Rajasthan Crime: पति की मौत के 14 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया केस, फिर जो कहा जानकर घूम जाएगा आपका भी सिर

Pali Crime News: पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने में एक महिला ने कोर्ट के माध्यम से अपने पति की हत्या का मामला दर्ज करवाया है, जबकि पति की मौत को 14 वर्ष बीत चुके हैं. महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या षड्यंत्र पूर्वक की गई थी.

Rajasthan Crime: पति की मौत के 14 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया केस, फिर जो कहा जानकर घूम जाएगा आपका भी सिर

Rajasthan News: पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को 14 साल पुराने रहस्य की गहराई में धकेल दिया है. एक महिला ने कोर्ट के जरिए अपने पति की हत्या का मामला दर्ज करवाया है, जबकि उसके पति की मौत को 14 वर्ष बीत चुके हैं. यह मामला अब पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण पहेली बन गया है.

महिला के अनुसार, वर्ष 2010 में उसके पति कुछ परिचितों के साथ झारखंड घूमने गए थे. उस यात्रा के बाद से ही उसका अपने पति से संपर्क नहीं हो पाया. महिला ने बताया कि उस दौरान परिचितों ने भी उसे गुमराह करने की कोशिश की और तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया. इस घटना के बाद महिला ने कई प्रयास किए अपने पति का पता लगाने के लिए, लेकिन वह असफल रही.

हालांकि, अब इतने वर्षों बाद महिला ने झारखंड जाकर अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की. वहां उसे यह जानकारी मिली कि उसके पति की मौत हो चुकी है. इस खुलासे के बाद महिला ने मामले को हत्या का रूप देते हुए 7 जनों के खिलाफ षड्यंत्र रच कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत किसी सामान्य घटना का परिणाम नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी. महिला ने अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस के लिए यह मामला बेहद चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घटना को हुए एक लंबा समय बीत चुका है. 14 वर्षों के बाद सबूत जुटाना और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाना आसान नहीं होगा. हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उन 7 आरोपियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें-

Trending news