'यह मेरा आखिरी मैसेज है, घरवालों को बता देना...' लिखकर 21 साल के हिमांशू ने माही नदी में लगा दी छलांग

Published: Sep 02, 2025, 11:23 AM|Updated: Sep 02, 2025, 11:23 AM

Dunarpur News: राजस्थान में डूंगरपुर जले के चितरी थाना क्षेत्र में नीलकंठ -सिलोही पुल से एक युवक ने माही नदी में छलांग लगा दी. पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें 18 घंटे से नदी में तलाश कर रही है लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग सका है. इससे पहले युवक ने 28 ओर 11 सेकंड के 2 ऑडियो मैसेज अपने दोस्त को भेजे, जिसमें युवक ने कहा ये मेरा लास्ट मैसेज है, मेरे घर वालों को बोल देना. युवक का सोमवार को बर्थ - डे भी था.