राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ का कुचामन दौरा, जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

Didwana News: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को डिडवाना कुचामन जिले के कुचामनसिटी नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ का कुचामन दौरा, जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
Image Credit: Didwana News

Didwana News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को डिडवाना कुचामन जिले के कुचामनसिटी नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने इस दौरान विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए. पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सर्वप्रथम विकलांग दिव्यांग पांच बच्चों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर देकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया. राज्यपाल बागडे़ ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा की गुणवत्ता का उत्कृष्ट होना अत्यंत आवश्यक है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने शिक्षा विभाग में जिले में कुल विद्यालय और नामांकन की सूचना, पीएम श्री विद्यालय, जिले में शिक्षकों के पद तथा रिक्त पदों एवं बोर्ड परिणामों की जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न छात्रावासों में योजना बनाकर शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए. उन्होंने प्राथमिक स्तर से ही बच्चों में सर्वागीण विकास पर बल देने की बात कही.

राज्यपाल ने भारत की संस्कृति एवं मूल्यों, बौद्धिक क्षमताओं एवं पुरातन शैक्षिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षकों की जवाबदारी बड़ी है. उनका दायित्व बौद्धिक रूप से सशक्त पीढ़ी तैयार करना है. उन्हें देश की बुनियादी संस्कृति और क्षमताओं को ध्यान में रखकर यह याद करना होगा कि जब जीरो दिया मेरे भारत ने तब दुनिया को गिनती आई. उन्होंने शिक्षकों को भावी पीढ़ी का निर्माता बताया.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में जितने पौधे लगाए जाएं, उन सभी की देखभाल भी होनी चाहिए. ऐसा नहीं की लगाने के बाद भूल जाए. गर्मी कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने अधिकाधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता बताई.

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राज्यपाल ने ग्रामीण पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक पात्र को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने, मनरेगा में अधिक कार्य उपब्धता सुनिश्चित करने, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षकों के साथ बैठक करने तथा उनको आने वाले विशेष कलाओं यथा संगीत, वाद्य यंत्र बजाना, गाना, पेंटिंग अथवा अन्य विशेषताओं को बच्चों को भी सीखाने के लिए प्रेरित करने के दिशा-निर्देश दिए.

जल जीवन मिशन में चल रहे कार्यों को निर्धारित पूर्णता समयावधि में पूर्ण करने, कृषि विभाग को मृदा हेल्थ कार्ड हेतु फील्ड में जाकर मिट्टी के नमूने लेने, CMHO से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को बढ़ावा देने, रसद विभाग को उचित मूल्य दुकानों की संख्या आवश्यकता होने पर बढ़ाने आदि के निर्देश प्रदान किए. जिला कलेक्टर पुखराज सेन, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, जिला परिषद सीईओ रविंद्र कुमार चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Damodar Inaniya

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.