Man killed Chinkara: राजस्थान में फिर सामने आया हिरण शिकार का मामला! नागौर के खींवसर में युवक ने हिरण के बच्चे का शिकार कर उसकी खाल उतारकर फोटो पोस्ट की. तस्वीरें वायरल, कार्रवाई की मांग.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर हिरण के शिकार कर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नागौर के खींवसर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने हिरण के बच्चे का शिकार करने के बाद उसकी खाल उतारकर तस्वीरें खींचीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इस घिनौनी हरकत की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. लोग प्रशासन से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Corona Update: राजस्थान में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, तेजी से पसार रहा पैर, 16 लोगों पर किया अटैक
प्रशासन पर दबाव है कि वह इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे और वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए. यह घटना वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है.
बाड़मेर में भी हिरण का शिकार, लोगों ने दिया धरना
बाड़मेर जिले में वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है, जहां आगौर गांव में दो चिंकारा हिरणों के अवशेष प्लास्टिक के कट्टों में भरकर फेंके हुए मिले। बिश्नोई समाज और वन्यजीव प्रेमियों ने शिकार के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू कर दिया है और दूसरे दिन भी धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शवों को डीप फ्रीजर में रखकर फॉरेंसिक जांच की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!