Didwana News: मकराना में गंगा जल संरक्षण जन अभियान का पूर्वक शुभारंभ

Didwana News: डीडवाना जिले के मकराना नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देश पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया.

Didwana News: मकराना में गंगा जल संरक्षण जन अभियान का पूर्वक शुभारंभ

Didwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के मकराना नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देश पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया. इस दौरान पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर नगर परिषद के कार्मिकों सहित मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई.

यह अभियान आगामी 20 जून तक वृहद स्तर पर नगर परिषद क्षेत्र में चलाया जाएगा, जिसको लेकर नगर परिषद की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं. नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार चौधरी ने उपस्थित कार्मिकों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वायु के लिए पौधों को संरक्षित किया जाना अति आवश्यक है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पौधे संरक्षित रहेगे तो घरती का प्रत्येक जीव सुरक्षित रहेगा. पर्यावरण सुरक्षा पर हर एक मनुष्य को सार्थक प्रयास किए जाने की जरूरत है. उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित रूप से जल स्त्रोतों की सफाई का कार्य एंव इनकी मरम्मत करवाई की जानी चाहिए.

जल स्त्रोतों में पानी संग्रहित के मार्गो में कभी भी व्यवधान उत्पन्न नहीं होना चाहिए, ताकि जल स्त्रोतों में बारिश का पानी एकत्रित होने में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं हो. नगर परिषद आयुक्त चौधरी ने उपस्थित जनों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर संकल्प दिलाया. साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित जनों को शपथ दिलाई.

सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान नागरिकों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई गई. इस अभियान के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से अवगत करवाते हुए इसके त्याग का आव्हान किया गया. साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण को लेकर नागरिकों से आग्रह किया गया कि कचरा निर्धारित स्थान पर डालें तथा सड़कों पर नहीं फेकें.


साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले नगर परिषद के ऑटो टीपर वाहनों में कचरा डालें, ताकि शहर के सौन्दर्य में निखार आ सकें. इस अभियान के दौरान सहायक अभियंता सहदेव कुमार सबल, कार्यालय अधीक्षक असफाक अहमद, सफाई निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियंता ऋषिराज देवड़ा, हंसराज मीणा, कार्यालय सहायक बरकतुल्लाह, एसबीएम इंजीनियर वीरेंद्र जाट, एमएसआरजीवाई योजना के जेटीए सुगन सिंह, शंकर यादव एवं टीम तथा नगर परिषद के सफाई कार्मिक मौजूद थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़ें-

Trending news