Godavari River Accident: राजस्थान के 18 लोगों का समूह हैदराबाद के दिलसुखनगर से धार्मिक यात्रा पर तेलंगाना के बसारा गया था.नदी किनारे सीढ़ियों के पास स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में पांच युवक बह गए.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Godavari River Accident: राजस्थान के 18 लोगों का समूह हैदराबाद के दिलसुखनगर से धार्मिक यात्रा पर तेलंगाना के बसारा गया था.नदी किनारे सीढ़ियों के पास स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में पांच युवक बह गए. तेलंगाना के बसारा में रविवार 15 जून को गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में राजस्थान के 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई.
मरने वालों में 4 युवक पाली जिले से और एक युवक नागौर जिले से था. हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान के तीन परिवार अम्मावरी मंदिर के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए वहां पहुंचे थे. नदी किनारे सीढ़ियों के पास स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में पांच युवक बह गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके.
)
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
इनमें नागौर के ताऊसर के दोलसर बास का रहने वाला 18 वर्षीय ऋतिक, 17 वर्षीय राकेश, 18 वर्षीय विनोद, 18 वर्षीय मदन, भरत सभी पाली के निवासी शामिल हैं. ऋतिक के पिता चंपालाल कच्छावा की पहले ही मौत हो चुकी है. हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके से पवित्र स्नान के लिए राजस्थान के 3 परिवारों के 18 लोगों का समूह अम्मावरी गया था.
)
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जयपुर के BSF जवान की गोली मारकर हत्या, साथी कांस्टेबल ने धड़ाधड़ की 13 राउंड फायरिंग
शाम तक गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को नदी से बाहर निकाला गया. इस हादसे से पूरे राजस्थान में शोक की लहर है. मृतक ऋतिक के पिता चंपालाल कच्छावा की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही स्थानीय प्रशासन ने नदी के किनारे सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है.
)
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!