पाली में जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में लगी आग, मारवाड़ जंक्शन पर मचा हड़कंप

Pali News: राजस्थान में पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि इंजन में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. देखते ही देखते प्लेटफॉर्म और रेलवे यार्ड पर अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को रेलवे यार्ड में खड़ा कर दिया गया.

पाली में जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में लगी आग, मारवाड़ जंक्शन पर मचा हड़कंप
Image Credit: Pali NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pali News: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि इंजन में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

जैसे ही इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया, मौके पर मौजूद जीआरपी थाना जाब्ता ने तुरंत ट्रेन को रुकवा दिया. देखते ही देखते प्लेटफॉर्म और रेलवे यार्ड पर अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को रेलवे यार्ड में खड़ा कर दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन के आला अधिकारी और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गए. आग लगने की खबर के बाद फायर सेफ्टी टीम भी सतर्क हो गई. गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया.

तकनीकी खामी को किया गया दूर
करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. इस दौरान रेलवे के सहायक इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर इंजन की जांच की. तकनीकी खामी की मरम्मत कर दी गई और आग लगने की वजह इंजन के पावर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट बताई गई. इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

पढ़ें पाली की एक और खबर
21 वीं सदी में भी रोहट के गांवों में विकास आमजन से है कोसों दूर
पाली जिले के रोहट उपखंड के दीवांदी गांव में विकास की कमी एक बार फिर उजागर हो गई. यहां ग्रामीणों को अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील अवसर पर भी भारी संघर्ष झेलना पड़ा. गांव के 19 वर्षीय युवक भैराराम सुथार की मौत के बाद जब परिजन शवयात्रा लेकर श्मशान घाट की ओर निकले, तो उन्हें रास्ते में बह रहे 2 से 3 फीट गहरे पानी से गुजरना पड़ा. ग्रामीणों ने कंधों पर अर्थी उठाए हुए तेज बहाव को पार किया.

शवयात्रा के साथ लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बमुश्किल पानी पार कर सकी. हर किसी के चेहरे पर डर और असुविधा साफ झलक रही थी. श्मशान घाट तक न तो पक्का रास्ता है और न ही कोई रपट. बरसात में नदी का पानी उफान पर आने से श्मशान मार्ग डूब जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस रास्ते का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक हर बरसात में शवयात्रा के समय ऐसी समस्याएं झेलनी पड़ेंगी.

गांव के लोगों ने उपखंड प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समस्याएं उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pali Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More