Ajmer News : अजमेर में मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025 में हजारों की संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति के सरंक्षण के लिए हिस्सा लिया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रही.
1/4
Ajmer News
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर दौरे पर रहीं, जहां उन्होंने मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस आयोजन में हज़ारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाना था
2/4
Ajmer News
इस मौके पर लहरिया फैशन शो, मदर-डॉटर शो, विभिन्न राउंड्स में प्रतियोगिताएं, और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई. महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्थानीय स्टॉल्स भी कार्यक्रम की खास विशेषता रहे, जो आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को दर्शाते हैं. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया ताई, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, अजमेर विधायक अनीता भदेल, कोटा की लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और नगर की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया.
3/4
Ajmer News
मातृशक्ति मानसून फेस्ट कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ लहरिया, मिस लहरिया, और मिस लहरिया ऑफ द इवनिंग जैसी श्रेणियों में विजेताओं को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. दिया कुमारी ने संबोधन में कहा राज्य की प्रभारी मंत्री होने के नाते, जब भी महिलाएं पर्यटन या संस्कृति से जुड़े किसी कार्यक्रम के प्रस्ताव लेकर आएंगी, उन्हें हरसंभव सहयोग किया जाएगा.
4/4
Ajmer News
ये आयोजन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है. फेस्टिवल का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक गीतों के साथ हुआ, जिसने अजमेर को एक बार फिर महिला ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि का केंद्र बना दिया.