Nagaur News : सावन के पवित्र महीने के अंतिम सोमवार पर नागौर के प्रताप सागर तालाब की पाल पर बर्फानी बाबा की जीवंत झांकी सजाई गई. बर्फानी बाबा की आरती करने के लिए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के साथ पूरा शहर उमड़ा.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Nagaur News : सावन के महीने में नागौर में बाबा बर्फानी की झांकी सजी जिसमें बाबा बर्फानी के निकट ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस, 5 स्वदेशी मिसाइल और फाइटर जेट की का प्रदर्शन किया गया. मुख्य मंच वसुंधरा एंड टीम ने शिव परिवार समेत कई झांकियां प्रस्तुत की गयी. बड़लेश्वर महादेव मंदिर और जबरेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में लोगों की जोरदार भीड़ उमड़ी.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए. आयोजन समिति के कार्यकर्त्ताओं ने 4 घंटे में बाबा बर्फानी की झांकी तैयार की. सावन के अंतिम सोमवार को दिनभर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. महादेव को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के साथ ही बिल्वपत्र, धतूरा आदि अर्पित करने की श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही.
मंदिरों में श्रद्धालुओं के अर्चन से माहौल आस्था के रंग में रंगा रहा. प्रताप सागर तालाब की पाल पर स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 141 बर्फ की शिलाओं से अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई. करीब 14 हजार किलो की बर्फ शिलाओं से सजे बाबा बर्फानी का मनोरम दृश्य सजाया गया.
बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महादेव के जयघोष के साथ पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरा माहौल महादेव के रंग में रंग दिया. जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बाबा बर्फानी की महाआरती की.
महाआरती के दौरान प्रतापसागर तालाब की पाल सहित आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. नया दरवाजा हनुमान मंदिर और प्रतापसागर पाल के साथ ही सोनीजी की बाड़ी से बाबा बर्फानी की ओर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई. हर कोई बाबा बर्फानी के दर्शनों के साथ उनका आशीर्वाद पाने की होड़ में लगा रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं nagour news की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!