Nagaur News: सहदेव हत्याकांड में बड़ा अपडेट, लिव-इन पार्टनर करिश्मा चौधरी की भी मौत

Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले के जायल के सहदेव हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट आया है. पूर्व मृतक सहदेव भाकर की लिव-इन पार्टनर करिश्मा चौधरी की भी मौत हो गई है. करिश्मा चौधरी अपने परिजनों को फांसी के फंदे से झूलती मिली. दूसरी तरफ नागौर में ही एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मार ली.
 

Nagaur News: सहदेव हत्याकांड में बड़ा अपडेट, लिव-इन पार्टनर करिश्मा चौधरी की भी मौत

Nagaur News: जिले के जायल के सहदेव हत्याकांड मामले में नया अपडेट सामने आया है. सहदेव संग लिव इन में रहने वाली करिश्मा ने भी सुसाइड कर लिया. लिव-इन की वजह से नाराज नाराज लड़की के परिजनों ने सहदेव का अजमेर से अपहरण कर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद करिश्मा आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही थी. यह मामला जायल के रोल थाना क्षेत्र के रातंगा गांव का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, सहदेव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. 26 जून की सुबह करिश्मा चौधरी अपने परिजनों को फांसी के फंदे से झूलती मिली. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बता दें कि 14 जून को जब सहदेव एग्जाम देने अजमेर गया था तो करिश्मा के परिवार वालों ने उसे किडनैप कर पीट-पीट कर मार डाला था. इसके बाद उसकी बॉडी को एक खेत में फेंककर फरार हो गए थे. इस हत्याकांड के 3 आरोपियों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है.


बताया जा रहा है कि महज 11 साल की उम्र में ही करिश्मा चौधरी का बाल विवाह हो गया था. 20 साल की होने पर उसे कॉलेज टीचर सहदेव भाकर से मोहब्बत हो गई. उसे बाल विवाह होने की बात पता थी पर वह उसे नहीं मानने को तैयार नही थी. तरनाऊ गांव में नर्सिंग की पढ़ाई करने पहुंची करिश्मा ने कॉलेज टीचर सहदेव भाकर को दिल दे बैठी. उसने उसके साथ जीने-मरने की कस्में खा ली. करिश्मा के घरवालों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़े नागौर की एक और खबर
Nagaur News: पहले रिटायर्ड फौजी ने पहले अपने साले को मारी गोली, फिर खुद को मारी गोली

नागौर के नोखा चांदावता मे हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां रिटायर्ड फौजी ने पहले अपने साले को गोली मारी. फिर खुद को मार ली. वारदात से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया. वीडियो के साथ अपनी आपबीती सुनाई है.


हत्याकांड की सूचना मिलते ही गोटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक फौजी बीएसएफ से रिटायर्ड था. मृतकों की पहचान रिटायर्ड फौजी मनरूप रॉयल और पप्पू राम मेघवाल के रूप मे हुई. हत्याकांड का कारण प्रथम दृष्टिया पत्नी से परेशान होना बताया जा रहा है.

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

ये भी पढ़ें-

Trending news