&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Nagaur News: राजस्थान में नागौर के खरनाल में स्थित वीर तेजाजी जन्मस्थली पर तेजा दशमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं. बीती रात जागरण के साथ ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था. खरनाल स्थित मंदिर में पुजारी रामनिवास ने ज्योत प्रज्ज्वलित करके मेले की शुरुआत हुई.
इस बार धर्मसभा मे रालोपा सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया. खरनाल मंदिर में दर्शन करने और जनसभा को संबोधित करने के लिए सांसद हनुमान बेनीवाल हेलीकॉप्टर से खरनाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यहां मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ रूपये देने की घोषणा की.
साथ ही हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 2028 मे वीर तेजाजी मंदिर निर्माण पूर्ण होने के साथ ही राजस्थान मे किसानो की सरकार बनेगी. वहीं हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर भी तंज कसा. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज मै इस मंच से ये भी कहता हू कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अब उल्टी गिनती शुरू है.
अब राजस्थान मे भजनलाल मुख्यमंत्री नही रहेगे उनकी जगह कोई भी रामलाल, श्यामलाल मुख्यमंत्री बन सकता है. बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी हमेशा किसानो, युवाओं और हर शोषित व्यक्ति के साथ खड़ी है. दिल्ली में पहलवान बेटियों के लिए लड़ना हो चाहे शहीद स्मारक पर पेपर लीक भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की आवाज उठानी ही आपका सांसद हमेशा आगे खडा रहा है.
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सभी पार्टियों में बैठे लोगों को एक जाजम पर बैठना चाहिए, क्योंकि सामाजिक मुद्दों पर गहन चिंतन की जरूरत है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने भाषणों में राजनैतिक मुद्दों पर भी बात रखी और कहा कि जो व्यक्ति समाज के हित की बात करता है. हमें भी उसके बारे में सोचने की जरुरत है.
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी केवल वोट लेने के लिए साथ ही कई आरोप कांग्रेस व भाजपा पर लगाए. सांसद हनुमान बेनिवाल ने कहा कि विपरीत हालतों से जूझते हुए भी हमारे बुजुर्ग तेजाजी के सिद्धांतों पर चले और दलित, शोषित पीड़ित को साथ लेकर उन्होंने सभी के हकों की लड़ाई लड़ी, उसी तरह हमे भी कमजोर वर्गों को साथ रखना है और उनके हक की बात हर जगह रखनी है.
सांसद ने कहा कि एसआई भर्ती को रद्द करवाने के लिए आरएलपी ने लंबी लड़ाई क्योंकि मेहनतकश युवाओं के हित की लड़ाई लड़नी जरूरी थी. उन्होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की बात भी हमने की है और करवाकर रहेंगे. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि खरनाल में तेजाजी का भव्यतम मंदिर बने इसके लिए वो पूरा सहयोग करेंगे और सहयोग करवाएंगे साथ ही कहा कि हमारा सपना है कि खरनाल में तेजाजी का भव्य मंदिर बने.
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और जनता में भारी जोश है. ऐसे में 2028 में राजस्थान में बड़ा बदलाव आरएलपी करेगी. सांसद ने कहा प्रदेश में कही भी तेजाजी का मेला हो, जन सैलाब उमड़ता है, जो सामाजिक जागृति के सकते है.
उन्होंने कहा कि तेजाजी सभी वर्गों के आराध्य हैं और एक हजार वर्ष से किसान वर्ग उन्हें अपने लोक देवता के रूप में पूजता आया है. मारवाड़ की परंपरागत वेशभूषा में श्रद्धालुओं के जत्थे खरनाल पहुंचे हैं. खरनाल स्थित तेजाजी मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ा रहे हैं और तेजाजी महाराज की ज्योत के दर्शन करके मन्नत मांगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंNagaur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!