&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में न्यायालय में पेश किए गए. आरोपी द्वारा आरोप स्वीकार करने पर मुजरिम मानते हुए एक युवक को एक दिन की सामुदायिक सेवा की सजा का फैसला शहर भर में सुर्खियां बटोर रहा है.
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को खुनखुना थाना पुलिस ने शराब पीकर खरेश गांव में उत्पात मचा कर आते-जाते लोगों को परेशान कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल मुआयना करवाने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद 25 सितंबर को कोर्ट में चालान पेश किया, जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी का प्रथम दोष होने के चलते आरोपी के वकील प्रीतम सिंह ने सजा में रियायत देने और कम से कम सजा या सामुदायिक सेवा की सजा से दण्डित करने की कोर्ट से अपील की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपी को एक दिन बांगड़ जिला चिकित्सालय में साफ सफाई सहित मरीजों की सेवा करने के दंड से दण्डित करने का आदेश पारित किया.
अभियुक्त को एक दिन सामुदायिक सेवा की यह सजा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि आरोपी राकेश ने अपना अपराध स्वीकार किया और भविष्य में ऐसी गलती ना करने का कोर्ट में आश्वासन दिया.
ऐसे में आरोपी को सख्त सजा ना देकर अपनी गलती बका अहसास करवाने के लिए सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई, जिससे आरोपी को भी सबक मिलेगा और समाज में भी एक अच्छा मैसेज जाएगा. आरोपी 4 अक्टूबर को बांगड़ जिला अस्पताल में सामुदायिक सेवा का कार्य कर अपनी सजा पूरी करेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Deedwana News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!