Nagaur News: वकीलों का पुलिस के खिलाफ विरोध, मारपीट के बाद राजस्थान में हड़ताल, पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग पर अडिग

Nagaur News: डीडवाना कुचामन जिले के मारोठ ग्राम में तीन दिन पूर्व एक अधिवक्ता के साथ थाने पर किसी प्रकरण में बात करने जाने पर थानेदार द्वारा गन्दी गालियां निकालते हुए मारपीट की थी और बिना किसी मामले के कपड़े खुलवाकर हवालात में बन्द कर दिया था वकीलों के दबाव के कारण सुबह रिहा किया गया था. अधिवक्ता गोपाल सिंह राजलिया के पक्ष में राजपूत समाज ने भी दो दिन तक मारोठ थाने के सामने धरना दिया.

Nagaur News: वकीलों का पुलिस के खिलाफ विरोध, मारपीट के बाद राजस्थान में हड़ताल, पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग पर अडिग

Rajasthan News: वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद राजस्थान में वकीलों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक थानेदार ने एक वकील के साथ मारपीट की. इसके विरोध में वकीलों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया और राजस्थान बार एसोसिएशन जयपुर ने भी हड़ताल की चेतावनी दी. वकीलों ने मारोठ थानेदार और पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है और कहा है कि उनकी मांगें नहीं माने जाने तक वे हड़ताल पर रहेंगे. इस मामले में नावां बार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है.

जिसके कारण थानेदार व 2 कॉन्सटेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया था. अब नावां बार संघ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक थानेदार सहित सभी कार्मिकों को निलंबित नही किया जाता है ओर अधिवक्ता गोपाल सिंह द्वारा दी गई प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नही की जाती है. तब तक नावां बार संघ न्यायिक कार्य पूर्णता बन्द रखेगा. राजस्थान बार एसोसिएसन जयपुर ने भी हड़ताल की चेतावनी दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम नावा SDM को ग्यापन सौप कर जल्द कार्यवाही की मांग की गई है, साथ ही पुलिस द्वारा दर्ज करवाई गई अनुसूचित जनजाति एक्ट में रिपोर्ट दर्ज नही करने के आदेश देने की मांग की है. 

 

ज्ञापन में बताया कि समय पर कार्यवाही नही की गई तो समूचे राजस्थान में वकीलों का उग्र आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी. मारोठ थानेदार शंकरलाल का वकील के साथ किया गया कृत्य गेर जिमेदराना है , थानेदार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट तक को गालियां दी व सभी शराब के नशे में थे.

Trending news