चिकित्सा विभाग की सोजत में कार्रवाई, दो लैब को सील किया गया

Pali News: सोजत सिटी, चिकित्सा विभाग की टीम ने सोजत सिटी में कार्यवाही करते हुए आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में तीन लैब पर कार्यवाही की है.

चिकित्सा विभाग की सोजत में कार्रवाई, दो लैब को सील किया गया
Image Credit: Pali News

Pali News: सोजत सिटी, चिकित्सा विभाग की टीम ने सोजत सिटी में कार्यवाही करते हुए आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में तीन लैब पर कार्यवाही की है. सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में भारी अनियमितता पाई जाने पर दो लैब को सील किया गया. वहीं एक लैब को सात दिवस में पाई गई कमियों को सुधारने के निर्देश दिए है.

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में की गई. इस कार्यवाही में इस लैब पर सीएमएचओ कार्यालय से जारी लाईसेंस भी नहीं पाया गया. इसी लैब में बायो मेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम सही तरीके से निस्तारित नहीं पाया गया. पोल्यूसन कंट्रोल संबंधी, स्टाॅफ भी योग्यताधारी नहीं मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही इसी लैब में एक्स-रे मशीन में एक्स-रे करने वाले रेडियोग्राफर भी नहीं मिला. खिड़की दरवाजों पर लीड शील्ड नहीं पायी गई। इसी तरह पूरण डायग्नोस्टिक सेंटर का भी निरीक्षण किया गया. इसी लैब में भी लैब में एक्स-रे मशीन में एक्स-रे करने वाले रेडियोग्राफर भी नहीं मिला.

खिड़की दरवाजों पर लीड शील्ड नहीं पायी गई. साथ ही कई तरह की अनियमितताएं मिली. चिकित्सा विभाग की टीम ने गंभीरता से लेते हुए इन दोनों लैब को सील कर दिया. साथ ही तीसरी लैब शिवाय एक्स-रे लैब में कम अनियमितताएं मिलने पर सात दिवस में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.