Ajmer News: राजस्थान के अजमेर के किशनगढ़ में पति ही पत्नी का हत्यारा निकला. लूट के इरादे से हत्या की झूठी कहानी बेनकाब हुई. गला रेतकर हुए विवाहिता संजू हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली. पति रोहित ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. सीओ ग्रामीण उमेश गौतम ने जानकारी दी कि पत्नी से अनबन के चलते पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
1/6
ajmer kishangarh sanju murder
Ajmer News: रविवार दोपहर हाथीखान मार्ग पर हुई विवाहिता संजू की निर्मम हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे कोई अज्ञात लुटेरे नहीं, बल्कि संजू का अपना पति रोहित सैनी था.
2/6
ajmer kishangarh sanju murder
सीओ ग्रामीण उमेश गौतम के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में रोहित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर संजू का गला रेतकर हत्या कर दी और वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए मौके पर चाकू, ज्वेलरी और अन्य सामान छोड़ दिया.
3/6
ajmer kishangarh sanju murder
वारदात के दिन रोहित और संजू राखी बांधकर पीहर से लौट रहे थे. हमला होते ही रोहित खुद को भी घायल दिखाकर शक से बचना चाहता था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में देर शाम उसने सब कुछ कबूल कर लिया. फिलहाल, आरोपी के साथी की तलाश जारी है. एसपी वंदिता राणा आज पूरे मामले का खुलासा करेंगी.
4/6
ajmer kishangarh sanju murder
बता दें कि अब इस हत्याकांड ने सियासी मोड़ भी ले लिया है. एक तरफ जहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस पर सवाल खड़े करते हुए X पर पोस्ट किया था कि 'ये तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का हाल है. चाहे खास हो या आम कोई भी सुरक्षित नहीं है. जंगलराज के नारे के साथ लोगों को भड़का कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है. इस प्रकार से इतना संगीन मर्डर हो जाना दिखाता है कि सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है. कोई भी कहीं भी अब इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है. प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जो कि स्वयं गृह मंत्री हैं अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे ? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है.
5/6
ajmer kishangarh sanju murder
वहीं, इस पर बीजेपी मंत्री अविनाश गहलोत ने पलटवार करते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी उक्त घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों से बात कर दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये थे. प्रारंभिक जांच में परिवार के लोगों पर ही संदेह है और कुछ को गिरफ़्तार किया गया है. ये भजनलाल की सरकार है. जल्द ही सभी आरोपी क़ानून की गिरफ्त में होंगे. 24 घंटे में घटना का खुलासा होगा.
6/6
ajmer kishangarh sanju murder
लेकिन ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कांग्रेस के नेताओं को राजनीति करना शोभा नहीं देता है. कांग्रेस सरकार के रहते प्रदेश के हालात किस तरीके से बिगड़े थे किसी से छुपा नहीं है. राजस्थान को हर तरह के अपराध में कांग्रेस ने देश में नम्बर एक पर पहुंचा दिया था. भाजपा सरकार बनने के बाद की गई सख्त कार्यवाहियों से अपराध में कमी आई है. हम प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हैं कि अजमेर में घटी घटना के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.