प्रशासन और सरकार ने नहीं ली सुध, मदद को तरस रहा परिवार, जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में नागौर के संदीप सोनी समेत चार युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन और सरकार ने कोई सुध नहीं ली. वहीं मृतकों के गहने व पैसे गायब होने पर भी सवाल उठाए गए.

प्रशासन और सरकार ने नहीं ली सुध, मदद को तरस रहा परिवार, जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Image Credit: nagaur news

Nagaur News: जम्मू-कश्मीर के वैष्णोदेवी अर्धकुवांरी में 22 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन ने कई परिवारों को उजाड़ दिया. इस हादसे में राजस्थान के चार युवकों की जान चली गई, जिनमें से एक नागौर निवासी संदीप सोनी और तीन चूरू जिले के सुजानगढ़ के थे. चारों आपस में रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मृतकों के पार्थिव शरीर उनके-अपने गांव पहुंचाए गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

घर के अकेले कमाने वाले थे संदीप
नागौर के संदीप सोनी की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. संदीप दो छोटे बच्चों के पिता थे और घर में अकेले कमाने वाले थे. उनकी असामयिक मृत्यु से बूढ़े माता-पिता और छोटे बच्चों का सहारा छिन गया. परिजनों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद अब तक न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि परिवार की सुध लेने आया.

Add Zee News as a Preferred Source

परिवार वाले रह गए अकेले
परिवार ने दुख जताया कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी उन्हें अकेला छोड़ दिया गया है. आस-पड़ोस के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और संदीप को बेहद मिलनसार व्यक्ति बताते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मुश्किल समय में सरकार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

परिवार वालों ने लगाया आरोप
परिजनों ने एक और गंभीर आरोप लगाया कि जब शव उन्हें सौंपा गया, तब संदीप और अन्य मृतकों के गले और हाथों में पहने सोने की चेन और साथ रखे पैसे गायब थे. उनके पास से केवल एक घड़ी मिली, जबकि परिवार का कहना है कि उनके बच्चों और भाईयों के पास सोना और नकद रकम थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Nagaur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author