&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Religious Conversion: राजस्थान के डीडवाना में एक युवती को बहला फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कुचामन निवासी बनवारी लाल खटिक ने लिखित शिकायत कुचामन थाने में दी है.
लिखित शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी अयूब छींपा ने उसकी बेटी का ब्रेन वास कर उसको शादी का झांसा देकर कलमा पढ़कर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा है. पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने कहा कि मैं आपकी पुत्री पुजा से विवाह करना चाहता हूं.
मैंने उसे समझाया और मना किया, तो उसने मुझे एलानिया धमकी देते हुए कहा कहा कि मैं उससे विवाह करके रहूंगा और उसका धर्म परिवर्तन करवा दूंगा. तेरी बेटी कुछ दिन बाद कलमा पढ़ेगी. तुमने बीच में आने की कोशिश की, तो जान से मार दूंगा.
इसके बाद आरोपी बहला फुसलाकर मेरी बेटी को घर से ले गया और साथ में सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपए की नकदी भी साथ ले गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद खटिक समाज के सैंकड़ों लोग आज कुचामन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.
मामले में कुचामन थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती बालिग है और दोनों ने शादी करके हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी. युवती बालिग थी और उसने अपने पति के साथ जाने की ईच्छा जाहिर की थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंNagaur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!