&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर दौरे पर रहेंगे. राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) आज हड़ताल करेगी. चूरू जिले में रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. इस फाइटर प्लेन क्रैश में पायलट की मौत हो गई. गांव में दूर-दूर तक फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
Rajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास साबित होने वाला है. आज राजनीति से लेकर मौसम तक में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर दौरे पर रहेंगे. राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) आज हड़ताल करेगी. चूरू जिले में रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. इस फाइटर प्लेन क्रैश में पायलट की मौत हो गई. गांव में दूर-दूर तक फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है. राजस्थान की हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए ZEE Rajasthan का Live Blog.
अलवर शहर में धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा हो गया है. मंगलवार को पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
यहां पढ़ें पूरी खबर- मदरसे की जमीन को लेकर विवाद, पूर्व MLA बनवारी लाल सिंघल और मेव समाज आमने-सामने
#Jaipur : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में राजस्थान में धरना प्रदर्शन@RajGovOfficial @RajCMO @avajpanchal #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/2M2HbHZoa1
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 9, 2025
जयपुर जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी पूरी गैंग के खिलाफ BNS की धारा 111 के तहत FIR दर्ज की गई. प्रदेश में पहली बार इस तरह की FIR दर्ज की गई है.
यहां पढे़ं पूरी खबर- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस का शिकंजा, BNS धारा 111 के तहत जयपुर में दर्ज हुई FIR
वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान चूरू में क्रैश हुआ. हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. रतनगढ़ के भाणू्दा गांव में प्लेन का मलबा बिखरा हुआ है. सूत्रों के अनुसार सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी. यह जगुआर जेट ट्विन सीटर था. ट्विन सीटर जेट ट्रेनिंग के लिए काम आता है. पिछले 5 महीनों में देशभर में 3 जगुआर क्रैश हो चुके हैं. राजलदेसर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
LIVE: देखिए प्रदेश की बड़ी खबरें | Jaipur News | Rajasthan News | Breaking News | Zee Rajasthan News#rajasthannews #breakingnews #rajasthanwithzee https://t.co/5B4mKifsq0
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) July 9, 2025
चूरू जिले में रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. इस फाइटर प्लेन क्रैश में पायलट की मौत हो गई. गांव में दूर-दूर तक फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है.
चूरू जिले में रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक फाइटर प्लेन क्रैश होने की सूचना मिल रही है. फाइटर का प्लेन क्रैश होने की सूचना मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
यहां पढे़ं पूरी खबर- Fighter Jet Crash in Churu: चूरू के भानुदा में क्रैश हुआ फाइटर प्लेन, पायलट का मिला शव
जैसलमेर जिले के डेजर्ट नेशनल पार्क में संकटग्रस्त पक्षी गोडावण को विलुप्ति से बचाने के लिए वन विभाग ने अब एक वैज्ञानिक और नियंत्रित प्रयोग की शुरुआत की है. इस नई पहल के तहत गोडावण के अंडों को घोंसले से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर कृत्रिम ऊष्मायन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. हालांकि यह योजना अभी प्रारंभिक चरण में है और अब तक केवल दो अंडों पर ही यह तकनीक प्रयोग के तौर पर लागू की गई है. वन विभाग का मानना है कि यदि यह प्रक्रिया सफल रहती है तो आने वाले समय में इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा और यह संकटग्रस्त गोडावण की प्रजाति को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन जयपुर शहरवासियों को बड़ी राहत देने जा रहा है. जयपुर जंक्शन के सामने लगने वाले जाम को कम करने की दिशा में एक ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है. यह ओवरब्रिज राम मंदिर से लोको कॉलोनी तक बनाया जाएगा. वर्तमान में स्थित गेट एलसी संख्या 25 पर यह ओवरब्रिज बनाया जाएगा. हसनपुरा की तरफ से आने-जाने वाले वाहन चालक ओवरब्रिज से आ-जा सकेंगे. इससे जंक्शन के सामने जाम में 40 फीसदी की कमी होने की उम्मीद है.
