Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना जिले के नावां आबाकरी दल द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशा अनुरूप कार्यवाही करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजे कसने का कार्य कर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रखा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Deedwana News: डीडवाना जिले के नावां आबाकरी दल द्वारा राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशा अनुरूप कार्यवाही करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजे कसने का कार्य कर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रखा है.
नावा आबाकरी दल नावां द्वारा जिला आबाकरी अधिकारी दाना राम के निर्देशन में मुखबिर से मिली सूचना पर टोडास ग्राम में एक रिहायसी मकान में अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर जिले की संयुक्त टीमों द्वारा छापा मार कर अवैध नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.
मौके से अवैध शराब बनाते हुए मुकेश जाट पुत्र गोविंद जाट निवासी टोडास को उसके रिहायसी मकान से गिरफ्तार किया गया है. एक मौके एक आरोपी बलदेव मौके से फरार हो गया. पेट्रोलिंग ऑफिसर एल आर बेड़ा ने बताया कि मौके से 1800 नकली शराब भरे GSM हॉलमार्क के पव्वे व एक शराब बनाने में काम में ली जाने वाली मशीन कार्टून, ढक्कन, खाली पव्वे, 200 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है.
आबाकारी विभाग द्वारा गत 15 दिन पहले भी बड़ी कार्यवाही करते हुए नावां के लीचाना ग्राम में एक रिहायसी मकान से हजारो लीटर स्प्रिट व शराब बनाने के उपयोग में ली जाने वाली दो महीने व 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया था. आबाकरी दल द्वारा राजस्थान सरकार के मुखिया भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन को सुरक्षा देने का संकल्प के अनुरूप कार्य करते हुए अवैध नकली शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का कार्य कर रहा है. एल आर बेड़ा ने कहा कि आबाकरी दल लगातार जिला अधिकारियों के निर्देशों की पालना में ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
पढ़ें नागौर की एक और खबर
Nagaur News: मकराना में स्कूल के एओ ने खुद को लगाई आग, आत्मदाह की कोशिश के बाद मचा हड़कंप
Nagaur News: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना के एओ ने सोमवार सुबह विद्यालय में जाकर खुद को आग लगा ली. जानकारी के अनुसार विद्यालय में साफ सफाई का काम कर महिला ने देखा तो चिल्लाकर भागते हुए बाहर आई और आसपास के लोगों को बुलाया. जिसके बाद लोगों ने बाबू को बाइक पर पास में ही मौजूद राजकीय उपजिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ. जावेद आलम ने उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर अजमेर रैफर कर दिया.
सूचना मिलने पर मकराना थाने के एएसआई अयूब खां भी अस्पताल पहुंच गए और घायल का पर्चा बयान लिया. इस दौरान बाबू के परिजन भी अस्पताल आ गए. आपको बता दे कि विद्यालय में एओ के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय रामअवतार पुत्र श्रीकिशन शर्मा मानसिक रूप से तनाव में थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Nagaur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!