राजस्थान के कर्मचारियों को कब मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? जानें ताजा अपडेट

Rajasthan news: 8th CPC के ToR में 'पेंशनर्स' शब्द न होने से AIDEF ने आपत्ति जताई है. हालांकि, तकनीकी रूप से पेंशन और ग्रैच्युटी कमीशन के कार्यक्षेत्र में हैं. यदि आशंका गलत हुई, तो राजस्थान के केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन और पेंशन दोनों 8th CPC की सिफारिशों से बढ़ेगा.

1/9

8th Pay Commission

8th Pay Commission1/9
केंद्र सरकार द्वारा 8 वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के Terms of Reference (ToR) जारी करने के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को इसके दायरे से बाहर रखा गया है.
2/9

AIDEF ने उठाई आपत्ति

AIDEF ने उठाई आपत्ति2/9
All India Defence Employees Federation (AIDEF) ने इस ToR पर कड़ी आपत्ति जताई है. AIDEF का कहना है कि अधिसूचना में सीधे तौर पर 'पेंशनर्स' या 'फैमिली पेंशनर्स' शब्दों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिसके कारण 69 लाख पेंशनर्स को बाहर रखे जाने की आशंका है. उन्होंने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर इसे अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया है, क्योंकि 30 साल से अधिक देश सेवा करने वालों को पूरा अधिकार मिलना चाहिए.