Ajmer Sex Scandal: अजमेर सेक्स स्कैंडल: हाईकोर्ट ने आरोपियों को दी जमानत। 1992 में अजमेर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की 100 से अधिक छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ गैंगरेप और अश्लील तस्वीरें खींचने का सिलसिला सामने आया था। क्या अब मिलेगा पीड़ितों को न्याय?
1/7
Ajmer Sex Scandal
राजस्थान हाईकोर्ट ने अजमेर के 1992 के चर्चित फोटो ब्लैकमेल कांड में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट द्वारा दिए गए आजीवन कारावास के फैसले पर रोक लगाते हुए मुख्य आरोपियों नफीस चिश्ती, इकबाल भाटी, सलीम चिश्ती और सैयद जमीर हुसैन समेत छह लोगों को जमानत दे दी है.
2/7
Ajmer Sex Scandal
यह मामला 32 साल बाद फिर सुर्खियों में आया है, जब पिछले साल 20 अगस्त 2024 को पॉक्सो कोर्ट ने इन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इस कांड में 100 से अधिक कॉलेज छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ गैंगरेप और अश्लील तस्वीरें खींचने का सिलसिला सामने आया था. हाईकोर्ट के फैसले ने पीड़ितों के जख्मों को फिर से हरा कर दिया है और अब वे नई कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं .
3/7
Ajmer Sex Scandal
1992 में अजमेर में हुए फोटो ब्लैकमेल कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मामले में 100 से अधिक कॉलेज छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनके साथ गैंगरेप और अश्लील तस्वीरें खींचने का सिलसिला सामने आया था. बदनामी के डर से कई छात्राओं ने आत्महत्या तक कर ली, जिससे समाज को गहरा आघात लगा.
4/7
Ajmer Sex Scandal
इस मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई और कुल 18 लोग इस कांड में आरोपी बनाए गए. यह घटना न केवल छात्राओं की जिंदगी बर्बाद करने वाली थी, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सबक बन गई. इस कांड के बाद से ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.
5/7
क्या है पूरा मामला?
32 साल पहले, 1992 में अजमेर में एक निजी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ एक भयानक घटना घटी. आरोपियों ने ख्वाजा गरीब नवाज के खादिम होने का फायदा उठाकर छात्राओं को बहला-फुसलाकर फार्म हाउस ले गए और उनके साथ गलत काम किया. इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया और उनकी सहेलियों के साथ भी गलत काम किया गया.
6/7
Ajmer Sex Scandal
इस मामले में करीब 100 प्रकरण सामने आए, जिनमें 18 आरोपी शामिल थे. इनमें से 9 आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ अलग मामला चल रहा है. एक आरोपी अभी भी फरार है और उसे भगोड़ा घोषित किया गया है.
7/7
Ajmer Sex Scandal
यह मामला पूरे देश को हिलाकर रख देने वाला था और इसके बाद से ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.