नहीं ली सुध. हनुमान बेनीवाल बोले – सरकार चार दिन से सो रही है. बोले – परिजनों को अब तक नहीं मिला न्याय. राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने लिखा पत्र. कहा – छात्र अवसाद में था, लेकिन हो निष्पक्ष जांच. HOD पर कार्रवाई से पहले हो सभी तथ्यों की पुष्टि. मेडिकल शिक्षक संघ ने की न्यायिक प्रक्रिया की मांग.
रोहिड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला, राष्ट्रीय राजमार्ग NH -27 के माधव यूनिवर्सिटी के पास हुई जगदीश कुमार स्वरूपगंज निवासी के साथ लूट, लुटेरे बाइक चालक के पर्स, मोबाइल लेकर हुए फरार.
नई दिल्ली में 4 से 6 जुलाई तक होगी बैठक, बैठक में प्रांत प्रचारक तक के प्रचारक शामिल होंगे, इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संगठन मंत्री होंगे शामिल, संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, अन्य प्रमुख प्रचारकों का मार्गदर्शन रहेगा, संघ के प्रशिक्षण वर्ग के साथ ही अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा, संघ के शताब्दी वर्ष में किए जा रहे कार्याें पर भी मंथन होगा.
किसानों का महाराजा गंगा सिंह चौक पर प्रदर्शन, गंगनहर में निर्धारित शेयर मुताबिक सिंचाई पानी देने की कर रहे मांग, कलेक्ट्रेट के पास किसानों का चल रहा प्रदर्शन, भारी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे किसान, BBMB द्वारा इस माह के लिए2500 क्यूसेक निर्धारित किया था पानी, लेकिन गंगनहर में चल रहा मात्र 370 क्यूसेक पानी, पानी नहीं मिलने से श्री गंगानगर के किसान गुस्से में, गुस्से में किसानों ने गंगा सिंह चौक पर डाला डेरा.
जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल प्रशासन ने माणक चौक थाना पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी है. जिसके बाद पूरे स्कूल को खाली करा कर वहां पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.
पायलट पर गहलोत के बयान पर बोले गोविंद डोटासरा, कहा- गहलोत 73 साल के हैं,तीन बार के सीएम हैं, उनके बयान का खंडन नहीं हो सकता, जो गहलोत ने कहा, सोच समझकर कहा, राजेंद्र राठौड़ भूमिगत हैं, परिसीमन में तोड़फोड़ का काम रहे हैं, मदन राठौड़ की कोई नहीं सुनता, RAS की परीक्षा तिथि को लेकर उनकी किसी ने नहीं सुनी, पर्ची बदलने की रोजाना खबरें आती रहती हैं.
Baba Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले में स्थित है.यह एक बेहद प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है. जोकि महाभारत के एक पात्र बर्बरीक को समर्पित है. जिन्हें भगवान श्री कृष्ण ने कलियुग में पूजे जाने का वरदान दिया था.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. लंबे समय से झेल रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा जोरदार प्रदर्शन, कुलपति की गैर मौजूदगी में आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, कुलपति सचिवालय में प्रवेश के दौरान हुई थी झड़प, इस दौरान कांच का दरवाजा भी टूटा, मौके पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौजूद.
जयपुर, सिटी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल प्रशासन को प्राप्त हुआ धमकी भरा मेल, सूचना पर मौके पर पहुंची माणक चौक थाना पुलिस. डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां हुई मौके के लिए रवाना
जयपुर, गोदावरी नदी हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख:, कहा - तेलंगाना के बसारा क्षेत्र में गोदावरी नदी में डूबने से, राजस्थान के युवकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
ॐ शांति!

दुर्घटना में एक महिला की मौत घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत. नांता थाना क्षेत्र में कार व ट्रेक्टर ट्राली में हुई थी टक्कर, मृतक महिला थी सूरज कँवर कंसुआ की निवासी 9 जून को हुई थी टक्कर में घायल, आज सुबह 9 बजे इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम परिजनों को सौपा शव आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस.
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, 48 घंटे में विभिन्न मामलों में लिप्त 717 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की 71 टीमों नें 830 जगह दबिश देकर किया गिरफ्तार, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिले के सभी थानाधिकारीयों की टीम नें की कार्रवाई.
राजसमंद के देवगढ़ में गहरे खड्डे में भरे बारिश के पानी में डूबे दो बच्चे, दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत, दोनों बच्चों की उम्र बताई जा रही 6 से 7 साल के बीच की, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को रखवाया मोर्चरी में.
टोंक- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मासूम बच्चे सागर की मौत का मामला, मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय. मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के लगा रहे आरोप. मुआवजा दिए जाने की भी कर रहे मांग. कोतवाली थाना पुलिस मौके पर मौजूद.
कोटा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रहेंगे आज पीपल्दा के दौरे पर, पीपल्दा क्षेत्र को ओम बिरला देंगे कई सौगाते, स्टेट हाइवे 70 कोटा - इटावा पर कालीसिंध नदी पुल का लोकार्पण , 92 करोड़ की लागत से बना है हाईलेवल पुल इसके साथ ही बूढ़ादीत में विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण, विनायका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण, रनोदिया, नोनेरा, अयानी, गणेशगंज में करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.
पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज, सबसे ज़्यादा बारिश आमेट (राजसमंद) में 96 मिमी रिकॉर्ड, पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज, चूरू रहा सबसे गर्म शहर, अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवा में नमी 60% से 100% के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी सतर्कता बरतने की दी सलाह.
जैसलमेर, जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर अवैध मादक प्रदार्थ को लेकर मोहनगढ़ पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत की कार्रवाई, 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को किया गिरप्तार, मुखबिर की सुचना पर थानाधिकारी नाथू सिंह ने की कार्रवाई, मोहनगढ़ बाईपास रोड पर की कार्रवाई.
जयपुर, संविदा लेखा सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 सुबह 10 से एक बजे तक, परीक्षा 281 केंद्रों पर 80 हजार 737 हैं पंजीकृत, जयपुर सहित सभी संभाग मुख्यालयों पर परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन.
मौसम केंद्र जयपुर ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी. अलवर, भरतपुर, ईस्टर्न जिलों में तेज़ आंधी और बारिश की चेतावनी, हवा की रफ्तार 40-50 किमी और झोंकों के साथ 80 किमी तक पहुंचने की आशंका मेघगर्जन, बिजली गिरने और बारिश की प्रबल संभावना, कोटा, झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट, खुले में न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें .
राजस्थान के 18 लोगों का समूह हैदराबाद के दिलसुखनगर से धार्मिक यात्रा पर तेलंगाना के बसारा गया था.नदी किनारे सीढ़ियों के पास स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में पांच युवक बह गए.
पढ़ें पूरी खबर- तेलंगाना के बसारा में पवित्र स्नान के दौरान भयानक हादसा, गोदावरी नदी में डूबे राजस्थान के 5 युवक
कोटपूतली जिले में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने ट्रेक्टर से खेत जोतने गए किसान बनवारी लाल यादव पर अंधा-धुंध फायरिंग कर किसान को मौत के घाट उतार दिया.
पढ़ें पूरी खबर- ट्रैक्टर से खेत जोतने गए किसान पर बदमाशों ने बरसाई धड़ाधड़ गोलियां, परिजनों का धरना जारी
जयपुर SOG मुख्यालय से बड़ी खबर, SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण से जुड़ा मामला. SOG ने नकल प्रकरण में उदयपुर में एक और बड़ी कार्रवाई की. ट्रेनी SI आदित्य उपाध्याय को गिरफ्तार किया. ट्रेनी SI आदित्य उपाध्याय ने हासिल सब इंस्पेक्टर भर्ती में 19वीं रैंक की थी. वहीं ट्रेनी SI आदित्य के पिता बुद्धि सागर उपाध्याय को भी SOG ने गिरफ्तार किया. बुद्धि सागर उपाध्याय उदयपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी है. पिछले दिनों गिरफ्तार कुंदन कुमार पंडा से 10 लाख रुपये में पेपर हासिल किया था. उसी पेपर को पढ़कर आदित्य उपाध्याय ने परीक्षा दी. जिसके चलते सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में आदित्य का चयन हुआ. फिलहाल गिरफ्तार पिता–पुत्र से SOG टीम पूछताछ कर रही है.


कांग्रेस के विधानसभा समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा बैठक लेंगे. सुबह 10 बजे जयपुर संभाग दोपहर में उदयपुर व कोटा संभाग के विधानसभा समन्वयकों के साथ बैठक होगी. 17 जून सुबह 10 बजे भरतपुर एवं अजमेर संभाग दोपहर 2 बजे से जोधपुर व बीकानेर संभाग के विधानसभा समन्वयकों की बैठक होगी.
सीकर जिले में नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अंतर्गत नहर गांव के पास कुड़ी की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर एक भतीजा ने अपने ही चाचा को अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया.
पढ़ें पूरी खबर- सीकर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट
राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. लंबे समय से झेल रहे गर्मी से अब लोगों को राहत मिलता दिख रहा है. प्रदेश में कल कई जगहों पर बारिश हुई. जिससे मौसम सुहावना हो गया.
पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान में प्री-मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें वेदर अपडेट
कांग्रेस के विधानसभा समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा बैठक लेंगे. सुबह 10 बजे जयपुर संभाग दोपहर में उदयपुर व कोटा संभाग के विधानसभा समन्वयकों के साथ बैठक होगी. 17 जून सुबह 10 बजे भरतपुर एवं अजमेर संभाग दोपहर 2 बजे से जोधपुर व बीकानेर संभाग के विधानसभा समन्वयकों की बैठक होगी. डोटासरा सभी समन्वयकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे. संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे.
विधानसभा परिसर में आज विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास होगा. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधानसभा सचिव और अन्य स्टाफ सामूहिक योगाभ्यास करेंगे.