Rajasthan coldest cities: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग जोरों की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं.
1/6
Rajasthan coldest cities
राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग जोरों की सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं.
2/6
Rajasthan coldest cities
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, आज शाम 7 बजे तक फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा. राजस्थान में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. जिससे लगातार ठंड का सितम बना हुआ है.
3/6
Rajasthan coldest cities
फतेहपुर एक बार फिर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में पहले स्थान पर रहा. आज शनिवार को फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
4/6
Rajasthan coldest cities
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव के चलते शनिवार को दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री पर पहुंच गया.
5/6
Rajasthan coldest cities
आज शनिवार को न्यूनतम पारा 6 से 8 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और आने वाले दिनों इसमें तेजी से गिरावट आने की संभावना है.
6/6
Rajasthan coldest cities
राजस्थान के ये 10 सबसे ठंडे शहर हैं, जहां के तापमान सबसे कम दर्ज किए गए हैं. फतेहपुर में 6.5 डिग्री, दौसा में 6.6 डिग्री, माउंट आबू में 6.8 डिग्री, नागौर में 6.8 डिग्री, जालौर 7.4 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, करौली में 7.0 डिग्री, अलवर में 7.8 डिग्री, चूरू में 8.8 डिग्री और वनस्थली में 7.9 डिग्री पर रहा.