Didwana News: धूड़िला में भव्य तेजा गायन, कलाकारों के गीतों पर खुश से झूम उठे श्रद्धालु

Didwana News: राजस्थान के नागौर के डीडवाना जिले के लाडनूं तहसील के धूड़िला गांव में गत रात्रि वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच धार्मिक माहौल में तेजा गायन का भव्य आयोजन हुआ. रात भर चले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. 
 

Didwana News: धूड़िला में भव्य तेजा गायन, कलाकारों के गीतों पर खुश से झूम उठे श्रद्धालु
Image Credit: Didwana News

Didwana News: लाडनूं तहसील के धूड़िला गांव में गत रात्रि वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच धार्मिक माहौल में तेजा गायन का भव्य आयोजन हुआ. रात भर चले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

विभिन्न कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. कार्यक्रम में वीर तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल युवा नशे की प्रवृत्ति में पड़ रहे हैं, जबकि नशा नाश का द्वार है. युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा से जुड़ना चाहिए और समाज के अच्छे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आने वाली पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करें.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय तेजाजी मंदिर परिसर में प्रसादी चढ़ाने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर प्रांगण में रात को तेजा गायन की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भावपूर्वक झूमते रहे.

पढ़ें नागौर की एक और खबर
दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठे नागौर SP नारायण टोगस, ऑफिस से बंगले तक निकला जुलूस
Nagaur SP farewell: राजस्थान के नागौर एसपी नारायण टोगस का स्थानांतरण जोधपुर ग्रामीण एसपी के तौर पर होने पर आज नागौर एसपी कार्यकाल में पुलिस प्रशासन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों के साथ स्टाफ के जवानों व सैंकडों की संख्या में स्थानीय लोगों ने एसपी नारायण टोगस को विदाई दी. इस दौरान एसपी नारायण टोगस को एसपी कार्यालय से एसपी बंगले तक घोड़ी पर बिठाकर सभी ने भावुकता के साथ विदाई दी.

विदाई समारोह के दौरान पुलिस के जवानों ने हमारे एसपी कैसे हो नारायण टोगस जैसे हो नारे भी लगाए. इस दौरान विदाई समारोह में एडिशनल एसपी सुमित कुमार ने बताया कि एसपी सर का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा.

वो खुद हर समय पुलिस जवानों के आगे खड़े होते थे. जब भी कोई घटना या कोई कारवाई हो उनमें सबसे आगे रहते थे. इसी कारण नागौर में आपराधियों में पुलिस का भय बना हुआ था और हम एसपी सर के मार्ग पर हमेशा चलेंगे और बेखौफ और जोश जूनून के साथ आपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.