डीडवाना में पावरग्रिड को लेकर किसान-प्रशासन में झड़प, धरना प्रदर्शन जारी

Didwana News: डीडवाना जिले में लाडनूं तहसील के बाकलिया गांव में शनिवार शाम किसानों और प्रशासन के बीच हुई झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है.

डीडवाना में पावरग्रिड को लेकर किसान-प्रशासन में झड़प, धरना प्रदर्शन जारी
Image Credit: Didwana News

Didwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले में लाडनूं तहसील के बाकलिया गांव में शनिवार शाम किसानों और प्रशासन के बीच हुई झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है. पावर ग्रिड द्वारा लगाए जा रहे बिजली टावरों का विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को बाकलिया बस स्टैंड पर धरना शुरू कर दिया है.

किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा नहीं किया जाता और उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे काम शुरू नहीं होने देंगे. जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार शाम को पावर ग्रिड द्वारा बिजली टावर लगाने का काम जबरन शुरू करवाया जा रहा था, जिसका किसानों ने भारी विरोध किया.

Add Zee News as a Preferred Source

विरोध के दौरान किसान और प्रशासन आमने-सामने आ गए, जिससे झड़प हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन किसानों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में ले लिया.

किसानों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन जबरन उनकी जमीन पर काम करवा रहे हैं, जबकि उन्हें अभी तक टावरों के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया गया है. गिरफ्तारी के बाद किसानों का गुस्सा और भड़क गया. घटना के बाद पावर ग्रिड का काम रोक दिया गया है.

रविवार को बड़ी संख्या में किसान बाकलिया बस स्टैंड पर जमा हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसानों की मुख्य मांग है कि उनके साथियों को तुरंत रिहा किया जाए और उनकी फसलों व जमीन के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए. किसानों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंNagaur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More