Didwana news: डीडवाना में मकराना नगर परिषद कार्यालय के बाहर सीवरेज के चौक होने के बाद एकत्रित गंदे पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ आकर्षित होकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने मंगलवार को धरना दिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Didwana news: राजस्थान के डीडवाना में मकराना नगर परिषद कार्यालय के बाहर सीवरेज के चौक होने के बाद एकत्रित गंदे पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ आकर्षित होकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने मंगलवार को धरना दिया.
आपको बता दें कि नगर परिषद कार्यालय में जारी शहरी सेवा शिविर में विधायक पहुंचे, तो नगर परिषद कार्यालय के बाहर सीवरेज चौक होने से गंदा पानी एकत्रित हो रखा था, जिससे मार्ग पर चलना दुश्वार हो रखा था. विधायक ने स्थानीय प्रशासन से समस्या का समाधान करने को कहा. जिस पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया.
इसके बाद विधायक गुस्सा होकर कुछ निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ गंदे पानी में जाकर बैठ गए, जहां पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं मकराना उपखंड अधिकारी व नगर परिषद के प्रशासक अंशुल सिंह मौके पर पहुंचे और समझाईश की कोशिश की, तभी मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत अग्रेसिव हो गए और मकराना एसडीएम को धक्का दे दिया.
यह भी पढ़ें- रींगस कस्बे में स्कूल से 4 बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता, कुछ ही घंटों में पुलिस ने ढूंढा
साथ ही हाथ पकड़ कर सिवरेज की ओर ले जाने लगे, जिसका वीडियो भी सामने आया. इसके बाद विधायक खुद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए. बताया जा रहा है कि सिवरेज में पानी की रुकावट आने की वजह से चैम्बर से पानी बाहर सड़क पर आ गया और सड़कें पानी से लबालब हो गई थी. वहीं विधायक द्वारा एसडीएम के साथ बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंNagaur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!