परबतसर के वीर तेजा पशु मेले में अज्ञात लोगों की पशुपालकों के साथ झड़प, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

राजस्थान में नागौर के डीडवाना जिले के प्रसिद्ध वीर तेजा पशु मेले में  देर रात अचानक बवाल और अफरा-तफरी का मैदान बन गया. शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे मेले में तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया . जब बाहर से आए कुछ अज्ञात लोगों का एक समूह, खुद को गौरक्षक बताते हुए मेले में आए पशुपालकों से उलझ पड़ा. 

परबतसर के वीर तेजा पशु मेले में अज्ञात लोगों की पशुपालकों के साथ झड़प, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
Image Credit: didwana news

Didwana News: नागौर वालों के लिए प्रसिद्ध रहा एशिया प्रसिद्ध वीर तेजा पशु मेला, जो हर साल हजारों पशुपालकों, व्यापारियों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है जो देर रात अचानक बवाल और अफरा-तफरी का मैदान बन गया. शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे मेले में तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया . जब बाहर से आए कुछ अज्ञात लोगों का एक समूह, खुद को गौरक्षक बताते हुए मेले में आए पशुपालकों से उलझ पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन अज्ञात लोगों ने पशुपालकों की गाड़ियों में भरे मवेशियों को जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने पशुपालकों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. कई पशुपालकों ने इसका विरोध किया तो मामला और गरमा गया. आरोप है कि ये लोग केवल पशुपालकों तक ही सीमित नहीं रहे पशुपालन विभाग के अधिकारियों से भी उलझ गए और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि इन अज्ञात लोगों की कुछ स्थानीय लोगों से भी हाथापाई हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

मामला यहीं नहीं रुका. बवाल के बीच इन लोगों ने बीच सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे मेले के आसपास यातायात पूरी तरह ठप हो गया. मेले में आए लोग असमंजस में फंस गए . तो वहीं व्यापारी और पशुपालक डर के साए में नजर आए. भीड़ के बीच अफवाहें फैलने लगीं और माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया.

सूचना मिलते ही परबतसर व मकराना पुलिस का जाप्ता एवं अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. उन्होंने उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया परंतु पुलिस का ये प्रयास सफल नहीं हुआ. कुछ लोगों ने तो पुलिस के सामने भी आक्रामक रुख अपनाया. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने आखिरकार उनको खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. तुरंत घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया.

अज्ञात लोग और साध्वी हिरासत में
मिली जानकारी के अनुसार उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों में खुद को गौरक्षक बताने वाले व्यक्ति शामिल थे और उनके साथ एक साध्वी भी मौजूद थी. पुलिस ने घटनास्थल से इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल उनकी पहचान और उद्देश्य को लेकर प्रशासन जांच कर रहा है.

इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक निगरानी के बावजूद अज्ञात लोग मेले में उपद्रव करने में कैसे सफल हो गए. पशुपालकों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि मेले की प्रतिष्ठा को भी धूमिल करती हैं.


उपद्रवियों की पहचान की जाएगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेले के शेष दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो. मेले में आने वाले कई पशुपालक अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. वहीं प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोग बनाए रखें. जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. ओर उनसे पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Didwana Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More