Sikar Accident News: जिले के फतेहपुर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर ओसवाल शक्ति मंदिर के पास स्थित बाईपास के समीप एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना का शिकार हुई बस वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई थी, जो गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
1/7
2/7