पहले फोन पर जान से मारने की मिली धमकी, फिर दो दिन बाद पेड़...

Rajasthan Crime: डीडवाना जिले में नावां के बवली गुढ़ा और उलाना के बीच रास्ते में आज एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

पहले फोन पर जान से मारने की मिली धमकी, फिर दो दिन बाद पेड़...
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के डीडवाना जिले में नावां के बवली गुढ़ा और उलाना के बीच रास्ते में आज एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और नावां पुलिस को सूचना दी.

मृतक की पहचान लादूराम पुत्र अमराराम गुर्जर, निवासी बवली (तहसील नावां, जिला डीडवाना-कुचामन) के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना पर नावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान कुचामन सीओ अरविंद विश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतक के भतीजे भेरूराम ने बताया कि "मेरे चाचा लादू राम को दो दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी और आज शव पेड़ पर लटका मिला है. परिवारजन इस घटना को हत्या मानते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा. FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. इस मामले पर समाजसेवी महावीर सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है.

प्रशासन को निष्पक्ष जांच करते हुए परिजनों को न्याय देने की मांग की है. प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे. पुलिस की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर अब पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंNagaur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More