कोटा के बख्शी स्प्रिंगडेल स्कूल में स्कूली बच्चों से कलमा पढ़वाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है. ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है. अब इस मामले में स्कूल प्रशासन अब बैकफुट पर आ गया है और गलती मानते हुए विश्व हिंदू परिषद को पत्र लिखा है. विश्व हिंदू परिषद को लिखे गए पत्र में लिखा गया है कि स्कूल में अब विवादित प्रार्थना नहीं करवाई जाएगी. बता दें कि इसके लिए बाकायदा स्कूल प्रशासन ने VHP को पत्र लिखकर सूचित किया है. स्कूल में कलमा पढ़वाने से जुड़ी प्रार्थना करवाने को लेकर विवाद हुआ था.
एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक से जुड़ा मामला. हाईकोर्ट ने पूर्व में दिए अपने आदेश को किया संशोधित. महाधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर दिए आदेश. जस्टिस समीर जैन ने दिए आदेश. अदालत ने अपने आदेश में महाधिवक्ता को लेकर कही थी बात. भर्ती को लेकर याचिकाकर्ता के आरोपों का खंडन नहीं करने की कही थी बात. महाधिवक्ता की ओर से कहा गया- उन्होंने नहीं किया था याचिकाकर्ता की बात का समर्थन. .ऐसे में आदेश को किया जाए संशोधित. अदालत ने राज्य सरकार को भर्ती का रिकॉर्ड पेश करने के भी दिए आदेश. आज होगी मामले में आगामी सुनवाई.
सीटू द्वारा प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते बसों पर असर. राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) आज करेगी हड़ताल. प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने निकाले आदेश. इकाई प्रभारी प्रशासन के सहयोग से निगम सम्पत्तियों की सुरक्षा करें. बस संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग लें. रोडवेजकर्मियों से समझाइश कर आंदोलन से दूर रहने को प्रेरित करें. हड़ताल के दौरान कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सूचना दें. रोडवेज मुख्यालय पर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी जाए. उपस्थिति पंजिका में कार्मिकों की सुबह-शाम को उपस्थिति दर्ज करें. चालक-परिचालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए ड्यूटी लगाई जाए. 9 जुलाई को कार्मिकों का किसी प्रकाश अवकाश स्वीकृत नहीं करें. रोडवेज ईडीए चांदमल वर्मा ने जारी किए आदेश.
राजस्थान रोडवेज में आज हड़ताल पर गए तो नहीं मिलेगा वेतन. रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने आदेशों में कहा, रोडवेज घोषित है लोकोपयोगी सेवा. 9 जुलाई को रोडवेज के सीटू यूनियन द्वारा हड़ताल प्रस्तावित. ऐसे में यदि कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में भाग लिया जाता है तो हड़ताल अवधि में काम नहीं करने पर नहीं मिलेगा वेतन.
सीएम भजनलाल शर्मा आज से डीग भरतपुर दौरे पर. आज शाम 5:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना. 05:50 बजे पूंछरी का लौठा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री. श्रीनाथजी मन्दिर के सीएम करेंगे दर्शन. आज रात्रि विश्राम पूंछरी का लौठा में ही करेंगे.
मानसून मीटर को लेकर अपडेट
प्रदेश में 128 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज. सामान्यत: अब तक होती है 78.4 MM बारिश लेकिन इस बार 178.5 MM तक बरस चुके हैं बादल. मंगलवार को सबसे ज्यादा बरसात गंगानगर में 69MM दर्ज हुई. नुमानगढ़ के संगरिया इलाके में 22 MM. दौसा के बांदीकुई में 39 MM बरसात दर्ज हुई.
जयपुर: सितारे ज़मीन पर फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग. दिव्यांगजनों पर आधारित है ये फ़िल्म. सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत होंगे शामिल. अजमेर रोड पर एक सिनेमा हाल में होगी स्क्रीनिंग. राज्य में इस फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की माँग भी उठी.