&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले में मकराना विधानसभा सीट के विधायक और डीडवाना कुचामन के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर गेसावत का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें विधायक गेसावत कॉलेज के प्रिंसिपल को अपशब्द कहते सुना जा रहा है.
यह वीडियो खुद जाकिर गेसावत की फेसबुक पोस्ट में नज़र आ रहा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक कॉलेज के प्रिंसिपल पर नाराजगी जाहिर करते हुए नज़र आ रहे हैं और गुस्से गुस्से में प्रोफेसर को कुत्ता तक कहते सुनाई दे रहे हैं. जाकिर गेसावत वीडियो में प्रिंसिपल के लिए कह रहे हैं कि उस कुत्ते को निकालो यहां से और दूसरी जगह लगाओ.
इस मामले में आज डीडवाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गेसावत से सवाल पूछा गया तो गेसावत इस बात से बिल्कुल मुकर गए. जबकि यह वीडियो खुद उनके ही फेसबुक पोस्ट पर लाइव था. जब उनके खुद के फेसबुक पोस्ट का हवाला दिया गया तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि वो प्रोफ़ेसर के नाम पर धब्बा है.
एक दिन पूर्व मकराना में राजकीय महाविद्यालय में छात्रों द्वारा कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. घटना कि जानकारी मिलने के बाद विधायक गेसावत कॉलेज पहुंचे थे और कॉलेज के स्टॉफ और छात्रों के सामने ही प्रिंसिपल के खिलाफ यह अपशब्द कहते नज़र आए थे. उनकी इस लाइव पोस्ट को अबतक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. विधायक महोदय के ये बिगड़े बोल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं. दूसरी तरफ शिक्षक समाज में इसको लेकर रोष देखा जा रहा है.
लोगों का कहना है कि विधायक को इस तरह की अमर्यादित भाषा उपयोग लेने की बजाय अगर कोई शिकायत थी तो उसकी जांच करवानी थी. जानकारी में यह भी आ रहा है कि किसी कर्मचारी और छात्रों की बिना आए हाजरी लगाने के मामले में दवाब बनाने के लिए यह पुरा दबाव बनाया जा रहा था. जिसके लिए प्रिंसिपल ने विधायक महोदय को फोन पर मना कर दिया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Nagaur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!