Nagaur Crime News: राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां मां, बेटा और बेटी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मौके से 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है.
Trending Photos

Rajasthan News: नागौर जिले के डेगाना कस्बे में डेगाना- मकराना रेलवे ट्रैक पर चांदारुण रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक ही परिवार के मां, बेटा और बेटी तीनों ने एक साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है. दर्दनाक हादसे में जहां मां और बेटे का सिर ही धड़ से कट कर अलग हो गए. तो वहीं बेटी की भी दर्दनाक मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई. घटना के बाद सूचना पर मौके पर डेगाना जीआरपी रेलवे पुलिस प्रभारी पुनाराम नायक मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, तो वहीं, आरपीएफ पुलिस व डेगाना पुलिस थाने को भी सूचना दी गई.
मां सहित बेटा व बेटी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की खुदकुशी
सिविल पुलिस का मामला होने पर डेगाना पुलिस ने तीनों के शव को रेलवे ट्रैक से उप जिला अस्पताल में लाकर मोर्चरी में रखा गया. मिले आधार कार्ड और सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, सूचना के आधार पर महिला के पति, उनके परिजनों को फोन किया गया है. हादसे में पहचान शारदा पत्नी विजयपाल बुडानिया उम्र 43 वर्ष, बेटा निखिल बुडानिया पुत्र विजयपाल उम्र 22 वर्ष व अंशु पुत्री विजयपाल जाट उम्र 16 वर्ष निवासी थिरपाली छोटी, जिला चूरू, हाल निवासी जयपुर की मौत हो गई.
महिला ने सुसाइड नोट में लगाए कई लोगों पर गंभीर आरोप
अस्पताल में परिजन और लोग दोपहर को पहुंचे. वहीं पुलिस को मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू की. सुसाइड नोट में परिवार सहित कई लोगों से कर्ज लेने, चुकाने, ब्याज बहुत ज्यादा भरने और मकान फ्लैट आदि गाड़ियों के बारे में भी उल्लेख किया गया है. पति, पति के भाई और अन्य परिजनों सहित अन्य लोगों पर भी अलग-अलग सुसाइड नोट में आरोप लगाए गए हैं. वहीं पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के पीहर पक्ष के परिजनों को सुपुर्द कर दिया.