Bharatpur News: भरतपुर के झीलरा गांव में झाड़ियों में एक नवजात शिशु लहूलुहान हालत में मिला. बच्चे के मुंह पर महिला का अंडरगारमेंट बंधा था और शरीर पर जानवरों के काटने के निशान थे. ग्रामीणों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर है और NICU में इलाज चल रहा है. पुलिस और बाल कल्याण समिति जांच में जुटी है.
1/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
Bharatpur News: भरतपुर के सेवर थाना इलाके के झीलरा इलाके में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में पड़ा मिला. बच्चे के मुंह पर महिला के अंडर गारमेंट बंधा हुआ था. बच्चे के जंगली जानवरों ने भी जगह-जगह नोंच लिया है.
2/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
महिलाएं गांव के मोड़ पर लकड़ियां काट रही थी, इस दौरान उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो, उन्होंने बच्चे को उठाया. फिलहाल बच्चे को जनाना अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
3/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
भीम सिंह निवासी नगला झीलरा ने बताया की, झीलरा गांव के मोड़ पर कांटो की लकड़ी है. वहां पर बच्चा पड़ा हुआ था. बच्चे के मुंह महिला का अंडर गारमेंट्स बंधा हुआ था. वहां पर हमारे गांव की महिलाएं लकड़ी काट रही थी. उन्होंने जैसे ही बच्चे की आवाज सुनी तो, वह बच्चे के पास पहुंची.
4/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
महिलाओं ने गांव के लोगों को बच्चे के बारे में बताया, जिसके बाद गांव के लोग बच्चे को लेकर सेवर अस्पताल लेकर गए. जहां से बच्चे को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.
5/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 दो व्यक्ति एक नवजात बच्चे को जनाना अस्पताल लेकर आये हैं. बच्चे को देखकर लग रहा है कि पिछले 1 या 2 दिन के अंदर ही बच्चे का जन्म हुआ है. बच्चे की हालत गंभीर है.
6/6
infant thrown in bushes in jhilra area sewar bharatpur
बच्चे के नीचे से ब्लडिंग हो रही है. बच्चे को देखकर लग रहा है कि किसी जानवर से उस पर हमला किया है. बच्चे के हाथ पैर पर जानवर के काटने के निशान हैं. बच्चे के दाएं पैर की उंगली से खून बह रहा है. बच्चे की हालत नाजुक है. NICU वार्ड में बच्चे का इलाज किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद बाल कल्याण समिति की टीम बाद शिशु गृह पहुंची और बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई.