युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Rajasthan Viral Video: डीडवाना जिले में मकराना सीओ सर्किल के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करते हुए एक युवक को पेड़ से बांधकर दरिंदों ने सामूहिक रूप से दर्दनाक मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के डीडवाना जिले में मकराना सीओ सर्किल के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करते हुए एक युवक को पेड़ से बांधकर दरिंदों ने सामूहिक रूप से दर्दनाक मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस मामले में युवक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया गया है.

उधर परस्पर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला भी दर्ज हुआ है. वहीं पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है. थाने क्षेत्र के एक गांव में 6 जून रात्रि को दो युवक एक घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म करने का प्रयास व कपड़े उतारने का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि 6 जून रात्रि 12 बजे दो युवक राकेश एंचरा व हितेश रॉड ने दीवार फांदकर घर में आकर मेरी चारपाई पर बैठकर मेरे कपड़े उतारकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे, तो मैंने हो हल्ला किया तो परिजन जागकर दोनों का पीछा कर पकड़ लिया.

इसके बाद 112 पर कॉल कर गच्छीपुरा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने रात्रि 3 बजे राकेश को थाने लेकर गई. वहीं दूसरे आरोपी को सुबह पुलिस थाने ले गई. अगले दिन दोनों पक्ष थाने में पेश होकर आपसी राजीनामा करने पर मामला दर्ज नहीं करवाया. जिसपर पुलिस ने मजबूरन दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार करने पड़े.

वहीं दूसरी ओर एक युवक के साथ रात्रि में विवाहिता के परिजनों द्वारा पेड़ से बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर युवक ने गुरुवार को ही 7 नामजद सहित 3 अन्य लोगों पर मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच शुरू की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़ें-

Trending news