Pali News: पाली की माटी से बने सिकोरे में अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर चाय दी जाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जब वे सिकोरा बनाने की यूनिट पर पहुंचे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pali News: राजस्थान के पाली की माटी से बने सिकोरे में अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर चाय दी जाएगी. यह घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अपने गृह जिले पाली दौरे के दौरान लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जब वे सिकोरा बनाने की यूनिट पर पहुंचे.
तब वहां इस पूरे प्रक्रिया को देखकर खुश हो गए और तभी उन्होंने यह निर्णय लिया कि उनके गृह जिले की माटी की महक पूरे देश में अपनी खुशबू बिखेरेंगी. पाली की माटी से बनने वाले सिकोरे को लेकर केंद्रीय रेलमंत्री की घोषणा के बाद निश्चित रूप से पाली में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
वहीं सरकार भी जिस प्लास्टिक कप से छुटकारा पाना चाहती है, उसमें भी कहीं ना कहीं यह माटी के सिकोरे राहत प्रदान करेंगे. पाली में लघु उद्योग भारती द्वारा सिकोरा उद्योग के लिए मशीन का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें इस मशीन की लागत 3.50 लाख रुपए है.
वहीं पाली में अब तक 12 मशीने स्थापित की जा चुकी है, जिसमें लगभग प्रतिदिन एक मशीन से 6000 हजार सिकोरे तैयार किए जाते हैं. रीको औद्योगिक क्षेत्र में लगे सिकोरा बनाने के प्लांट मालिक नरपतसिंह ने बताया कि सिकोरा बनाने की माटी मेरे गांव खेतावास के तालाब से लाते हैं, जिसमें कोई मिलावट नहीं की जाती है.
वहीं इन सिकोरो को पाली सहित ओम बन्ना, नाडोल, खाटू श्यामजी, सोनाणा, खेतलाजी स्थानों पर भी भेजता हू, लेकिन अब रेलमंत्री की घोषणा के बाद हजारो की संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं, जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है.
देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर मिट्टी के सिकोरो (कुल्लड़) में चाय मिलने की घोषणा के बाद यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साझा की, तो प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक हो गए. उन्हें अपने वे बचपन के दिन याद आ गए, जब वह रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे.
ऐसे में रेल मंत्री वैष्णव की घोषणा की बात पर उन्होंने कहा कि भारत में हम जिस कल्पना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं कि भारत स्वच्छ और स्वस्थ रहे ऐसे में मिट्टी के सिकोरे का उपयोग कहीं ना कहीं प्लास्टिक मुक्त करवा और कैंसर जैसी भयानक बीमारी से भी आम लोगों को निजात दिलाएगा. बताएं यह भी जा रहा है कि नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पाली की सिकोरे (कुल्लड़ ) चर्चा में रहेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPali Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!