&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pali News : बॉलीवुड फिल्म बाजीगर का एक सुपरहिट डायलॉग है कि " हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं " और यह डायलॉग कहीं ना कहीं राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 के रिजल्ट में 105 भी रैंक हासिल करने वाली याशिका कच्छवाह पर ठीक बैठता है, क्योंकि यशिका ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी से पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की तैयारी की थी, लेकिन जब वहां सक्सेज नहीं मिली तब ठान लिया कि अब राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अपने आप को स्थापित करके रहेंगी.
ऐसे में याशिका बताती है कि परिवार और फ्रेंड ने उन्हें हमेशा हौसला दिया और इस हौसले की वजह से वह लगातार मेहनत कर आज इस मुकाम पर है, याशिका ने ये भी कहा कि उनके दादाजी स्व उम्मेदसिंह कच्छवाह जो कि रानी नगरपालिका के 2 बार चेयरमैन रहे है, उनकी हमेशा से इच्छा रही है कि उनकी पोती किसी बड़े पद पर जाकर जनता की सेवा करें और अब दादा का सपना पूरा भी हुआ है.
याशिका ने बताया कि वह अपने परिवार से दूर रहकर अपनी मेहनत को सफलता में बदलने की पूरी कोशिश में जुट थी और तभी आज परिवार के हर सदस्य को गर्व है. वही के साथ पूरे जिले को भी नाज है कि जिस संकल्प के साथ याशिका कच्छवाह ने मेहनत के साथ पढ़ाई की आज उसका रिजल्ट सभी के सामने है,
पाली जिले की रानी कस्बे की मूल निवासी याशिका कच्छवाह ने जोधपुर और जयपुर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह बताती है कि परिवार के साथ दोस्तों का जो सपोर्ट उसके साथ रहा वह सफलता की मुख्य भूमिका है.
याशिका कच्छवाह के पिता विपिन कच्छवाह का रानी कस्बे में ही पेट्रोल पंप है और कई वर्षों से रानी में ही व्यापार कर रहे हैं और अपनी बेटी की सफलता पर विपिन कच्छवाह कहते हैं कि "मेरी बेटी मेरा गुमान है "
याशिका कच्छवाह की सफलता की कहानी पुरानी है लेकिन उन सभी अभ्यर्थियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगी जो प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं और मेहनत कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pali Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!