Jaipur news: राजस्थान में कोटपूतली के विराटनगर के ग्राम छीत्तौली के बरड़ा की ढाणी में अवैध हथियार से खेलते समय 5 वर्षीय बालक देवांशू उर्फ देवा की गोली लगने से मौत हो गई. पिता मुकेश गुर्जर के पास बिना लाइसेंस का हथियार था, जिसे बच्चे ने खेलते हुए चला दिया. हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में अवैध हथियार रखने और लापरवाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
1/6
Viratnagar dewansh murder
Viratnagar, Jaipur News: ग्राम छीत्तौली के बरड़ा की ढाणी में घर में रखे अवैध हथियार से खेलते समय पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई. इसके बाद सोमवार को थाना पुलिस ने मृतक बच्चे का कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया. गौरतलब है कि रविवार को ग्राम छीत्तौली के बरड़ा की ढाणी में घर में रखे अवैध हथियार से खेलते हथियार का ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिससे पांच वर्षीय बालक देवांशू उर्फ देवा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों की ओर से स्थानीय थाना पुलिस में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नही करवाई गई.
2/6
Viratnagar dewansh murder
जानकारी के अनुसार, मृतक बालक के माता-पिता लोक संगीत के मशहूर सिंगर हैं, जो दोनों ग्रामीण क्षेत्र में स्टेज कार्यक्रम करते हैं. बालक की माता कान्हा गुर्जरी (धर्मा देवी) और पिता मुकेश गुर्जर दोनों मिलकर कार्यक्रम किया करते थे. पिता के अवैध शौक ने अपनी बच्चे की जान ले ली. अब दोनों के पास पक्षतावे के अलावा कोई और समाधान नहीं है. इस हादसे से आज सबब लेने की जरूरत है.
3/6
Viratnagar dewansh murder
उधर घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के डीओ विनोद कुमार ने मृतक देवांश के पिता मुकेश द्वारा लापरवाही पूर्वक दिये गए अवैध हथियार के खेलते हुए बच्चे से हथियार की गोली चलने से पांच वर्षीय बालक देवांश उर्फ देवा की मृत्यु हो जाने के सबंध में प्रकरण दर्ज करवाया है. डीओ ने दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार, रविवार दोपहर 2.15 बजे छितौली रघुनाथपुरा में खेत मे झगड़े की सूचना पर कांस्टेबल लालाजी और चालक नंदसिंह के साथ सरकारी वाहन से रवाना हुये. इसी दौरान 02.22 पीएम पर कंम्प्यूटर ऑपरेटर दलीपसिंह ने जरिये मोबाईल सूचना दी कि रघुनाथपुरा निवासी मुकेश कुमार गुर्जर के लड़के पांच वर्षीय देवांश उर्फ देवा के सिर से हथियार से गोली लगने से गंभीर हालात में ट्रोमो वार्ड में भर्ती हुआ है. उसको प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेन्टर जयपुर रैफर किया है.
4/6
Viratnagar dewansh murder
उक्त सूचना मिलने पर घटना स्थल रघुनाथपुरा ढाणी बरडा वाली पहुंचे, जहां पर मुकेश कुमार के सामलाती मकान पर पहुंच कर घटना के सबंध में जानकारी ली तो मौके पर मौजूद मिली माली देवी और संजू देवी ने बताया कि मुकेश के पास अवैध हथियार था, जिसमें गोली भरी हुई थी. उसको अपने बेटे देवांशउर्फ देवा को खेलने के लिए दे दिया, जिससे देवांश के द्वारा खेलते समय अपने सिर में गोली मार ली जिससे घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए लक्ष्मी देवी, अभिषेक, मुकेश कुमार, कान्हा देवी उर्फ धर्मा देवी, हीरालाल उपचार के लिए राजकीय बी.डी.एम. हास्पीटल कोटपूतली लेकर गये हैं. यहां बच्चे की हालात गंभीर होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया गया.
5/6
Viratnagar dewansh murder
उसी दौरान थाने से फिर सूचना मिली कि जिस लड़के को गोली लगने से जयपुर रैफर किया गया था, जिसकी निम्स हॉस्पिटल पहुंचते पहुंचते रास्ते में मृत्यु हो गई. रिपोर्ट में बताया कि बालक देवांश की मृत्यु उसके पिता मुकेश द्वारा अवैध आर्म्स हथियार जिसमें विस्फोटक पदार्थ बारूद से भरा हुआ था, से खेलते खेलते चलने से बच्चे के सिर में लगने से मृत्यु हो गई.
6/6
Viratnagar dewansh murder
थाना रिकॉर्ड में हथियार लाइसेंस रिकॉर्ड देखा गया तो मुकेश कुमार के नाम कोई भी हथियार का लाइसेंस जारी नहीं था. इधर पुलिस ने अपराध धारा 288,106 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर हथियार कहां से आया, जिसने एक मासूम की जान ले ली.