जम्मू भूस्खलन हादसे में संदीप सोनी की मौत: परिजनों ने स्थानीय प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर के वैष्णोदेवी में भूस्खलन हादसे में राजस्थान के 4 युवकों की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप. संदीप सोनी के परिवार ने कहा- ना प्रशासन, ना जनप्रतिनिधि, कोई सहायता को नहीं आया. दुखों का पहाड़ टूटा!

जम्मू भूस्खलन हादसे में संदीप सोनी की मौत: परिजनों ने स्थानीय प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: जम्मू कश्मीर के वैष्णोदेवी के अर्ध्दकुमारी मे 22 अगस्त को हुए भूस्खलन मे राजस्थान के चार युवको की मौत हो गई. जिसमे एक नागौर व तीन चुरू जिले के सुजानगढ़ निवासी थे.चार आपस मे रिश्ते मे भाई थे. वही चारो के पार्थिव शरीर उनके पृथक गांव भी पहुंच गये और अंतिम संस्कार भी हो गया. लेकिन अब नागौर मे मृतक संदीप सोनी के परिजनों ने सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है.

उन्होंने कहा कि इतनी बडी घटना हुए दो छोटे छोटे बच्चों के पिता का सिर से साया उठ गया. बूढे मा बाप बिन बेटे के हो गये घर मे कमाने वाला चला गया लेकिन ना ही कोई प्रशासन का नुमाइंदा यहा कोई सुद लेने पहुंचा और ना ही सरकार की ओर से जनप्रतिनिधि. परिवार पर दुखो का पहाड टूट पडा परिवार के साथ आसपडोस के लोगो की भी इस घटना को सूनने के बाद आंखे नम हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

पडोसियो ने बताया कि संदीप बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था. घर मे बूढे मा बाप है दो छोटे बच्चे है घर मे अब कोई कमाने वाला नही है ऐसे मे सरकार को परिवार की सहायता करनी चाहिए. और प्रशासन को भी यहा आना चाहिए.

वहीं परिजनों ने बताया कि हमारे चारो भाईयो के गले व हाथो मे सोने के भी चैन थी, जेब मे पैसे भी थे लेकिन हमे बोडी के साथ कुछ नही मिला केवल एक घडी मिली है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author